Operation Trinetra CCTV Kanpur: कानपुर के अपराध नियंत्रण और घटनाओं के त्वरित खुलासे के लिए शहर में लगाए गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के सीसीटीवी कैमरों को लेकर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन ने सख्त रुख अपना लिया है। अब यदि किसी थाना क्षेत्र में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरे बंद या खराब मिले तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारी की होगी। पश्चिम जोन के डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने सभी थाना प्रभारियों को एक सप्ताह के भीतर खराब कैमरों को दुरुस्त कर चालू कराने का अल्टीमेटम दिया है।
विशेषाधिकार हनन मामले में विधानसभा सचिवालय सख्ती दिखाई है। अब विधानसभा सचिवालय ने कानपुर के पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी (डीएम) को 5 कार्यदिवस के भीतर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
बदमाशों में यूपी पुलिस द्वारा हाफ एनकाउंटर किए जाने का डर है। इसका एक मामला अभी सामने आया है। लखनऊ से पकड़ा गया कानपुर का ईनामी बदमाश पुलिस के एनकाउंटर के डर से भाग रहा था। आरोपी नेपाल जाने की फिराक में था।
कानपुर में इरशाद ने विशाल बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी कर ली। इरशाद ने कई माह से पहली पत्नी व मासूम बेटे को कमरे में बंधक रखा। दूसरी पत्नी सात माह से गर्भवती है और उसके भी बाहर निकलने की पाबंदी थी। पड़ोसियों ने महिलाओं और बच्चों के चेहरे नहीं देखे।
Kanpur Police Verification of Released Criminals:कानपुर में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के लिए कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम जोन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। अब 1 जनवरी 2025 से जेल से रिहा हुए सभी अपराधियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। पुलिस केवल यह नहीं देखेगी कि वे कहां रह रहे हैं, बल्कि यह भी पता लगाएगी कि वे क्या काम कर रहे हैं, किसके संपर्क में हैं और उनकी वर्तमान गतिविधियां क्या हैं। इस अभियान का उद्देश्य भविष्य में होने वाले अपराधों पर समय रहते नियंत्रण करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखना है।
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का 13 जुलाई को नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह लोकार्पण करेंगे। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे से अब लोगों का सफर आसान होगा। पूरा सफर एक घंटे में पूरा होगा।
कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट में यूपी को बड़ी सौगात मिली है। इससे अब 117 KM का सफर डेढ घंटे में पूरा होगा। सीएम योगी ने इस फैसले पर आभार जताया है।
कानपुर किडनी कांड में पुलिस ने करीब 1000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में 14 आरोपियों को नामजद किया गया है, 40 लोगों को गवाह बनाया गया है। मामले में सामने आए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, बैंक लेनदेन और गवाहों के बयान जांच का अहम आधार बने हैं।
3200 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन से जुड़े मामले में पुलिस ने पांच महीने से फरार 25 हजार रुपये के इनामी फैज को गिरफ्तार कर लिया। फैज मुख्य आरोपी महफूज उर्फ पप्पू छुरी का बेटा है। इस पूरे नेटवर्क का खुलासा फरवरी में हुई 24 लाख रुपये की लूट की जांच के दौरान हुआ था।
Kanpur Land Dispute:कानपुर के सचेण्डी थाना क्षेत्र के रामसिंह का पुरवा गांव में जमीन पर दीवार निर्माण को लेकर चचेरे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

