Skip to content
  • Cricket Sports
  • Entertainment
  • Kanpur News
  • National news
  • Share Market
  • Sports news
  • Technology
  • UP NEWS
  • World News
  • Cricket Sports
  • Entertainment
  • Kanpur News
  • National news
  • Share Market
  • Sports news
  • Technology
  • UP NEWS
  • World News
https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
  • मुख्य ख़बरें
  • Kanpur News
  • UP NEWS
  • World News
  • Technology
  • Share Market
  • Entertainment
  • Latest News
    12 सालों से ना बैठा, ना लेटा
    New Honda City vs Skoda Slavia: 2026
    अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब
    UP School Summer Holidays Extended: यूपी के
    हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी
    ITR Filing 2026: कब तक भरना है
    दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अनिका का
    Trading Strategy : निफ्टी-बैंक निफ्टी के लॉन्ग

बागी नेताओं के डर से TMC की HDFC बैंक से बड़ी मांग, सभी खाते फ्रीज करने की अपील

तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची सियासी खींचतान अब आर्थिक मामलों तक पहुंच गई है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अरूप बिस्वास ने HDFC बैंक की कोलकाता शाखा से पार्टी का बैंक खाता फ्रीज करने की मांग की है। उनका कहना है कि पार्टी में बढ़ती बगावत के बीच खाते का गलत इस्तेमाल हो सकता है। वहीं अब उनकी इस मांग की वजह से नया विवाद खड़ा हो गया है।

अरूप बिस्वास ने पत्र में लिखा, “पार्टी के सांसदों और विधायकों में बड़ी फूट पड़ गई है, इसलिए फिलहाल पार्टी के खाते से होने वाले सभी पैसों के लेन-देन पर रोक लगा दी जाए।“

उन्होंने लिखा कि यह सबको पता है कि पार्टी के 28 सांसदों में से 20 सांसद और 60 विधायकों में से 58 विधायक या तो पार्टी छोड़ चुके हैं या फिर खुलकर बगावत कर चुके हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी के कामकाज, नियंत्रण और संपत्ति को लेकर गंभीर विवाद पैदा हो गया है। इसलिए संगठन के फंड को सुरक्षित रखने के लिए… मैं बैंक से अनुरोध करता हूं कि फिलहाल खाते की मौजूदा स्थिति (स्टेटस क्वो) बरकरार रखी जाए। साथ ही, इस खाते से किसी भी तरह के पैसे निकालने (डेबिट ट्रांजैक्शन) या खाते के संचालन से जुड़े अधिकारों (ऑपरेशनल मैंडेट) में कोई बदलाव करने की अनुमति न दी जाए।”

वहीं, तृणमूल सूत्रों ने बताया कि अरूप बिस्वास, जो पार्टी के गढ़ माने जाने वाले टॉलीगंज सीट से BJP से हार गए थे, उन्हें 5 जून को हटा दिया गया था और उनकी जगह सुभाषिश चक्रवर्ती को लाया गया था।

‘पहले से साइन किए हुए चेक, फाइनेंशियल हाइजैकिंग’: बिस्वास के लेटर से क्या पता चला?

News18 को कोलकाता में HDFC बैंक की सेंट्रल प्लाजा ब्रांच से एक जरूरी लेटर मिला है। इससे तृणमूल कांग्रेस के अंदर बढ़ते संकट की झलक मिलती है, क्योंकि पार्टी लीडरशिप जारी बगावत के बीच अपने फाइनेंस को लेकर चिंता जाहिर कर रही है।

लेटर के मुताबिक, अरूप बिस्वास ने दावा किया कि AITC के अंदर विरोधी गुट खुद को पार्टी का असली पदाधिकारी बता रहे हैं। उन्होंने बैंक से पार्टी के अकाउंट्स के किसी भी अनऑथराइज्ड ऑपरेशन को रोकने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि उन्हें “असली और वाजिब शक” है कि बागी गुट फंड पर कब्जा करने की कोशिश कर सकता है।

इस चिट्ठी में पहले से साइन किए हुए कई खाली चेकों को लेकर भी चिंता जताई गई है। बिस्वास के मुताबिक, ये चेक पार्टी हेडक्वार्टर में रोजमर्रा के प्रशासनिक खर्चों के लिए रखे गए थे। उन्हें डर है कि जिन लोगों के पास पार्टी के हस्ताक्षर किए हुए चेक हैं और जिनकी अधिकारिता पर अब सवाल उठ रहे हैं, वे उनका गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। इसलिए एहतियात के तौर पर बैंक खाते के सभी वित्तीय लेन-देन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी के साथ साय की तरह रहने वाले पुलिस वालों के हटाया, क्या है इनसाइड स्टोरी?

योगी की राह पर सम्राट चौधरी, अपराधियों को वॉर्निंग: “या तो राज्य छोड़ो, या श्मशान जाने को रहो तैयार!”, अफसरों को भी सख्त अल्टीमेटम
प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की कमाई, सीएम योगी बोले- नई तकनीक बनेगी सबसे बड़ी ताकत
Astrologer Swati Saxena
अभी अभी…..
  • 12 सालों से ना बैठा, ना लेटा ये साधु! साधना देख लोग हैरान; क्या है दूलाल गिरि जी महाराज की कहानी?
  • New Honda City vs Skoda Slavia: 2026 में कौन सी सेडान कार है बेस्ट? जानें फीचर्स से लेकर माइलेज तक पूरी डिटेल
  • अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब सर्विलांस स्टाफ रडार पर! RMO की भी खुलेगी कुंडली
  • UP School Summer Holidays Extended: यूपी के स्कूलों में छात्रों की मौज, गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मावकाश बढ़ा और अब 25 जून से खुलेंगे स्कूल
  • हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी कार, 7 की मौत
  • ITR Filing 2026: कब तक भरना है ITR, देरी पर कितना लगेगा जुर्माना; जानिए हर एक डिटेल
  • दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अनिका का अब होगा इलाज, 9 करोड़ का इंजेक्‍शन लगेगा, जमा हुए 8 करोड़ 23 लाख
  • Trading Strategy : निफ्टी-बैंक निफ्टी के लॉन्ग सौदों में बने रहें, सपोर्ट के पास आने पर और पोजीशन जोड़ें
  • El Nino Impact: क्या भारत के मछली मार्केट पर भी कहर बनकर टूटने वाला है अल नीनो? फिशिंग इंडस्ट्री पर इसके असर को समझिए
  • ईरान को सुबह धमकी दी, रात में बोले- डील साइन:ईरान से समझौते वाले दिन कैसे बदलता रहा ट्रम्प का मिजाज; 12 PHOTOS में देखें
  • ईरान को सुबह धमकी दी, रात में कहा- डील साइन:ईरान से समझौते के दिन कैसे बदलता रहा ट्रम्प का मिजाज; 12 PHOTOS
  • IMD Heavy Rain Alert: इन 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP से राजस्थान तक 30 इलाकों में आंधी-तूफान! 24 जून तक ऐसा रहेगा मौसम
  • मोतीलाल ओसवाल ने सुझाए ये 5 दमदार स्टॉक्स! लिस्ट में SBI और टाटा स्टील भी शामिल, जानें ब्रोकरेज के नए टारगेट
  • ICAI CA 2026 Result May Session: सीए मई 2026 में नूर सिंगला, रितिज सर्राफ और सोहन मांजरेकर ने किया टॉप, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
  • Max Healthcare Share Price: 6% उछलकर निफ्टी का टॉप गेनर बना शेयर, सिटी हुआ बुलिश, दिया ‌₹1,240 का टारगेट प्राइस
Tags
bank nifty trend bank nifty view business news in hindi G7 health care index trading IT Learning IT News Mobile News moneycontrol Moneycontrol Hindi national news nifty trend nifty view NSE IPO nse ipo news PM Modi RBI RVNL Share Market Share Market News stock market Stock Market News Stock Market Today Strait of Hormuz trade setup Trading plan Trading Strategy US-Iran Peace Deal US Fed आज का मौसम ईरान एनएसई कोलकाता पुलिस ट्रेड सेटअप ट्रेडिंग रणनीति निक्केई पाकिस्तान बारिश का अलर्ट मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी शुभमन गिल शेयर बाजार शेयर बाजार समाचार स्टॉक मार्केट
Pramud Ghatika
Designed & Developed by Swatha Technologies
Copyright 2026 © ShriTimesNews
Latest News
12 सालों से ना बैठा, ना लेटा
New Honda City vs Skoda Slavia: 2026
अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब
UP School Summer Holidays Extended: यूपी के
हिमाचल के चंबा में खाई में गिरी
ITR Filing 2026: कब तक भरना है
दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अनिका का
Trading Strategy : निफ्टी-बैंक निफ्टी के लॉन्ग
  • Cricket Sports
  • Entertainment
  • Kanpur News
  • National news
  • Share Market
  • Sports news
  • Technology
  • UP NEWS
  • World News