UP Floods: वाराणसी में गंगा स्थिर लेकिन वरुणा ने किया परेशान, कानपुर में पांडु का पानी घटा

UP Floods: यूपी के वाराणसी में गंगा स्थिर हो गई है। संभावना है कि गंगा का जलस्तर कम हो सकता है। लेकिन गंगा के पलट प्रवाह के कारण वरुणा का जलस्तर बढ़ रहा है। अब वरुणा किनारे गांवों को समस्या हो रही है। वहीं, कानपुर में पांडु नदी का पानी घट रहा है।