Chemical Free Farming: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर किसानों की कमाई बढ़ानी है, तो हमें पारंपरिक प्राकृतिक खेती को नई तकनीक के साथ जोड़ना होगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक खादों और दवाओं का इस्तेमाल बंद करें और प्राकृतिक खेती को एक बड़ा आंदोलन बनाएं। इससे न सिर्फ खेती का खर्च कम होगा, बल्कि लोगों की सेहत भी अच्छी रहेगी। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कैलाश भवन में आयोजित ‘प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026’ में बोल रहे थे।
Latest News
