टेंशन लेने का नहीं देने का, लेकिन किसको? जेन-जी के ब्रेकअप पर क्या बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

कानपुर के CSJMU कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जेन-जी के अंदाज में नजर आए। उन्होंने छात्रों से कहा, “टेंशन लेने का नहीं, देने का।” ब्रेकअप और रातभर रील देखने से बचने की सलाह दी। कहा कि पढ़ाई में कुछ समझ न आए तो प्रोफेसरों से जवाब मिलने तक सवाल करते रहें।