नजरबंदी के बीच सपा नेताओं ने रखा मौन उपवास

कानपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने छात्रों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में मौन उपवास रखा। सपा के नेता आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।