19 गेंदों में 4 चौके और छक्के, जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का पहला अर्धशतक

टी-20 अंतरराष्ट्रीय के सबसे युवा बल्लेबाजों में शुमार वैभव सूर्यवंशी ने पहला अर्धशतक जड़कर अपने आगमन की खबर सुनाई है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने पहले पॉवरप्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी के बलबूते पर मैच को खत्म कर दिया।

उन्होंने 18 गेंदो में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हालांकि अगली ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और छक्के लगाए। उनको रिचर्ड नगवारा ने बेन करन के हाथों कैच आउट करवाया।

इससे पहले वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के दौरे पर मौका मिला था लेकिन वह वहां पर 15 रनों के स्कोर को पार नहीं कर पाए।इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वह 10 गेंदो में 2 चौके मारकर सिर्फ 14 रन बना पाए। तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वह 5 गेंदो में 2 छक्के की मदद से 13 रन बना पाए। चौथे  टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वह 10 गेंदों में 1 चौका और छक्का लगाकर सिर्फ 15 रन बना पाए।हालांकि आज उन्होंने अपना विकेट नहीं फेंका और 50 पार जाकर ही रुके।