ई-रिक्शा-ऑटो की बढ़ती फौज ने थाम दी कानपुर की रफ्तार, हर दिन जाम में कैद हो रही जिंदगी

Kanpur Traffic: कानपुर में पर्यावरण के अनुकूल और सस्ती यात्रा का विकल्प माने जाने वाले ई-रिक्शा और ऑटो अब कानपुर की यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में शहर की सड़कों पर ई-रिक्शाओं और ऑटो की संख्या तेजी से बढ़ी है। नतीजा यह है कि प्रमुख चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर रोजाना जाम की स्थिति बन रही है। अवैध स्टैंड, सड़क किनारे मनमानी पार्किंग और यातायात नियमों की अनदेखी से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

निकाह से पहले युवकों-युवतियों को दी जाएगी अब ऐसी ट्रेनिंग, करना होगा रजिस्ट्रेशन

निकाह से पहले युवकों-युवतियों को  अब ऐसी ट्रेनिंग दी जाएगी जिससे शादी के बाद बेहतर रिश्ते रखने में कारगर साबित हो। ट्रेनिंग के दरवाजे पति-पत्नी के लिए भी खोले गए हैं।

Lucknow-Kanpur Expressway: 20 दिन में छह जगह धंसी सड़क, रॉन्ग साइड दौड़ रहीं गाड़ियां

करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर पहली ही बारिश ने निर्माण गुणवत्ता की पोल खोल दी है। गंभीर बात यह है कि बारिश में एक तरफ की तीनों लेन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद गाड़ियों को दूसरी कैरिजवे पर रॉन्ग साइड से चलाया जा रहा है।

UP Weather 5 August: यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 अगस्त तक लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

गुरु गोविंद सिंह पर टिप्पणी से कानपुर में बवाल; सिख समाज ने थाना घेरा, 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

Kanpur Guru Gobind Singh Controversy: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। मंगलवार को सिख समुदाय के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। डेढ़ सौ से ज्यादा की संख्या में पहुंचे लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। नाराज लोगों ने थाने के गेट पर ही नारेबाजी की। मामले की गंभीरता और हंगामे को देखते हुए पांच थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया है।

महिला का दर्द देख फंसे रिटायर्ड नेवी अफसर, 6 महीने में गंवाए 1.24 करोड़ रुपये

कानपुर में रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर से 1.24 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पहले मदद के नाम पर कभी दो हजार तो कभी चार हजार रुपये मांगे। इसके बाद कई गुना प्रॉफिट का लालच देकर निवेश कराया।

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से लोगों का डगमगाया भरोसा, 30% गाड़ियां फिर पुराने हाईवे पर लौटीं

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे उद्घाटन होने के कुछ दिन बाद से ही सवालों के घेरे में है। बार-बार सड़क धंसने, लगातार मरम्मत, डायवर्जन और अधिक टोल शुल्क के कारण इस एक्सप्रेसवे पर चलने वाले लोगों का भरोसा उठ रहा है। 30 प्रतिशत गाड़ियां फिर से पुराने हाईवे पर लौट गई हैं। 

UP Weather 4 August: यूपी में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश, 50 से अधिक जिलों में यलो अलर्ट

UP Weather: यूपी में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो 7 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Facebook पर हुई दोस्ती, फिर 1.25 करोड़ की साइबर ठगी! कानपुर के रिटायर्ड नेवी अफसर ने तुड़वा दी FD और PPF

Kanpur Cyber Investment Fraud : कानपुर में सोशल मीडिया के जरिए निवेश का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले साइबर अपराधियों ने इस बार कानपुर के एक सेवानिवृत्त नेवी अधिकारी को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने फेसबुक पर संपर्क कर पहले दोस्ती की, फिर भरोसा जीतकर एक फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म पर करीब 1.25 करोड़ रुपये निवेश करा लिए। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने फर्जी वेबसाइट पर निवेश की रकम बढ़कर करीब 2.50 करोड़ रुपये दिखाते हुए लगातार अधिक निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इस लालच में पीड़ित ने अपनी एफडी और पीपीएफ तक तुड़वा दीं।

Kanpur News: बाइक से आए, घर में घुसे और किचन में कर दिया बंद, फिर लाखों का माल लेकर हुए फरार

Kanpur Robbery: कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश एक मकान में घुस गए और घर में मौजूद 45 वर्षीय रचना तथा 17 वर्षीय किशोर देवांश को किचन में बंद कर नकदी और आभूषण समेटकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।