कानपुर में रॉटविलर कुत्तों ने महिला को सड़क पर घसीट कर नोचा; हमले में कपड़े फटे, राहगीरों ने बचाया

कानपुर के चकेरी स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में घरेलू काम की बात करने गई गीता पर तीन पालतू रॉटवीलर कुत्तों ने हमला कर दिया। भागने पर कुत्तों ने सड़क पर गिराकर बुरी तरह नोच डाला। राहगीरों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में उन्हें हैलट अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस जांच कर रही है।

Kanpur News: 43 बंद अस्पतालों को फिर से खोलने की कवायद, महापौर रखेंगी इस दिन बड़ा प्रस्ताव

Kanpur Closed Hospitals: कानपुर में बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए महापौर प्रमिला पांडेय 24 जून को लखनऊ में होने वाली प्रदेश के 17 महापौरों की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखने जा रही हैं। इनमें शहर के बंद पड़े 43 अस्पतालों और डिस्पेंसरियों को दोबारा संचालित कराने का प्रस्ताव प्रमुख रूप से शामिल है। इससे शहरवासियों को सस्ता और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

7 महीने बाद भी नहीं थमी कानपुर पार्षदों और मेयर के बीच रार, अब CM योगी के जनता दरबार जाएंगे बागी

कानपुर में भाजपा बागी छह पार्षदों और मेयर प्रमिला पांडेय के बीच 7 महीने से चल रही जंग शांत होने के नाम नहीं ले रहा है। पार्षद, मेयर और उनके बेटे  के कारनामों की शिकायत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश अध्यक्ष से भी कर चुके हैं। अब बागी पार्षद सीएम योगी के जनता दरबार में जाएंगे।

UP Weather: यूपी में अगले 5 दिनों तक लू से राहत नहीं, 31 से अधिक जिलों में हीटवेव का अलर्ट

यूपी में मॉनसून की सुस्ती और मौसम गतिविधियों के अनुपस्थिति के कारण गर्मी का सिलसिला जारी है। प्रदेश के 31 से अधिक जिलों में लू यानी हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई इलाकों में पांच दिनों तक गर्म हवाओं से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

UP Monsoon: अल नीनो से कम होगी बारिश तो डाइपोल करेगा भरपाई; जानिए यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून

UP Monsoon: भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। यूपी में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून की दस्तक हो सकती है। हालांकि मानसून के आगमन के बाद भी शुरुआती दिनों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

लगता है सीओ के कंधों पर है प्रदेश की कानून व्यवस्था का भार…दहेज हत्या मामले में कोर्ट की टिप्पणी

दहेज हत्या मामले में खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही कराने का अनुरोध करने वाले सीओ पेश नहीं हुए। इस पर अपर जिला जज ने टिप्पणी करते हुए कहा, लगता है सीओ के कंधे पर ही पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था का भार है।

बुरी तरह फंसे बोतल वाले बाबा, महिला से रेप के प्रयास में उठा ले गई पुलिस, सहयोगी भी गिरफ्तार

कानपुर देहात में महिला ने बोतल बाबा और उसके सहयोगी पर जबरन वसूली और विशेष पूजा के नाम पर बलात्कार के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

‘तुम पर काली शक्तियां हैं’ कहकर बुलाया हरिधाम, तांत्रिक पर दुराचार के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज

Kanpur Dehat Crime News: कानपुर देहात में एक धार्मिक अनुष्ठान की आड़ में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। औरैया की रहने वाली एक महिला ने एक तांत्रिक और उसके सहयोगियों पर पूजा-पाठ के बहाने बुलाकर अश्लील हरकतें करने, दुष्कर्म का प्रयास करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तांत्रिक सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में रिटायर्ड दारोगा के बेटे को घर से बुलाकर गोली मारी, पुरानी रंजिश में वारदात

कानपुर के कल्याणपुर में पुरानी रंजिश के चलते रिटायर दरोगा के बेटे प्रदीप सिंह को गोली मार दी गई। गोली पेट चीरते हुए आरपार हो गई। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तीन टीमें तलाश में लगाई हैं।

प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, सीएम योगी बोले- नई तकनीक बनेगी सबसे बड़ी ताकत

Chemical Free Farming: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर किसानों की कमाई बढ़ानी है, तो हमें पारंपरिक प्राकृतिक खेती को नई तकनीक के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक खादों और दवाओं का इस्तेमाल बंद करें और प्राकृतिक खेती को एक बड़ा आंदोलन बनाएं। इससे न सिर्फ खेती का खर्च कम होगा, बल्कि लोगों की सेहत भी अच्छी रहेगी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन में आयोजित ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026’ में बोल रहे थे।