लखनऊ अग्निकांड: दादी की 17वीं में आना था, चार कंधों पर आया; बेटे संयम का शव देख बिलख पड़ी मां

लखनऊ अग्निकांड में जान गंवाने वाले संयम विज का शव मंगलवार को कानपुर स्थित घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। दादी की 17वीं में आने वाले संयम की अंतिम यात्रा निकली। मां सोनिया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बर्रा स्वर्गाश्रम में बड़े भाई शुभम ने मुखाग्नि दी।

पत्नी को बंधक पति-बेटे का फोटो दिखाया; हत्या की धमकी दी, घर ले जाकर लाखों के गहने लूटे

कानपुर के गुजैनी में लुटेरों ने महिला को पति-बेटे की फोटो दिखाकर उन्हें बंधक बनाने का झांसा दिया और हत्या की धमकी देकर मंगलसूत्र व नकदी लूट ली। इसके बाद चाकू के बल पर महिला को घर ले जाकर लाखों के जेवर भी लूट लिए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

तुम्हारा पति और बेटा हमारे कब्जे में है; फोटो दिखाकर शातिरों ने महिला को धमकाया, फिर घर ले जाकर लूटे जेवर

कानपुर में बाइक सवार शातिरों ने अनोखे तरीके से लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने पहले  एक महिला को रोका और फिर मोबाइल पर उसे पति-बेटे की फोटो दिखाकर कहा कि दोनों हमारे कब्जे में हैं। दोनों की हत्या की धमकी देकर महिला का मंगलसूत्र और रुपये लूट लिए।

UP Weather: यूपी में जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, इस दिन होगी बारिश, अलर्ट जारी

मॉनसून का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। बिहार में मंगलवार से दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। बुधवार तक यूपी से सटे पश्चिमी और पूर्वी चंपारण क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा। यदि इसकी रफ्तार बनी रही तो 25 या 26 जून को बारिश हो सकती है।

खान सर की कोचिंग समेत 100 से अधिक इंस्टीट्यूट सील, लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में योगी सरकार

लखनऊ भीषण अग्निकांड के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। सीएम योगी के निर्देश के बाद सभी जिलों के कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण का महाभियान शुरू कर दिया गया। वहीं, अनियमितताएं मिलने पर 100 से अधिक कोचिंग संस्थाओं को सील कर दिया गया। इनमें खान सर की कोचिंग भी शामिल है।

बेबसी की कहानी: बुजुर्ग महिला का कूल्हा टूटा, जख्मों को चूहों ने कुरेदा; अभी तक इलाज का इंतजार

कानपुर के गोविंद नगर की कच्ची बस्ती में रहने वाली 65 वर्षीय शीला मिश्रा का कूल्हा टूटने के बाद वह बिस्तर पर पड़ गईं। देखभाल करने वाला कोई न होने से शरीर में गंभीर जख्म हो गए, जिन्हें चूहों ने भी कुतर दिया। विधायक के हस्तक्षेप पर उर्सला अस्पताल में भर्ती किया गया

कई कोचिंग सेंटर्स पर पड़ा KDA का ताला; संचालकों का आरोप- अफसरों ने कहा, आज सील करा लो, कल खुलवा देंगे

Kanpur Coaching Centers Sealed: कोचिंग संस्थानों पर चली केडीए की कार्रवाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। एक ओर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कोचिंग सेंटरों को सील कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ संचालकों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उस बयान की हो रही है, जिसमें एक कोचिंग संस्थान के संचालकों ने दावा किया कि अधिकारियों ने उनसे कहा- आज सील करा लो, कल खुलवा देंगे।

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर के कोचिंग सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, अब तक 26 सील

कानपुर में दूसरे दिन भी कोचिंग सेंटरों में छापेमारी की गई। इस दौरान 10 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया है। इससे पहले 16 प्रतिष्ठान सोमवार को सील किए गए थे। केडीए अब तक 26 पर सील लगा चुका है और 20 पर कार्रवाई की तैयारी है।

लखनऊ अग्निकांड में कानपुर के दोस्तों की भी चली गई जान, आग लगने से अटक गए थे सेंसर वाले गेट

लखनऊ अग्निकांड में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इसमें कानपुर के रहने वाले दो दोस्त संयम विज और सूरजभान भी थे। दोनों युवक एनिमेशन सेंटर में थ्रीडी आर्टिस्ट का काम करते थे। आग लगने के दौरान सेंसर वाले गेट अटक गए। जिस कारण दोनों युवक बाहर नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई।

अखिलेश यादव की बेटी अदिति पर अभद्र टिप्पणी करने वाला रीवा से गिरफ्तार, कोर्ट ने दी जमानत

अखिलेश यादव की बेटी की एडिट फोटो के साथ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मध्य प्रदेश के रीवा निवासी नागेश्वर सिंह बघेल को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए जमानत दे दी। मामले में दो अन्य आरोपितों के सोशल मीडिया खातों की जांच जारी है।