शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, दारोगा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, बोली- केस से बचने को की शादी फिर घर से निकाला

Kanpur Crime News: कानपुर में पुलिस विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि दारोगा ने पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और शिकायत के बाद कार्रवाई से बचने के लिए उससे शादी कर ली। महिला का आरोप है कि शादी के बाद दारोगा ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।