बीटेक टॉपर ने फांसी लगाकर जान दी, लगातार कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं लगने से था हताश

यूपी में बीटेक में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने वाले होनहार छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वह लगातार कोशिशों के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं लगने से हताश था। 2024 में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसे सम्मानित किया था।

150 रुपये में बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचता था युवक, गूगल अलर्ट से पकड़ा गया

कानपुर में एक शख्स 100 से 150 रुपये में बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचता था। गूगल अलर्ट से मिली सूचना पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके फोन में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले। इससे पहले भी तीन और आरोपितों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

‘कफन तक नहीं देख पाओगे’, स्टोरी पोस्ट कर युवक ने कर ली खुदकुशी, सामने आई ये वजह

Kanpur Police: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से सनसनी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर दर्द भरी पोस्ट करने के कुछ घंटे बाद ही एक युवक ने अपनी जान दे दी। यह घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की है, जहां 25 साल के सूरज गौतम ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर अपनी परेशानी जताई और फिर फांसी लगा ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिवार वाले कह रहे हैं कि मोहल्ले की एक लड़की से बात करने पर कुछ गुंडों ने उसे बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बात से टूटकर सूरज ने यह कदम उठा लिया।

तू फिक्र मत कर मेरी जान… इंस्टा पर दर्दभरी स्टोरी लगाकर युवक ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह

कानपुर के कर्नलगंज में 25 वर्षीय सूरज गौतम ने इंस्टाग्राम पर दर्दभरी स्टोरी पोस्ट करने के बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवती से बात करने पर दबंगों ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

‘सॉरी पापा’ BTech टॉपर ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- 50 बार प्रयास करने पर नहीं मिली सरकारी नौकरी

Student Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां पढ़ाई में अव्वल रहने वाले एक बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें छात्र ने अपने पिता से भावुक होकर माफी मांगी है। छात्र ने लिखा है कि, ‘सॉरी पापा… मैंने 50 बार सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाया। मुझे माफ कर देना।’

मेरे 609 नंबर थे, NTA ने 167 कर दिए… NEET छात्रा का दावा- दो घंटो में 2 रिजल्ट जारी

कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नीट रिजल्ट पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्रा का दावा है कि NTA वेबसाइट पर दो घंटे के भीतर उनका स्कोर 609 से गिरकर 167 हो गया।

कानपुर और आगरा से कोलकाता के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेन, जानें डिटेल

कानपुर और आगरा से कोलकाता के लिए चार और ट्रेनें चलेंगी। वीकली चलने वाली कानपुर-कोलकाता एक्सप्रेस हर मंगलवार सेंट्रल स्टेशन तो ताजनगरी आगरा से कोलकाता को हर गुरुवार को चलेगी। इन ट्रेनों का संचालन सितंबर तक होगा।

आई हेट माई सेल्फ… सरकारी नौकरी नहीं लगने पर बीटेक टॉपर ने सुसाइड किया

कानपुर में सरकारी नौकरी न मिलने से आहत बीटेक मेधावी छात्र आनंद कुमार (23) ने गुजैनी स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 2024 में प्रदेश में तीसरा स्थान पाने वाले आनंद को राज्यपाल ने ब्रॉन्ज मेडल दिया था। सुसाइड नोट में लिखा कि आई हेट माई सेल्फ।

2 मिनट में बना देते फर्जी मार्कशीट; कानपुर के गैंग का कजाखिस्तान कनेक्शन, एक लिंक से पूरा खेल

कानपुर में फर्जी मार्कशीट और सरकारी दस्तावेज बनाने के मामले में गिरफ्तार तीन कैफे संचालक कजाखिस्तान नंबर से संचालित व्हाट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े थे। ग्रुप से मिले लिंक, आईडी और पासवर्ड के जरिए वे आठ फर्जी पोर्टल पर लॉगइन कर 70 तरह के नकली दस्तावेज तैयार करते थे।

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाई का ऐलानिया कत्ल, केस की पैरवी में रुपये खर्च हो रहे थे इसलिए मारा

कानपुर में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने वाले भाई का ऐलानिया कत्ल कर दिया गया। छेड़छाड़ और हत्या के आरोपी का कहना है कि पुराने केस की पैरवी में रुपये खर्च हो रहे थे इसलिए मारा डाला। उसने 10 दिन पहले धमकी भी दी थी।