‘रो-रो कर बेटी बोली- पापा की किसी से दुश्मनी नहीं थी’, व्यापारी की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग; क्या बोली मृतक की पत्नी?

Businessman Murder in Kanpur: कानपुर में मंगलवार सुबह एक व्यापारी की दिनदहाड़े गला काटकर हत्या कर दी गई। बिल्हौर इलाके में सड़क पर व्यापारी का धड़ पड़ा मिला, जबकि उसका सिर मौके से गायब था। काफी देर तक तलाश करने के बाद धड़ से करीब 10-12 फीट की दूरी पर पानी से भरे गड्ढे में कटा हुआ सिर बरामद हुआ। धड़ के पास व्यापारी की साइकिल और अंगौछा पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई हैं।