चप्पल पर बार-बार हमला करता दिखा सांप, निकला इतना ज्यादा हरे रंग का जहर! वायरल वीडियो ने लोगों को किया हैरान

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसे देखकर कई यूजर्स हैरानी जताते नहीं थक रहे। महज 8 सेकंड की ये क्लिप तेजी से वायरल हो रही है और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर की जा रही है। वीडियो में एक सांप बेहद आक्रामक अंदाज में नजर आता है, जिसकी हरकतें लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सबसे ज्यादा ध्यान उस पल ने खींचा, जब हमले के दौरान उसके मुंह से हरे रंग जैसा तरल निकलता दिखाई देता है। यही वजह है कि इंटरनेट पर इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के दावे और सवाल सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि यह छोटा-सा वीडियो लोगों की जिज्ञासा और का कारण बन गया है।

पत्थरों के बीच फंसा था सांप, फिर हुआ अचानक हमला

वीडियो में सांप पत्थरों के बीच बैठा दिखाई देता है। तभी एक व्यक्ति उसके सामने चप्पल ले जाता है। खतरा महसूस होते ही सांप लगातार चप्पल पर वार करने लगता है। इसी दौरान उसके मुंह से बड़ी मात्रा में हरे रंग का तरल निकलता दिखाई देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

क्या सच में इतना जहर छोड़ सकता है सांप?

विशेषज्ञों के अनुसार, हर बार सांप के काटने पर समान मात्रा में जहर नहीं निकलता। ये उसकी प्रजाति, उम्र, आकार और उस समय महसूस हो रहे खतरे पर निर्भर करता है। कई बार सांप बिना जहर छोड़े भी काटते हैं, जिसे ड्राई बाइट कहा जाता है।

हरे रंग का तरल हमेशा जहर नहीं होता

वायरल वीडियो में दिखाई देने वाला हरा तरल देखकर कई लोगों ने इसे सांप का जहर मान लिया। हालांकि, केवल वीडियो देखकर ये तय नहीं किया जा सकता कि वो वास्तव में जहर ही है। किसी भी वायरल क्लिप के आधार पर वैज्ञानिक निष्कर्ष निकालना सही नहीं माना जाता।

लोगों ने दिए मजेदार और हैरान करने वाले रिएक्शन

वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर कमेंट किए। किसी ने इसे बेहद डरावना बताया तो किसी ने मजाक करते हुए लिखा कि “इतना गुस्सा तो इंसानों में भी कम देखने को मिलता है।” कुछ लोगों ने वीडियो की सच्चाई पर भी सवाल उठाए।

सांप दिखे तो क्या करें?

  • सांप को छेड़ने या उसके करीब जाने की कोशिश न करें।
  • सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • तुरंत वन्यजीव या रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

जापानी कंपनियों को भारत के गांवों तक लेकर आएंगे श्रीधर वेम्बु! इसके लिए वो पहुंच रहे जापान और उनका ये है प्लान

वाशिंग मशीन में डाला, स्प्रे मारा और बाथरूम में… बेंगलुरु के डेकेयर में मासूमों के साथ हैवानियत

Viral News: आईटी दिग्गज कंपनी कैपजेमिनी के एचएएल परिसर स्थित डेकेयर सेंटर में दो-तीन साल के मासूम बच्चों के साथ कथित शारीरिक और मानसिक दुर्व्यवहार का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Viral Video: कौन हैं बीजेपी पार्षद किशन नायक, जिन्होंने अपने जन्मदिन पर नाले में उतरकर काटा केक

Who is Kishan Nayak: देश में आए दिन नेताओं के ऐसे कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो यह दिखाते हैं कि वे जनता की समस्याओं को लेकर कितने गंभीर हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं आगरा के वार्ड 12 से बीजेपी पार्षद किशन नायक की, जिन्होंने गुरुवार को एक अनोखा कदम उठाते हुए अपने जन्मदिन का केक नाले में काटा। जिसके बाद उनका वीडियो इंटरनेट पर खुब चर्चा बटोर रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला न्यू विजय नगर कॉलोनी के नागला धानी इलाके की है, जहां गंदे और ओवरफ्लो हो रहे नाले से जन जीवन बेहाल है। लोगों के कई बार शिकायत करने पर भी प्रशासन द्वारा यहां की समस्या पर गौर नहीं किया गया।

इसी समस्या को देखते हुए पार्षद किशन नायक ने अपने जन्मदिन पर कहीं और केक काटने की बजाय घुटनों तक भरे नाले के पानी में उतर गए और वहीं केक काटा। उस समय हल्की बारिश भी हो रही थी और स्थानीय लोग नारे भी लगा रहे थे। इस घटना के बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और और इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि नायक नगला हरमुख वार्ड का प्रतिनिधित्वा करते हैं। उन्होंने पिछले तीन सालों में मेयर और नगर आयुक्त को 30 से ज़्यादा पत्र लिखकर सुल्तानगंज पुलिया से लंगड़े की चौकी होते हुए यमुना नदी तक जाने वाले नाले की सफाई और मरम्मत की मांग की है।

उनका कहना है कि यह नाला कभी एक ऐतिहासिक शाही नहर हुआ करता था, लेकिन 2011 से इसकी ठीक से सफ़ाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि कागजों पर तो बार-बार सफाई का काम पूरा दिखाया गया है, लेकिन असल में यहां के लोग बरसों से जल-जमाव, गंदगी और बदबू के बीच रह रहे हैं। इस नाले में गिरकर तीन लोगों — दो बच्चों और एक किसान — की मौत हो चुकी है और एक बच्चा अभी भी लापता है।

उन्होंने अपने जन्मदिन पर विरोध क्यों किया?

नायक का कहना है कि यह समय जान-बूझकर और एक खास मकसद से चुना गया था। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड के लोगों को शादी-ब्याह, त्योहार और पारिवारिक कार्यक्रम कूड़े और बाढ़ के पानी के बीच करने पड़ते हैं — इसलिए उन्होंने भी अपना जन्मदिन उसी तरह मनाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, “हमने प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर खींचने के लिए नाले में जन्मदिन मनाया।” साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मॉनसून आने वाला है और पानी जमा रहने की समस्या हल न होने से सेहत और बाढ़ का गंभीर खतरा बना हुआ है।

इंटरनेट पर क्या कहा जा रहा है?

इस वीडियो पर ऑनलाइन कई तरह की प्रतिक्रियाएं आई हैं-कहीं लोग सच में तारीफ कर रहे हैं, तो कहीं तीखे राजनीतिक मजाक भी हो रहे हैं।

यूजर @mr_mayank ने एक पोस्ट में लिखा,  “भाई को इस बात की परवाह नहीं थी कि BJP क्या एक्शन लेगी, न ही उन्हें ED की चिंता थी। भाई अपने लोगों के साथ खड़े रहे। भाई गलत पार्टी में एक अच्छे इंसान हैं। भाई जैसे बनो।” पोस्ट में यह भी बताया गया कि नायक ने उच्च अधिकारियों (जो सभी BJP-शासित राज्यों में थे) से कम से कम 12 बार शिकायत की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला; न तो स्थानीय MLA ने और न ही MP ने इसमें कोई दखल दिया।

वहीं, कुछ यूजर्स ने सिस्टम की खामियों पर तीखी टिप्पणी की। @YTKDIndia ने लिखा कि जब एक विभाग फाइल आगे बढ़ाता है, तो दूसरा विभाग जिम्मेदारी टाल देता है—और नाली वहीं की वहीं रह जाती है।

यूजर @DikshaKandpal8 ने बताया कि खुद नायक ने प्रधानमंत्री की मुख्य योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी का ‘स्वच्छ भारत मिशन’ जमीनी स्तर पर लागू नहीं हो रहा है — यह बीजेपी के ही अंदर से की गई तीखी आलोचना थी।

वहीं, मीम बनाने वालों को सत्ताधारी पार्टी के एक पार्षद की तस्वीर पर मजाक करने का मौका मिल गया, जिसमें वह अपनी ही पार्टी के सिविक एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ विरोध कर रहे थे — कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि बीजेपी को अपना ही विरोध करने का एक नया तरीका मिल गया है। आगरा को ‘स्मार्ट सिटी’ का दर्जा मिलने की वजह से यह नजारा और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें: जल्द भारत आने वाले है ट्रंप! अमेरिकी विदेश मंत्री का बड़ा ऐलान, फाइनल स्टेज में है ‘ट्रेड डील’

Viral video: एयर इंडिया फ्लाइट में फैला कचरा देखकर भड़की केबिन क्रू, वायरल हुआ वीडियो

एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट वंशिका कटारिया ने यात्रियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जब फ्लाइट अपने गंतव्य पर पहुंची और यात्रियों के उतरने के बाद केबिन की स्थिति देखी गई, तो सीटों के आसपास रैपर, टिश्यू और अन्य कचरा बिखरा हुआ मिला। यह दृश्य न सिर्फ असुविधाजनक था, बल्कि काफी निराशाजनक भी लगा। उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि यात्रा के दौरान बुनियादी शिष्टाचार और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

उनका मानना है कि यदि यात्री अपने कचरे को एक जगह इकट्ठा करके क्रू को सौंप दें, तो सफाई का काम आसान हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक परिवहन में जिम्मेदार व्यवहार कितना जरूरी है, ताकि सभी के लिए सफर बेहतर और स्वच्छ बनाया जा सके।

सोशल मीडिया पर दिखाया असली हाल

वंशिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विमान के अंदर फैला कचरा साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने मजाकिया लेकिन तीखा मैसेज लिखा “फ्लाइट तो लैंड हो गई, लेकिन बेसिक मैनर्स शायद चढ़ ही नहीं पाए।”

टिकट खरीद सकते हो तो थोड़ी तहजीब भी रखो’

वीडियो में लिखा टेक्स्ट और भी साफ संदेश देता है कि अगर यात्री फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं, तो उन्हें बुनियादी शिष्टाचार भी रखना चाहिए और अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

शिकायत नहीं, जागरूकता का मकसद

वंशिका ने बाद में कमेंट में साफ किया कि उनका मकसद किसी को शर्मिंदा करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यात्रियों से बस इतनी उम्मीद है कि वे अपना कचरा एक जगह इकट्ठा करके क्रू को दे दें, ताकि सफाई आसान हो सके।

कड़ी मेहनत करने वाले स्टाफ की भी जिम्मेदारी समझें

उन्होंने यह भी बताया कि ग्राउंड और क्लीनिंग स्टाफ के पास विमान को अगले उड़ान के लिए तैयार करने का बहुत कम समय होता है। अगर यात्री थोड़ी सावधानी रखें, तो उनका काम काफी आसान हो सकता है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ ने यात्रियों के व्यवहार को गलत बताया, तो कुछ ने कहा कि यात्रियों को भी थोड़ी और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। वहीं कई लोगों ने सुझाव दिया कि उतरते समय यात्रियों से ही कचरा साफ करवाना चाहिए।

थोड़ी सी समझदारी, सफर बना सकती है बेहतर’

यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सफर सिर्फ टिकट खरीदने से पूरा नहीं होता, बल्कि उसमें साफ-सफाई और दूसरों के प्रति सम्मान भी उतना ही जरूरी है।

Google की नौकरी छोड़ने वाली 23 साल की इंजीनियर का बड़ा खुलासा, जानिए क्यों लिया ये फैसला

बुखार घर में ठीक हो जाएगा; हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने ठुकराया क्लेम तो इंटरनेट पर मचा बवाल

Viral News Today: सोशल मीडिया एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा एक पोस्ट स्वास्थ्य बीमा उद्योग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है। एक महिला ने अपने भाई के लिए आदित्य बिरला हेल्थ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली, लेकिन 5 दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद कंपनी ने दावा खारिज कर दिया।

किन-किन देशों में होता है कैट मीट का सेवन? यहां देखिए पूरी लिस्ट

चीन के झांगजियागांग (Zhangjiagang) इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1000 बिल्लियों को बचाया। बताया जा रहा है कि इन बिल्लियों को अवैध तरीके से बूचड़खाने ले जाकर मांस के रूप में बेचने की तैयारी थी। कुछ जगहों पर इसे चिकन और पोर्क जैसे दूसरे मीट के नाम पर भी बेचने की कोशिश की जा रही थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिल्लियों को लकड़ी के बक्सों में बंद करके एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था।

यह पूरा नेटवर्क काफी समय से सक्रिय बताया जा रहा है। अगर यह योजना सफल हो जाती, तो आरोपी इससे बड़ी रकम का अवैध मुनाफा कमा सकते थे। इस घटना ने अवैध पशु व्यापार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं

वियतनाम में 400 से ज्यादा बिल्लियों का रेस्क्यू ऑपरेशन

इसी तरह वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में पुलिस ने छापेमारी कर 400 से अधिक जिंदा बिल्लियों को बचाया। ये सभी बिल्लियाँ एक संगठित अवैध नेटवर्क का हिस्सा थीं, जहाँ उन्हें मांस के लिए रखा जाता था।

छापेमारी के दौरान कई पिंजरे मिले और कुछ बिल्लियाँ मृत अवस्था में भी पाई गईं। यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय बताया जा रहा है।

संगठित तस्करी का बड़ा खेल, 9 लोग गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि यह गिरोह कई प्रांतों से बिल्लियों को चोरी या पकड़कर इकट्ठा करता था और अवैध व्यापार में बेचता था। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पालतू बिल्लियाँ भी बनीं शिकार

रिपोर्ट्स के अनुसार, कई बिल्लियाँ लोगों के घरों से चोरी की गई थीं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिनके पालतू जानवर गायब हैं, वे सामने आकर अपनी पहचान बताएं ताकि उन्हें वापस किया जा सके।

पशु अधिकार संगठनों की गंभीर चिंता

पशु संरक्षण संगठनों का कहना है कि हर साल लाखों बिल्लियाँ और कुत्ते इस तरह के अवैध व्यापार का शिकार बनते हैं। इस घटना ने वैश्विक स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

आखिर किन देशों में खाया जाता है बिल्ली का मांस?

बिल्ली का मांस दुनिया के बहुत कम हिस्सों में खाया जाता है और यह मुख्यधारा का भोजन नहीं माना जाता, लेकिन कुछ देशों में इसके सेवन की खबरें सामने आती रहती हैं।

वियतनाम में इसे कुछ इलाकों में “लिटिल टाइगर” कहा जाता है और अवैध रूप से इसका व्यापार भी पाया जाता है।

चीन के दक्षिणी हिस्सों में भी कभी-कभी इसका सेवन या अवैध बिक्री की घटनाएँ सामने आती हैं, जहां इसे मटन या पोर्क के नाम पर बेचा जाता है।

इंडोनेशिया के कुछ क्षेत्रों जैसे सुलावेसी और सुमात्रा में भी ऐसे मामलों की रिपोर्ट मिलती है।

क्रूरता या परंपरा? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे बेहद क्रूर और अवैध व्यापार बता रहे हैं, जबकि पशु अधिकार कार्यकर्ता इसे पूरी तरह रोकने की मांग कर रहे हैं।