फ्लैट में संदिग्ध हालत में मरा मिला बुजुर्ग, तीन दिन से शव के साथ रह रही थी बहन, तंत्र-मंत्र की आशंका

कानपुर में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक फ्लैट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो कमरे में 69 साल के अरुण कुमार का शव मिला। वहीं जांच के दौरान दूसरे कमरे में उनकी 58 वर्षीय बहन जीवित अवस्था में मिलीं।

12 दिन बाद कब्र से महिला का निकलवाया गया शव; दोबारा हुआ पोस्टमॉर्टम, जानें क्या है वजह

कानपुर में 12 दिन पहले दफनाई गई कायनात का हाईकोर्ट के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल ने दूसरी रिपोर्ट में भी मौत का कारण फांसी लगने से दम घुटना बताया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पहली रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे।