16 Minute 16 Rupees Offer:कानपुर के अनवरगंज क्षेत्र के आलम मार्केट में जन्मदिन के मौके पर ₹16 में कपड़ा देने का प्रचार दुकानदार को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया और स्थानीय प्रभावशाली लोगों के माध्यम से प्रसारित किए गए विशेष प्रस्ताव के बाद दुकान पर खरीदारों की भारी भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ने के साथ ही वहां अफरा-तफरी मच गई और स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को पहुंचकर लोगों को हटाना पड़ा। मामले में पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को हिरासत में लिया है।
UP Police Encounter: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में हुए चर्चित मुमताज हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सोहेल उर्फ रानू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कुंडौली गांव के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि रानू की गिरफ्तारी के बाद अब मुमताज की हत्या के पीछे की पूरी कहानी सामने आने की उम्मीद है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कानपुर देहात के पहाड़पुर में तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने दस साल में कोई बड़ा विकास नहीं किया। किसान डीएपी के लिए परेशान हैं और अस्पतालों की हालत खराब है। अखिलेश ने दावा किया कि जनता सपा की सरकार बनाने जा रही है।
कानपुर में गुरुवार को पांच माह की गर्भवती युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले में युवती के पिता ने उसके दो प्रेमियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि दूसरे अधेड़ प्रेमी की तलाश में चार टीमें जुटी हैं।
विश्वस्तरीय सड़क के दावे एक माह में ही फेल हो गए हैं। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मार्ग पर अब भी तारकोल उखड़ रहा है। एक्सप्रेसवे पर 24 से ज्यादा सीपेज और परत उखड़ने से सफर मुश्किल हो गया है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
कानपुर के कल्याणपुर में कार ने साइकिल सवार आठवीं के छात्र आदि को टक्कर मार दी। छात्र कार के पिछले पहिये में फंस गया, फिर चालक उसे 20-25 मीटर तक घसीटकर कार छोड़कर फरार हो गया। गंभीर घायल छात्र अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
कानपुर के CSJMU कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जेन-जी के अंदाज में नजर आए। उन्होंने छात्रों से कहा, “टेंशन लेने का नहीं, देने का।” ब्रेकअप और रातभर रील देखने से बचने की सलाह दी। कहा कि पढ़ाई में कुछ समझ न आए तो प्रोफेसरों से जवाब मिलने तक सवाल करते रहें।
हत्यारोपी को उसी की फोटो दिखा पुलिस ने पूछा-कहीं देखा है। उसने सिर हिलाकर मना कर दिया। वहां से हत्यारोपी चला गया। गंजा होने की वजह से पुलिस के हाथों से फिसल गया। अब वो मुंबई, गुजरात और गोवा तक भागा और पुलिस पीछे-पीछे उसे खोज रही है।
Brajesh Pathak Viral Video: नेताओं की गाड़ियों का काफिला देखकर लोग अक्सर किनारे हो जाते हैं, लेकिन कानपुर के गोविंद नगर में नजारा कुछ अलग था। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अचानक नारियल पानी के ठेले पर पहुंचे और वहीं बैठ गए। उन्होंने ठेले पर मौजूद भरत तिवारी से बातचीत की, उनका हालचाल पूछा और नारियल पानी का स्वाद भी लिया। इस दौरान हुई बातचीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कानपुर में एक गर्भवती युवती का शव दुपट्टे पर रखा मिला। लिपिस्टक से लड़की की मांग भरी थी। शव घाटमपुर के पतारा में बगीचे में पड़ा था। लड़की के घाऊखेड़ा के युवक से संबंध थे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।

