सफर उनका साथ तुम्हारा, सीनियर सिटीजन के साथ घूमने की हेल्थ से होटल तक की चेकलिस्ट!

सीनियर सिटीजन (बुजुर्गों) के साथ ट्रेवलिंग करना एक खूबसूरत एक्सपीरियंस हो सकता है, लेकिन उनके आराम, स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए विशेष सावधानी और तैयारी की जरूरत होती है। ट्रिप की प्लानिंग से लेकर वापसी तक, आपको उनका स्पेशल ध्यान रखना होता है। सीनियर सिटीजन के साथ ट्रैवल करते समय इन 10 बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है:

1. आरामदायक और आसान ट्रैवल प्लान 

An Elderly Woman Enjoys Her Book While Waiting For A Flight In The Airport Termi by videophilia - Stock Video | Motion Array

उनके लिए हमेशा ऐसा प्लान बनाएं जिसमें ज्यादा भाग-दौड़ न हो। कोशिश करें कि हर दिन सिर्फ 1–2 जगह ही घूमी जाए। जगहों के बीच की दूरी कम रखें ताकि लंबा सफर न करना पड़े। अगर संभव हो तो सुबह देर से शुरू करें और शाम को जल्दी वापस आ जाएं ताकि उन्हें सही आराम मिल सके।

2. हेल्थ और मेडिकल तैयारी सबसे पहले

Senior Models For 2026: Doctor Visits And Staying Proactive About Health - SeniorCenters.com

सीनियर सिटीजन के साथ ट्रैवलिंग से पहले उनका पूरा मेडिकल चेकअप करवाना बहुत जरूरी है। डॉक्टर से यह भी सलाह लें कि वे किस तरह की ट्रिप कर सकते हैं और किन चीज़ों से बचना चाहिए। उनकी सभी दवाइयां ट्रिप की पूरी अवधि से ज्यादा मात्रा में साथ रखें ताकि किसी भी देरी या इमरजेंसी में दिक्कत न हो। साथ ही एक मेडिकल फाइल रखें जिसमें उनकी पुरानी बीमारियों, एलर्जी और डॉक्टर की सलाह लिखी हो।

3. सही मौसम और समय चुनना

Beautiful senior couple sitting on bench in autumn park. Elderly husband and wife hugging, enjoying fall atmosphere. stock photo

सीनियर सिटिजन के लिए मौसम बहुत बड़ा फैक्टर होता है। बहुत ज्यादा गर्मी, ठंड या बारिश में ट्रैवल करना उनके लिए मुश्किल हो सकता है। हल्के और सुखद मौसम जैसे विनेटर का शुरुआती समय या बसंत सबसे बेहतर माना जाता है। इससे थकान कम होती है और वे ट्रिप का आनंद अच्छे से ले पाते हैं।4. आरामदायक रहने की जगह

Page 4 | Hospitality hotels Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

होटल चुनते समय यह देखें कि वहां लिफ्ट, रैंप और आसान एंट्री हो। ग्राउंड फ्लोर या कम सीढ़ियों वाला कमरा लेना सबसे बेहतर होता है। बाथरूम साफ, सेफ और स्लिप-फ्री होना चाहिए। साथ ही हॉस्पिटल या मेडिकल स्टोर पास में होना भी जरूरी है।

5. चलने-फिरने में मदद

1,819,200+ Active Senior Citizen Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Senior citizens, Nursing home, Grandparents

अगर उन्हें चलने में थोड़ी भी परेशानी है तो व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक या सपोर्ट के लिए साथी जरूर रखें। बहुत लंबी दूरी पैदल न चलवाएं और बीच-बीच में बैठने व आराम करने की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए। किसी भी जगह जल्दीबाजी बिल्कुल न करें।

6. सही खान-पान का ध्यान

Pay attention to how you eat

उनका खाना हल्का, ताज़ा और आसानी से डाइजेस्ट वाला होना चाहिए। ज्यादा तेल, मसाले या बाहर का अनहेल्दी खाना अवॉयड करें। समय पर भोजन देना भी बहुत जरूरी है क्योंकि देर से खाना उनकी सेहत पर असर डाल सकता है। हमेशा साफ पानी और हाइड्रेशन का ध्यान रखें।

7. दवाइयों और इमरजेंसी किट का इंतजाम

13,600+ First Aid Kit Box Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | First aid box, Survival kit, Drugs

एक छोटी ट्रैवल मेडिकल किट हमेशा साथ रखें जिसमें बुखार, दर्द, गैस, एलर्जी और फर्स्ट एड की दवाइयाँ हों। इसके अलावा ORS, बैंडेज और सैनिटाइज़र भी जरूर रखें। किसी भी इमरजेंसी के लिए नजदीकी हॉस्पिटल की लोकेशन पहले से सेव कर लें।

8. सेफ्टी और सिक्योरिटी का ध्यान रखें

Senior Bus Images – Browse 10,242 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

भीड़ वाली जगहों पर उन्हें अकेला बिल्कुल न छोड़ें। उनके पास हमेशा कोई न कोई परिवार का सदस्य रहे। उनके मोबाइल में जरूरी नंबर सेव हों और फोन हमेशा चार्ज रहे। उनके डॉक्यूमेंट्स और पैसे सुरक्षित जगह पर रखें ताकि कोई परेशानी न हो।

9. ट्रैवल टाइमिंग 

7,000+ Senior At Train Station Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock | Senior waiting for bus

बहुत सुबह या देर रात की ट्रैवल से बचें क्योंकि उस समय थकान ज्यादा होती है। हर कुछ घंटे बाद ब्रेक जरूर लें। उन्हें जल्दबाजी में कहीं न ले जाएं क्योंकि उनकी गति के अनुसार चलना सबसे जरूरी है।10. मानसिक आराम और खुशी का ध्यान

Senior Citizens Images – Browse 5,221,126 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

उनके साथ ट्रैवल करते समय उनका मूड अच्छा रखना सबसे जरूरी है। उन्हें ऐसा महसूस कराएं कि यह ट्रिप उनके लिए खास बनाई गई है। उनकी पसंद की जगहें शामिल करें, उनसे बातें करें और उन्हें पूरा आराम दें ताकि वे स्ट्रेस-फ्री रहकर ट्रिप का आनंद ले सकें।

सीनियर सिटिजन के साथ ट्रैवल सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और प्यार से भरा एक्सपीरियंस होता है। सही प्लानिंग और देखभाल के साथ यह उनके लिए बेहद आरामदायक और सेफ बन सकता है। उनकी जरूरतों और आराम का ध्यान रखना इस ट्रिप को खास बनाता है। धैर्य और समझदारी से की गई ट्रिप उन्हें खुशी और सुकून देती है। ऐसी ट्रिप उनके लाइफ की सबसे यादगार जर्नी में से एक बन सकती है।

ईरान बोला- समझौता टूटा तो अमेरिका जिम्मेदार होगा:लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराए वॉशिंगटन; हिजबुल्लाह बोला- इजराइल का कब्जा मंजूर नहीं

ईरान ने कहा है कि लेबनान समेत सभी मोर्चों पर जंग खत्म कराने की जिम्मेदारी अमेरिका की है। अगर समझौते का उल्लंघन होता है, तो इसके लिए वॉशिंगटन को जिम्मेदार माना जाएगा। यह बयान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार से फोन पर बातचीत में दिया। इधर, इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम लागू होने की खबरों के कुछ घंटे बाद हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि संगठन इजराइली कब्जे को कभी स्वीकार नहीं करेगा। बेरूत में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह कब्जे वाली जमीन को मुक्त कराने के अपने लक्ष्य पर कायम है। संगठन लेबनान के संविधान के दायरे में काम करता है और विदेशी दबदबे को खारिज करता है। कासिम ने कहा, अगर दुश्मन हमारे खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करता है, तो हम भी हथियारों से जवाब देंगे। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. ईरान-अमेरिका वार्ता टली: अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली पहली औपचारिक वार्ता टाल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान में लगातार इजराइली हमलों को लेकर दोनों पक्षों में मतभेद बने हुए हैं। 2. लेबनान में इजराइली हमलों में 47 लोगों की मौत: लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान और बेका घाटी में शुक्रवार देर रात से हुए इजराइली हवाई हमलों में 47 लोग मारे गए और 97 घायल हुए। 2 मार्च से अब तक मरने वालों की संख्या 3,980 पहुंच गई है। 3. होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही बढ़ी: अमेरिका-ईरान समझौते के बाद 18 जून को 25 कारोबारी जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। यह अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। हालांकि, 500 से ज्यादा जहाज और 11 हजार नाविक अब भी खाड़ी में फंसे हुए हैं। 4. ट्रम्प बोले- ईरान को एक पैसा भी नहीं मिलेगा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका मजबूरी में बातचीत की मेज पर नहीं आया, बल्कि ईरान खुद आया है। उन्होंने कहा कि अगले 60 दिनों तक ईरान को अमेरिका से एक पैसा भी नहीं मिलेगा। 5. पाकिस्तानी PM ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बात: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने साऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय शांति और अगले दौर की बातचीत को कूटनीति और संवाद के जरिए आगे बढ़ाने पर जोर दिया। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FATF के उपाध्यक्ष बने भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल:1994 बैच के IAS हैं; FATF दुनियाभर में मनी लॉन्ड्रिंग-आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली संस्था

भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के सचिव विवेक अग्रवाल को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का उपाध्यक्ष चुना गया है। FATF दुनिया भर में मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर नजर रखने वाली सबसे अहम संस्थाओं में से एक है। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। मंत्रालय का कहना है कि यह नियुक्ति आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति और वैश्विक स्तर पर आतंकियों की फंडिंग रोकने के प्रयासों को और मजबूती देगी। 1994 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS अधिकारी विवेक अग्रवाल फिलहाल संस्कृति मंत्रालय में सचिव हैं। उन्हें प्रशासनिक सेवा में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वह वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। वैश्विक वित्तीय सुरक्षा में बढ़ेगी भारत की भूमिका विदेश मंत्रालय के अनुसार, विवेक अग्रवाल का चुनाव इस बात का संकेत है कि वैश्विक वित्तीय सुरक्षा और अवैध धन के खिलाफ कार्रवाई में भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। FATF दुनिया के देशों के लिए ऐसे नियम और मानक तय करती है, जिनका उद्देश्य मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद की फंडिंग पर रोक लगाना है। FATF में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं अग्रवाल विवेक अग्रवाल पहले FATF में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर चुके हैं। वह फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट-इंडिया (FIU-IND) के निदेशक भी रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय खुफिया से जुड़े मामलों पर काम किया। भारत की बढ़ती विश्वसनीयता का संकेत संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि FATF में यह जिम्मेदारी मिलना दुनिया के 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के बीच भारत की बढ़ती विश्वसनीयता का प्रमाण है। मंत्रालय के अनुसार, डिजिटल पेमेंट, वर्चुअल एसेट्स और नए वित्तीय जोखिमों से जुड़े वैश्विक नियम बनाने में भी भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। FATF ने पहलगाम हमले की निंदा की थी जून 2025 में FATF ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की थी और सभी देशों से आतंक की फंडिंग रोकने की अपील की थी। इसके बाद, भारत ने FATF को पाकिस्तान को दोबारा ‘ग्रे लिस्ट’ में डालने का औपचारिक अनुरोध दिया था। भारत का आरोप है कि पाकिस्तान से हो रही फंडिंग के कारण ही सीमा पार से आतंकी गतिविधियां चल रही हैं। …………… यह खबर भी पढ़ें… ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपी अरेस्ट: पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने का टार्गेट दिया गया था, दो दिन में अब तक 12 गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 17 जून को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मंगलवार को इस मॉड्यूल के 7 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह दो दिनो में मॉड्यूल के 12 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक फरार है। पूरी खबर पढ़ें…

UP Monsoon: अल नीनो से कम होगी बारिश तो डाइपोल करेगा भरपाई; जानिए यूपी में कब पहुंचेगा मॉनसून

UP Monsoon: भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। यूपी में 20 से 25 जून के बीच मॉनसून की दस्तक हो सकती है। हालांकि मानसून के आगमन के बाद भी शुरुआती दिनों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

दावा- शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने वुहान लैब को फंडिंग दी:अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा- डॉ. फॉसी ने कसम खाकर झूठ बोला

अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कार्यालय में अपने अंतिम दिन बड़े वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फॉसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुछ गोपनीय दस्तावेज जारी कर दावा किया है कि डॉ. फॉसी ने चीन की वुहान लैब को लाखों डॉलर की सरकारी फंडिंग दी थी। इस पैसे का इस्तेमाल चमगादड़ के कोरोना वायरस को और खतरनाक बनाने वाली रिसर्च के लिए हुआ। आरोप है कि जब महामारी फैली, तो डॉ. फॉसी ने ये बात दबाई कि वायरस लैब से लीक हुआ था। गबार्ड के मुताबिक, डॉ. फॉसी ने 2024 में अमेरिकी संसद के सामने कसम खाने के बाद भी झूठ बोला था। आरोप- डॉ. फॉसी ने लैब से कोरोना फैलने की बात दबाई 2020 में जब अमेरिका में कोरोना फैला, तो ट्रम्प सरकार ने इससे निपटने की जिम्मेदारी डॉ. फॉसी को सौंपी थी। ट्रम्प सरकार की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस की हेड थीं तुलसी ट्रम्प की सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने 22 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तुलसी अमेरिका की ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ हेड हैं, उनके अंडर 18 सीक्रेट एजेंसियां काम करती हैं। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, उनके पति एक बेहद दुर्लभ हड्डी के कैंसर से जूझ रहे हैं और गबार्ड इस मुश्किल समय में उनके साथ रहना चाहती हैं।रिपोर्ट के अनुसार, गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। गबार्ड ने अपने चिट्ठी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का धन्यवाद भी किया और कहा था कि नेशनल इंटेलिजेंस ऑफिस का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही। पूरी खबर पढ़ें… भारतवंशी नहीं हैं तुलसी गबार्ड तुलसी को उनके नाम की वजह से कई बार भारतवंशी कहा जाता है। हालांकि वे भारतवंशी नहीं हैं। वे खुद कई बार ऐसा कह चुकी हैं। तुलसी का जन्म एक समोअन अमेरिकी परिवार में हुआ था। उनके पिता कैथोलिक थे। मां भी ईसाई थी जिन्होंने बाद में हिन्दू धर्म अपना लिया। तुलसी भी पहले ईसाई थीं लेकिन बाद में उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया। ——————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले-मेलोनी मेरे साथ फोटो खिंचाने के लिए बेताब थीं: इटली PM का जवाब- उनकी कहानी झूठी, विदेश मंत्री ने US दौरा रद्द किया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान पर नाराजगी जाहिर की है। ट्रम्प ने दावा किया था कि G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थीं। इस पर मेलोनी ने कहा कि ट्रम्प की यह कहानी पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है। पूरी खबर पढ़ें…

दावा- शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने वुहान लैब को फंडिंग दी:अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा- डॉ. फॉसी ने कसम खाकर झूठ बोला

अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कार्यालय में अपने अंतिम दिन बड़े वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फॉसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुछ गोपनीय दस्तावेज जारी कर दावा किया है कि डॉ. फॉसी ने चीन की वुहान लैब को लाखों डॉलर की सरकारी फंडिंग दी थी। इस पैसे का इस्तेमाल चमगादड़ के कोरोना वायरस को और खतरनाक बनाने वाली रिसर्च के लिए हुआ। आरोप है कि जब महामारी फैली, तो डॉ. फॉसी ने ये बात दबाई कि वायरस लैब से लीक हुआ था। गबार्ड के मुताबिक, डॉ. फॉसी ने 2024 में अमेरिकी संसद के सामने कसम खाने के बाद भी झूठ बोला था। आरोप- डॉ. फॉसी ने लैब से कोरोना फैलने की बात दबाई 2020 में जब अमेरिका में कोरोना फैला, तो ट्रम्प सरकार ने इससे निपटने की जिम्मेदारी डॉ. फॉसी को सौंपी थी। ट्रम्प सरकार की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस की हेड थीं तुलसी ट्रम्प की सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने 22 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तुलसी अमेरिका की ‘डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस’ हेड हैं, उनके अंडर 18 सीक्रेट एजेंसियां काम करती हैं। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, उनके पति एक बेहद दुर्लभ हड्डी के कैंसर से जूझ रहे हैं और गबार्ड इस मुश्किल समय में उनके साथ रहना चाहती हैं।रिपोर्ट के अनुसार, गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। गबार्ड ने अपने चिट्ठी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का धन्यवाद भी किया और कहा था कि नेशनल इंटेलिजेंस ऑफिस का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही। पूरी खबर पढ़ें… भारतवंशी नहीं हैं तुलसी गबार्ड तुलसी को उनके नाम की वजह से कई बार भारतवंशी कहा जाता है। हालांकि वे भारतवंशी नहीं हैं। वे खुद कई बार ऐसा कह चुकी हैं। तुलसी का जन्म एक समोअन अमेरिकी परिवार में हुआ था। उनके पिता कैथोलिक थे। मां भी ईसाई थी जिन्होंने बाद में हिन्दू धर्म अपना लिया। तुलसी भी पहले ईसाई थीं लेकिन बाद में उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया। ——————- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले-मेलोनी मेरे साथ फोटो खिंचाने के लिए बेताब थीं: इटली PM का जवाब- उनकी कहानी झूठी, विदेश मंत्री ने US दौरा रद्द किया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान पर नाराजगी जाहिर की है। ट्रम्प ने दावा किया था कि G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थीं। इस पर मेलोनी ने कहा कि ट्रम्प की यह कहानी पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है। पूरी खबर पढ़ें…

Rashifal Today: आज के दिन अपने खर्च पर दें ज्यादा ध्यान, जानें कैसा होगा आपका आज का पूरा दिन

Aaj Ka Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान की जन्मतिथि का अपना खास महत्व होता है। ये न सिर्फ उनके स्वभाव और व्यक्तित्व को बताता है, बल्कि उनके भविष्य के बारे में भी संकेत देती है। आज के दिन कुछ मुलांक को आर्थिक अवसर आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें।आइए जानते हैं कैसा होगा मूलांक 1 से 9 तक के लोगों का दिन

मूलांक 1

अगर आपका जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन वित्तीय योजनाओं को व्यवस्थित करने के लिए अच्छा है। जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें। अपने बजट के अनुसार चलें और भविष्य के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए खर्च करें। अनुशासन बनाए रखने से आर्थिक सुरक्षा मजबूत होगी।

मूलांक 2

अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपने आर्थिक लक्ष्यों की समीक्षा करनी चाहिए। बचत और निवेश पर ध्यान दें तथा फिजूलखर्ची से बचें। किसी भी बड़े खर्च से पहले उसकी जरूरत और प्रभाव को अच्छी तरह समझ लें।

मूलांक 3

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो वित्तीय मामलों में आज नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। निवेश, बचत योजनाओं और आर्थिक अवसरों पर नजर बनाए रखें। हालांकि किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जुटाना जरूरी होगा। बजट में लचीलापन बनाए रखें ताकि अचानक आने वाले खर्चों को संभाला जा सके।

मूलांक 4

अगर आपका जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो घर और परिवार से जुड़े खर्च बढ़ सकते हैं। भावनाओं में बहकर खरीदारी करने से बचें और जरूरत के अनुसार खर्च करें। अपने मासिक बजट को व्यवस्थित रखें ताकि भविष्य में आर्थिक दबाव न बढ़े।

मूलांक 5

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, तो आज आर्थिक मामलों में आपकी प्रबंधन क्षमता काम आएगी। खर्चों की सूची बनाकर उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करें। साथ ही बचत और निवेश के नए विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं। सही योजना भविष्य में अच्छे परिणाम दे सकती है।

मूलांक 6

अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन वित्तीय प्रबंधन के लिए अनुकूल है। अपनी आय, खर्च और बचत का पूरा हिसाब रखें। छोटी-छोटी बचत भी आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती है। अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा।

मूलांक 7

अगर आपका जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, तो आज आपको अपनी आर्थिक प्राथमिकताओं पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। लग्जरी वस्तुओं पर खर्च करने से बचें और बचत बढ़ाने पर ध्यान दें। लंबी अवधि की योजनाएं बनाना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

मूलांक 8

अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, तो आज का दिन भविष्य की आर्थिक रणनीति तैयार करने के लिए अच्छा है। निवेश और बजट की समीक्षा करें और अपने लक्ष्यों के अनुसार बदलाव करें। धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने से सफलता मिलने की संभावना है।

मूलांक 9

अगर आपका जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आज नए आर्थिक अवसर आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। अपने खर्चों और बचत की समीक्षा करें और लंबी अवधि की वित्तीय सुरक्षा पर ध्यान दें। सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ दिला सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख की सामग्री पूरी तरह से ज्योतिषीय भविष्यवाणियों पर आधारित है। हम इसकी सत्यता और सटीकता का पूरी तरह दावा नहीं करते। यहां दी गई किसी भी जानकारी के आधार पर कोई वित्तीय, स्वास्थ्य या व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले योग्य विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

cm mohan yadav

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 जून को इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 में तुलसी नगर पुलिया से निपानिया तक प्रस्तावित सड़क, प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन का रिमोट से भूमि पूजन किया। इसमें सड़क निर्माण कार्य की लागत 13.26 करोड़ और प्राइमरी-आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य की लागत 2.64 करोड़ रुपए है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से की गई। उसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलन कर पूजन अर्चन किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्पगुच्छ और तुलसी का पौधा भेंट कर स्वागत किया। 

ALSO READ: पार्टी में टूट के बीच उद्धव ठाकरे ने की इस्तीफे की पेशकश, बोले- मैं पद छोड़ने को तैयार, किसी को भी बना दो शिवसेना अध्यक्ष

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या नगरी इंदौर में उपस्थित समस्त जनसमुदाय का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता अभियान में इंदौर ने देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया के जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया है और उसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिकल सेल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने को कहा।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल इस बीमारी के उन्मूलन के लिए व्यापक अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह एक गंभीर बीमारी है, किंतु समय पर जांच (स्क्रीनिंग) और उचित उपचार के माध्यम से इसके प्रभाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

 

विकास के नए आयाम हुए स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में देश ने विकास के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश दोनों विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को नई मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 55 जिलों में विकास के विभिन्न मानकों पर निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को विकास का लाभ मिल सके। 

 

इन विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजनांतर्गत झोन क्रमांक 8 वार्ड क्रमांक 37 अंतर्गत तुलसी नगर से निपानिया तक सड़क विकास मार्ग जिसकी  लागत 13.62 करोड़ एवं प्राइमरी तथा आंतरिक सीवर लाइन निर्माण कार्य लागत 2.64 करोड़ रुपए का भूमि-पूजन किया गया। यह सड़क लगभग 1.30 किलोमीटर लंबी एवं इन्दौर विकास योजना-2021 के अनुसार 30 मीटर चौड़ाई में निर्मित होगी। परियोजना के अंतर्गत सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण, सीवर चैम्बरों का सुदृढ़ीकरण, फुटपाथ निर्माण तथा विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित विभिन्न अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।

इस सड़क के निर्माण से तुलसी नगर, निपानिया, अंकुर आंगन, राजाराम ऐवेन्यु तथा महालक्ष्मी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था अधिक सुगम होगी और नागरिकों को बेहतर एवं नई कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। सड़क निर्माण कार्य का दायित्व मेसर्स केएन नारंग्स, भोपाल को सौंपा गया है, जबकि कार्य के सुपरविजन एवं क्वालिटी कंट्रोल की जिम्मेदारी मे. एसएनएस एसोसिएट्स, इन्दौर द्वारा निभाई जाएगी।

 

इन विकास कार्यों की हुई घोषणा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भूमि-पूजन समारोह में कनाड़िया रोड से खजराना रोड तक लिंक रोड जोकि लगभग 1400 मीटर में बनाने की घोषणा की। उन्होंने पूर्वी रिंग रोड से रॉबट चौराहे 6 लेन फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 करोड़ रुपए होगी। उन्होंने कहा कि अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए भी ठोस कार्य करने के प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया। इसमें राहुल मर्मट और जगदीश उपाध्याय को 50 हजार का प्रतीकात्मक चेक मंच से प्रदान किया गया। Edited by : Sudhir Sharma

ईरान-अमेरिका पीस डील में नया ट्विस्ट… ट्रंप बोले- हम एक पैसा नहीं देंगे, दस सेंट भी नहीं; ईरान को जल्दबाजी थी हमें नहीं…

अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रहे टकराव को खत्म करने और बातचीत का नया रास्ता खोलने के लिए 14-पॉइंट वाले समझौते पर दस्तखत होने के कुछ ही घंटों बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने दावा किया कि ईरान मजबूरी में वॉशिंगटन के पास आया था और जोर देकर कह

Read More

Uddhav Thackeray : भरोसा नहीं तो पद छोड़ दूंगा, बगावत की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे का बड़ा ऑफर, सांसदों से मांगी माफी

uddhav thackeray

शिवसेना (यूबीटी) में संभावित टूट और सांसदों की बगावत की चर्चाओं के बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बड़ा भावनात्मक बयान दिया। शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उन पर भरोसा नहीं है, तो वह पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं चुनौतियों से भागने वालों में नहीं हूं, लेकिन अगर आपको मुझ पर भरोसा नहीं है तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। 

ALSO READ: प्रेमी के लिए मां बनी हैवान! 7 साल के मासूम अंगदवीर की हत्या का खुलासा, WhatsApp चैट ने खोले चौंकाने वाले राज

बीजेपी पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पार्टी को खत्म करने की कोशिश कर रही है और देश को “एक पार्टी, बिना चुनाव” की दिशा में ले जाया जा रहा है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों के पार्टी छोड़कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना का समर्थन करने की अटकलें तेज हैं। ये सभी सांसद स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी अनुपस्थित रहे।

ALSO READ: Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

क्या कांग्रेस में करेंगे विलय

कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज करते हुए उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कहा कि शिवसेना मराठी मानुष के लिए बनाई गई पार्टी है और उसका किसी भी दल में विलय करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। ठाकरे ने कह कि हमने अपनी आधी जिंदगी कांग्रेस के खिलाफ लड़ते हुए बिताई, लेकिन कांग्रेस ने कभी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश नहीं की। भाजपा ऐसा करने की कोशिश कर रही है। यही दोनों दलों में अंतर है।

सांसदों के दल-बदल पर मांगी माफी

संभावित बगावत पर प्रतिक्रिया देते हुए उद्धव ठाकरे ने पार्टी समर्थकों और मतदाताओं से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में जिन सांसदों को जनता ने उनके और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट दिया था, उनमें से कुछ अब पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

उन्होंने कहा, “मैं उन मतदाताओं से माफी मांगता हूं जिन्होंने 2024 में हमारे लोकसभा उम्मीदवारों को वोट दिया था और जो अब दल-बदल कर रहे हैं। लोगों ने हमें मेरे आह्वान और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट दिया था। हमने ये सीटें मोदी के नाम का इस्तेमाल किए बिना जीती थीं। Edited by : Sudhir Sharma