इन ट्रेनों में अब बॉडी वार्न कैमरा लगाकर टिकट चेक करेंगे TTE, ऑडियो-वीडियो सब होगा रिकॉर्ड

टीटीई अब कैमरा लगाकर टिकट चेक करेंगे। इस कैमरे में ऑडियो-वीडियो सब रिकॉर्ड होगा। फिलहाल अभी दो ट्रेनों में इस योजना की पहल की गई है। प्रयागराज एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस में टीटीई कैमरे से लैस मिलेंगे।

IIT Kanpur की नई पहल: फ्रेशर्स की हर परेशानी सुनेंगे, ‘अम्मा’ और ‘बापू’

Amma Bapu System:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए एक अनूठी पहल शुरू की गई है। संस्थान ने नए छात्र-छात्राओं को शुरुआती दिनों में होने वाली दिक्कतों से उबारने के लिए ‘अम्मा-बापू’ मेंटरशिप सिस्टम लागू किया है। इसके तहत प्रत्येक नए छात्र को एक सीनियर छात्र (बापू) और एक सीनियर छात्रा (अम्मा) का मार्गदर्शन मिलेगा। इसका उद्देश्य नए विद्यार्थियों को शैक्षणिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सहज वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी दबाव के संस्थान के माहौल में खुद को ढाल सकें।

बिहार के सुल्तान मिर्जा का गैंग यूपी में कर रहा हवाला कारोबार, कोडवर्ड KG ऐसे बढ़ता ‘वजन’

बिहार के सुल्तान मिर्जा उर्फ अभय का गिरोह ठगी की रकम से हवाला कारोबार कर रहा था। यूपी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हवाला कारोबार का कोडवर्ड ‘केजी’ रकम के हिसाब से ‘वजन’ बढ़ता था। सुल्तान के ठग गिरोह के फैले गुर्गों की मदद से रकम इधर से उधर होती थी।

नोटों की गड्डी के साथ दिखे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया सस्पेंड

यूपी के कानपुर में नोटों की गड्डी के साथ दिखे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ ऐक्शन हुआ है। फोटो का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।  जांच भी बिठाई है।

आईआईटी पहुंचना अंत नहीं, एक नई यात्रा की शुरुआत

आईआईटी कानपुर में ओरिएंटेशन कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और खुशी थी। प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह एक नई यात्रा की शुरुआत है। कार्यक्रम में अकादमिक संरचना और कैम्पस जीवन की जानकारी दी गई।

लोकतंत्र बचाने को कांग्रेसियों ने राज्यपाल से लगाई गुहार

कानपुर में, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अधिवक्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाधिकारी आवास पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट करके उनकी स्वतंत्रता का हनन करने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान कई प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Kanpur News: आनंदेश्वर मंदिर में सावन मेले की तैयारी का लिया जायजा

Kanpur News: कानपुर में, एमएलसी सलिल विश्नोई ने सावन माह मेले को देखते हुए श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्थाओं की जानकारी दी। मंदिर प्रशासन और गुरु मूर्ति हितेश्वर गिरी महाराज भी उपस्थित रहे।

किसानों को किया जागरूक, बचने के दिए टिप्स

कानपुर के कटरी शंकरपुर सराय में बाढ़-आपदा प्रबंधन शिविर और जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ ने ग्रामीणों को बाढ़ के समय बचाव और सुरक्षा के उपायों से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को संभावित बाढ़ के लिए सतर्क और तैयार रखना था।

Kanpur News: जिला आबकारी अधिकारी समेत पांच अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Kanpur News: कानपुर में, डीएम ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रगति के कारण कई अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। बैठक में अनुपस्थित मंडी सचिव का वेतन रोकने के निर्देश भी दिए गए। आईजीआरएस की समीक्षा में नगर निगम की असंतोषजनक स्थिति पर नाराजगी जताई गई।

बेखौफ घूम रहे जिला बदर बऊवा कोढ़ी को पुलिस ने दबोचा

कानपुर में बाबूपुरवा पुलिस ने जिला बदर अपराधी प्रदीप गुप्ता, जिसे छह माह के लिए प्रतिबंधित किया गया था, को गिरफ्तार किया। 2 जून 2026 से यह अपराधी बाकरगंज चौराहे पर घूम रहा था। पुलिस ने गुंडा अधिनियम के अंतर्गत उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।