27 जुलाई, सोमवार: कानपुर के चकेरी क्षेत्र में मैरिज हॉल में दूसरी शादी कर रहे दूल्हे की पहली पत्नी पहुंच गई और खुद को कानूनी पत्नी बताते हुए शादी रुकवा दी। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की। मामले में तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
India Post Rakhi Service:रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में राखियों की रौनक बढ़ने लगी है। ऐसे में कानपुर में रहने वाली उन बहनों के लिए राहत भरी खबर है, जिनके भाई विदेश में रहते हैं। अब वे भारतीय डाक विभाग के माध्यम से कम खर्च में अपनी राखी विदेश भेज सकेंगी। खास बात यह है कि राखी भेजने के बाद उसकी ऑनलाइन ट्रैकिंग भी की जा सकेगी, जिससे यह पता चलता रहेगा कि पार्सल किस स्थान तक पहुंचा है।
कानपुर के एक मैरिज लॉन में शुक्रवार रात उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की पहली पत्नी उसकी दूसरी शादी रुकवाने पहुंच गई। महिला ने खुद को युवक की कानूनी पत्नी बताते हुए विवाह का विरोध किया, जिसके बाद शादी की रस्में रुक गईं। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
कानपुर में एक युवक ने पत्नी व उसके मायके पक्ष के छह लोगों पर स्लो प्वॉइजन देकर उसकी व परिवार की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि पत्नी चाय और खाने में दवा डालकर धीरे-धीरे मारने की कोशिश कर रही है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कानपुर में दो सब्जेक्ट में बैक लगने पर एक छात्र ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। व्हाट्सएप पर उसने स्टेट्स लगाकर अपनी फिलिंग शेयर की थी। परिजनों के अनुसार वह मानसिक तनाव में था। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
Kanpur News: कानपुर से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रावतपुर थाना क्षेत्र के गणेश नगर निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी समेत उसके मायके पक्ष के छह लोगों पर स्लो प्वाइजनिंग देकर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। युवक का दावा है कि शक होने पर उसने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनकी रिकॉर्डिंग में पत्नी कथित तौर पर चाय में दवा या रासायनिक पदार्थ मिलाती दिखाई दी। इतना ही नहीं, उसने छह लाख रुपये के जेवर गायब करने, 70 लाख रुपये की मांग करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रावतपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kanpur Crime News: कानपुर में रास्ता पूछने का बहाना बनाकर स्कूटर सवार एक निजी कंपनी के कर्मचारी का अपहरण कर लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चार बदमाशों ने युवक को जबरन उसके ही स्कूटर पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की, 17 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन लूट लिया। घटना के बाद सक्रिय हुई रावतपुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि चौथे आरोपी की तलाश जारी है।
Wife Murder Case: कानपुर के रैना थाना क्षेत्र में करीब दो वर्ष पहले हुई विवाहिता की हत्या के मामले में कानपुर देहात एडीजे-6 (एंटी डकैती) कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने महिला की हत्या के दोषी पति और उसकी साली को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। अदालत ने अभियोजन की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी करार दिया।
यूपी में स्कॉलरशिप की आस लगाए बैठे हजारों छात्रों को झटका लगने वाला है। दरअसल, फॉर्म में गलती होने के कारण हजारों एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया गया है। उन्हें जांच और गलतियां सुधाने का मौका भी मिला था। लेकिन इसके बावजूद हजारों आवेदन पत्र सही नहीं हुए।
कानपुर से के हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बाल न कटवाने पर एक छात्र का नाम स्कूल से ही काट दिया गया। परिजनों की शिकायत पर स्कूल ने टीसी काटकर थमा दिया। अब परिजन बच्चे को लेकर डीएम ऑफिस पहुंचे और जिलाधिकारी से इस बात की शिकायत की। वहीं, क्षेत्र में ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

