Kanpur News: घरों में कैद रहे सपा विधायक पर चकमा देकर निकले अमिताभ, पुलिस से धक्कामुक्की

Kanpur News: कानपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में समाजवादी पार्टी की 24 घंटे की सत्याग्रह योजना को पुलिस ने रोका। विधायक अमिताभ बाजपेई ने पुलिस बैरिकेडिंग को पार किया और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें फिर से रोक लिया। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर सत्याग्रह शुरू किया।

Kanpur News: पार्षद ने सीपी से न्याय, सुरक्षा की लगाई गुहार

Kanpur News: कानपुर में भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे पर भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा देने का आरोप लगाया है। गुप्ता ने कहा कि यह मामला उनके खिलाफ षडयंत्र है और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नजरबंदी के बीच सपा नेताओं ने रखा मौन उपवास

कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में मौन उपवास रखा। सपा के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

Kanpur News: छह अंकों संग सर पदमपत सिंहानिया स्कूल आगे

Kanpur News: कानपुर के चौबेपुर स्थित विन्यास पब्लिक स्कूल में कक्षा 6 से 8 के लिए शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें सीबीएसई जोन-बी के 19 विद्यालयों से 95 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड खेले गए। सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

Kanpur News: जगन्नाथ यात्रा पर आज दोपहर 2 से रात 10 बजे तक बदला रहेगा ट्रैफिक

Kanpur News: कानपुर में 24 जुलाई को श्री जगन्नाथ रथयात्रा दुर्गा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर तक निकाली जाएगी। इससे कल्याणपुर और बिठूर रोड पर दोपहर 2 से रात 10 बजे तक यातायात डायवर्जन होगा। डीसीपी ट्रैफिक ने ट्रैफिक अमला तैनात करके डायवर्जन रूट की व्यवस्था की है।

बीएलओ की ड्यूटी लगाकर शिक्षामित्र गैरहाजिर, रोका वेतन

कानपुर में मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खण्ड पतारा के तहत विद्यालयों और अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। कई विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, गंदगी, और बच्चों के नामांकन की कमी पाई गई। व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कड़े निर्देश दिए गए और प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया गया।

Kanpur News: पनकी में नगर विकास मंत्री का स्वागत किया

Kanpur News: कानपुर में यूपी श्रमिक बस्ती महासंघ के अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित के नेतृत्व में समर्थकों ने नगर विकास मंत्री एके शर्मा का स्वागत किया। डॉ. दीक्षित ने संपत्तिकर पर ओटीएस के जरिए लाखों लोगों को राहत देने की सराहना की। एके शर्मा लखनऊ से झांसी जाते समय पनकी पड़ाव पर रुके।

Kanpur News: इनाम का झांसा देकर सिम व एटीएम लिया, खाते में मंगवाई ठगी की रकम

Kanpur News: कानपुर की प्रियंका मिश्रा को एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें जालसाज़ ने उसे लॉटरी का इनाम दिलाने का लालच दिया। प्रियंका ने बैंक में एक नया खाता खोला और सिम लिया। हाल ही में बैंक से नोटिस आने के बाद उसे ठगी की जानकारी मिली। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

शादी के 41 साल बाद पति बोला- मुझे मेरी पत्नी से बचाओ, जूते से पीटती है; DM से लगाई गुहार

कानपुर में जनता दर्शन के दौरान एक बुजुर्ग ने डीएम से पत्नी से बचाने की गुहार लगाई। उनका आरोप है कि 41 वर्षों से पत्नी दुर्व्यवहार और मारपीट करती है, जिससे उन्हें रैन बसेरा में रहना पड़ रहा है। डीएम के निर्देश पर काउंसिलिंग कराई गई, लेकिन बुजुर्ग फिर रैन बसेरा लौट गए। मामले की जांच जारी है।

बांबे-मद्रास छोड़ कानपुर आईआईटी में टॉपर महरुफ ने लिया दाखिला, जेईई में हासिल की है 32वीं रैंक

मुंबई-मद्रास जैसे हाईफाई आईआईटी को छोड़कर जेईई में 32वीं रैंक हासिल करने वाले छात्र महरुफ ने कानपुर आईआईटी में दाखिला लिया है। महरुफ के फैसले से आईआईटी कानपुर भी गदगद है। संस्थान को छह साल बाद टॉप-100 रैंकर्स में से कोई छात्र मिला है।