Kanpur News:चेकिंग से बचने को भागी ब्रेजा, पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ के बाद गोवंश वध के दो आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Cow Slaughter Police Encounter: कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में गोवंश वध के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। पीछा किए जाने पर दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, दो अवैध तमंचे, कारतूस और गोवंश वध में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं। वहीं, इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Kanpur News: दर्द जीत गया, सपने हार गए, 3 पन्नों के सुसाइड नोट में वैष्णवी उर्फ निक्की लिख गई जिंदगी की आखिरी दास्तां

Kanpur Woman Suicide Note:“असहनीय दर्द है… किसी पर बोझ नहीं बनना चाहती। बहुत कोशिश की हर पल हंसने की, लेकिन अब दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा। पतिदेव, मुझे माफ कर देना… मुझे मुक्ति मिल गई।” ये शब्द कानपुर की उस 26 वर्षीय विवाहिता के हैं, जिसने अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में तीन पन्नों के सुसाइड नोट में अपना दर्द उकेरा और फिर जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर की है।

Kanpur News: सऊदी अरब से लौटते ही भाई के साथ मिलकर सफाईकर्मी का अपहरण, बंधक बनाकर पीटा, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Kidnapping News: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम के संविदा सफाई कर्मचारी के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, कोयला नगर निवासी अर्जुन उर्फ सूरज राठी (34), जो सऊदी अरब में काम करता है, करीब सात दिन पहले ही भारत लौटा था। लौटने के कुछ ही दिन बाद उसने अपने छोटे भाई विशाल राठी (29) के साथ मिलकर एक लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में सफाई कर्मचारी राकेश के अपहरण की योजना बनाई।

IMD Forecast: मिलेगी राहत! कानपुर मंडल में अगले 24 घंटे में बारिश और गरज-चमक की संभावना

Kanpur Weather: मानसून की रफ्तार फिलहाल कुछ धीमी पड़ गई है, जिसके चलते कानपुर मंडल समेत प्रदेश के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों में कानपुर मंडल के अधिकांश जिलों में मौसम करवट ले सकता है। कई स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए कम दबाव के क्षेत्र का असर आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे सकता है।

Kanpur Suicide: PPN कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी, कमरे में मिला शव

Former Student Union President Suicide: कानपुर के बसंत विहार इलाके में बुधवार सुबह PPN कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष आलोक सिंह (50) का शव उनके कमरे में मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिसने श्रद्धा से दान नहीं दिया, उनका पैसा चोरी; राम मंदिर पर स्पीकर सतीश महाना का बयान वायरल

राम मंदिर दान चोरी को लेकर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कहना है कि उनका ही धन चोरी हुआ है जिसने श्रद्धा भाव से चढ़ावा नहीं चढ़ाया था। हमने श्रद्धा से चढ़ाया था, इसलिए आज मंदिर का भव्य रूप दिखाई दे रहा है। 

घर-थाने और कोर्ट में उलझी डॉक्टर-नर्स की लव स्टोरी, अब साथ रहने की लगाई गुहार

कानपुर में कोविड के दौरान शुरू हुई डॉक्टर और नर्स की लव स्टोरी घर-थाने और कोर्ट में उलझकर रह गई है।दो साल पहले डॉक्टर प्रेमी ने नर्स से लव मैरिज  कर लिया। लेकिन दोनों अपने-अपने ही घरों में रहते थे। हालांकि जब इस बात कि भनक युवती के परिजनों को चली तो उन्होंने दबाव बनाकर युवक पर केस दर्ज करा दिया। 

मेरी पढ़ाई और शादी के लिए परेशान मत होना; छात्रा ने सुसाइड करने से पहले मां-बाप के नाम लिखा आखिरी लेटर

कानपुर में पॉलिटेक्निक की छात्रा ने हॉस्टल में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा कि अब घरवालों को उसकी पढ़ाई व शादी के लिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। वह अपनी जान देने जा रही है।

कानपुर में भीषण हादसा! खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, भाई-बहन समेत 3 की मौत

कानपुर में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। प्रयागराज हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और घायलों को बाहर निकालने के लिए स्कॉर्पियो की चेचिस काटनी पड़ी।

साड़ी खरीदी, शर्ट-पैंट खरीदा; ग्राहक बनकर आए युवक ने ज्वेलर को 60 लाख का चूना लगाया

कानपुर के विजयनगर स्थित फलमंडी में ग्राहक बनकर आए युवक ने ज्वेलरी और कपड़ा कारोबारी को करीब 60 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपी चार दिन तक ग्राहक बनकर विश्वास जीतता रहा और मौका मिलते ही 50 हजार रुपये नकद, 400 ग्राम सोना व एक किलो से अधिक चांदी के जेवर से भरा बैग लेकर फरार हो गया।