कानपुर होटल सुसाइड केस: पहचान छुपाकर पहुंचे थे कमरा लेने, आधार कार्ड ने खोली थी प्रेमी-प्रेमिका की पोल

Kanpur Suicide Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर के घंटाघर स्थित सूर्या होटल में प्रेमी के साथ सल्फास खाने वाली उन्नाव निवासी शिवांगी की मौत से पहले की दर्दनाक कहानी सामने आई है। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, जहर खाने के बाद जब उसकी हालत बिगड़ी तो वह जोर-जोर से चीखने लगी और पानी मांगने लगी। उसकी आवाज सुनकर कर्मचारी कमरे तक पहुंचे और उसे पानी पिलाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान शिवांगी और उसके प्रेमी दिग्विजय सिंह दोनों की मौत हो गई।

कानपुर के होटल में मचा हड़कंप; तपड़ती मिली प्रेमिका, बेहोश प्रेमी, अस्पताल में दोनों की मौत

कानपुर के घंटाघर स्थित एक होटल में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को कमरे से सल्फास की खाली पुड़िया मिली है। मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों से पूछताछ की जाएगी।

Cyber Crime: कानपुर के ACP बने पोस्टर बॉय, दारोगा के रोल में अन्नू कपूर; फिल्म साइलेंट क्राइम्स का प्रीमियर लॉन्च

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की 40 मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘साइलेंट क्राइम्स: नॉट जस्ट ए फिल्म, ए वेकअप कॉल’ का प्रीमियर शनिवार को रेव थ्री में हुआ। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर आधारित इस फिल्म में अन्नू कपूर, मुश्ताक खान और एसीपी आनंद ओझा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

अपने परिवार की बहन-बेटियों के अश्लील वीडियो बनाकर रखता था दुकानदार, गूगल के अलर्ट से खुली करतूत

कानपुर में एक युवक ने परिवार के बहन बेटियों के अश्लील वीडियो बनाकर उसे अपने गूगल ड्राइव में रखा था। गूगल से मिले अलर्ट के बाद साइबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके मोबाइल से कई आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं।

VIDEO: वकील और सिपाही के बीच सड़क पर मारपीट, दोनों के बीच जमकर चले लात-घूंसे

कानपुर दो सिपाहियों की एक वकील के साथ गहमागहमी हो गई। देखते ही देखते दोनें के बीच जमकर लात-घूंसे चल गए। कभी सिपाही वकील पर भारी पड़ता तो कभी वकील सिपाही को दौड़ाकर पीटता रहा। दोनों के बीच जमकर हुई मारपीट का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Kanpur News: एक क्लिक और खाते से ₹21.29 लाख गायब, कानपुर में Video KYC के बहाने साइबर ठगों ने डॉक्टर को लगाया चूना

Video KYC Cyber Fraud: साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए पहले से कहीं अधिक शातिर तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक डॉक्टर को नया क्रेडिट कार्ड दिलाने का झांसा देकर वीडियो केवाईसी (Video KYC) के नाम पर ऐसा जाल बिछाया गया कि उनके 3 क्रेडिट कार्ड से कुल 21.29 लाख रुपये निकाल लिए गए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है।

Ram Mandir Donation Theft :राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- जब आरोपी ही जांच करेंगे तो सच कैसे आएगा?

Ram Mandir Donation Theft Controversy: राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कानपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने सत्ता पक्ष पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उन्हीं लोगों की भूमिका पर सवाल हैं और जांच भी वही लोग या उनके प्रभाव में रहने वाली व्यवस्था करेगी, तो सच्चाई कभी सामने नहीं आएगी। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से कराने की मांग की।

सेक्स डिमांड: भाजपा नेत्री बोलीं- जेल की धमकी देकर कराया समझौता, केशव के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान

यूपी में महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष पर सेक्स की डिमांड का आरोप लगाने वाली भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। दीपाली ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

35 साल पुराने मामले में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को राहत, आर्म्स एक्ट केस में बरी

आर्म्स एक्ट में यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचानब बरी किए गए। 35 साल पुराने मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने उन्हें राहत दी है। 8 अगस्त 2022 को एक साल की सजा हुई थी। विशेष न्यायाधीश ने अपील पर फैसला दिया।

चाचा और चचेरे भाई ने किया बच्ची से रेप, महिला आयोग अध्यक्ष के आदेश पर केस दर्ज

कानपुर में महिला आयोग अध्यक्ष के आदेश पर रेप केस दर्ज हुआ। हनुमंत विहार थाने में चार घंटे के भीतर चाचा और चचेरे भाई पर दुष्कर्म का मुकदमा किया गया। अध्यक्ष के सामने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।