बिहार के सुल्तान मिर्जा उर्फ अभय का गिरोह ठगी की रकम से हवाला कारोबार कर रहा था। यूपी पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि हवाला कारोबार का कोडवर्ड ‘केजी’ रकम के हिसाब से ‘वजन’ बढ़ता था। सुल्तान के ठग गिरोह के फैले गुर्गों की मदद से रकम इधर से उधर होती थी।

