कानपुर से चल रहे फर्जी मैरिज ब्यूरो पर बड़ी कार्रवाई की जा रही है। एआई से लोगों को फोटो बनाकर भेज रही लड़कियों को पुलिस ने पकड़कर आरोपी बनाया जा रहा है। प्रीति-पूर्वी जैसी फर्जी दुल्हनें आरोपी बनेंगी।
कानपुर में एक युवक ने नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर जबरन उसका धर्मांतरण करने की कोशिख की। नाबालिग लड़की को 6 दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। उसे घर बुर्का पहनाकर रखा जाता था। उसे जबरन कलमा पढ़वाया जाता और विरोध करने पर चिमटे से दागा जाता था।
एक सिया जिसने होने वाले पति केतन की हत्या कर दी। वहीं दूसरी सुधा की पति के प्रति अटूट प्रेम कहानी सामने आई है। कानपुर की सुधा पति को जेल से नहीं छुड़ा पाई तो जान दे दी।
Kanpur Weather Update: कानपुर समेत पूरे मध्य गंगा क्षेत्र में लोगों को अभी गर्मी और उमस से राहत का इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं और आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन चिपचिपी गर्मी का असर अब भी बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 जून से मानसून सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद बारिश का दौर शुरू होने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
Kanpur Suicide Case : यूपी के रेऊना क्षेत्र के कटरी गांव में दो दिन पहले ही गुजरात से एक शादी समारोह में शामिल होने आए 25 वर्षीय युवक लोकेंद्र ने शुक्रवार देर शाम अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त उसकी पत्नी अपने दो साल के बच्चे के साथ मायके गई हुई थी। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कानपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां एक युवक अपने पिता को बेरहमी से पीटा और उन्हें घसीटा। यहां तक कि उसकी पत्नी ने भी इस काम में मदद की। वहीं, इतनी यातना और अपमान के बावजूद वृद्ध पिता ने बेटे के खिलाफ शिकायत देने से इनकार कर दिया।
यूपी में दो से तीन दिनों में मॉनसून पूर्वांचल में प्रवेश कर सकता है। आज बादल छाने की संभावना है। वहीं रविवार से मॉनसूनी बादलों के प्रवेश के साथ और बदलाव दिख सकता है। 30 से 2 जून तक बारिश की संभावना है।
यूपी में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया जल्द ही आसान होने जा रही है। परिवहन विभाग मंडल के सभी जिलों में मान्यता प्राप्त एक्रेडिटेड ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर शुरू करने जा रहा है, जहां 28 दिन का प्रशिक्षण और फॉर्म-5 प्राप्त करने वाले आवेदकों को ऑटोमैटिक ड्राइविंग टेस्ट से छूट मिल जाएगी।
मानसून की कमजोर सक्रियता के चलते उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों तक पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
कानपुर से पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। जहां पुलिस की लापरवाही के कारण एक युवक को 5 साल जेल में काटने पड़े। अदालत ने अब युवक को बरी करते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

