लोकतंत्र बचाने को कांग्रेसियों ने राज्यपाल से लगाई गुहार

कानपुर में, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अधिवक्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के साथ जिलाधिकारी आवास पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विपक्ष के नेताओं को हाउस अरेस्ट करके उनकी स्वतंत्रता का हनन करने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान कई प्रमुख कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।