किचन का वो ‘कचरा’ जो आपकी त्वचा और पौधों के लिए है असली सोना!

आलू की सब्जी या कोई दूसरी डिश बनाने के बाद हम उसके छिलके निकालकर सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं। लेकिन जिन्हें हम बेकार समझते हैं, वे घर के कई छोटे-बड़े कामों में इस्तेमाल हो सकते हैं, इन छिलकों को सही तरीके से इस्तेमाल करके बर्तन साफ करने, पौधों की देखभाल करने और यहां तक कि खाने के लिए कुछ नया बनाने में भी काम लिया जा सकता है।

यदि आप भी घर में चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो आलू के छिलकों को फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें। इन्हें थोड़ी मेहनत के साथ उपयोगी चीज में बदला जा सकता है और इससे किचन का कचरा भी कम होगा। आलू के छिलकों के कुछ आसान और काम के इस्तेमाल करके आप घर पर आसानी से आजमा सकते हैं।

potato pos

1. चेहरे की सफाई और निखार में मदद

आलू के छिलकों में कुछ एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए कई लोग इन्हें स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल करते हैं। छिलकों को गुलाब जल से हल्का गीला करके चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाया जा सकता है। आप चाहें तो छिलकों को पीसकर उसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं। इसे करीब 10 मिनट चेहरे पर लगाकर साफ पानी से धो लें। इससे स्किन साफ और मुलायम महसूस हो सकती है।

2. बालों के लिए इस्तेमाल

आलू के छिलकों से तैयार पानी को बालों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए छिलकों को करीब 1 लीटर पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर ठंडा कर लें। शैम्पू करने के बाद इस पानी को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

3. डार्क सर्कल और टैनिंग के लिए

आलू के छिलकों को डार्क सर्कल, झाइयों और टैनिंग के लिए घरेलू उपाय के समान इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए छिलके के अंदर वाले हिस्से को एफेक्टेड जगह पर करीब 5 मिनट तक बहुत हल्के हाथों से लगाएं। आंखों के आसपास इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें और आंखों में जाने से बचाएं। आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

4. वेट लॉस में फायदेमंद

आलू के छिलकों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पेट को कुछ समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है। इसी कारण छिलके सहित आलू को डाइट में शामिल किया जा सकता है। यदि आपको कुरकुरा खाना पसंद है, तो साफ किए हुए आलू के छिलकों को हल्के मसालों के साथ बेक या रोस्ट करके स्नैक की तरह भी खा सकते हैं।

5. पौधों के लिए न्यूट्रिशन

आलू के छिलकों को कूड़े में फेंकने के बजाय पौधों की देखभाल में इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें अच्छी तरह साफ करके कुछ दिनों तक सुखाएं या पानी में भिगोकर इसका पानी तैयार करें। छाने हुए पानी को पौधों की मिट्टी में सीमित मात्रा में डाला जा सकता है। छिलकों को सीधे बहुत ज्यादा मात्रा में मिट्टी में डालने से बचें, ताकि कीड़े न लगे।

6. होम क्लीनिंग में मददगार

आलू के छिलकों से तैयार पानी का इस्तेमाल कुछ घरेलू सफाई के कामों में किया जा सकता है। छिलकों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा कर लें और फिर इसे सफाई के लिए इस्तेमाल करें। छोटे-मोटे दाग या गंदगी साफ करने में इसे आजमाया जा सकता है।

आलू के छिलके सिर्फ किचन वेस्ट नहीं हैं, बल्कि इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करके स्किन, बालों, पौधों और घर की सफाई जैसे कई कामों में मदद ली जा सकती है। इसलिए अगली बार इन्हें फेंकने से पहले इनके इन आसान इस्तेमालों को जरूर आजमाएं।

इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके पाएं, कोरियन लड़कियों जैसी ग्लास स्किन का सीक्रेट!

हर लड़की और महिलाएं आजकल ऐसी स्किन पसंद कर रही है, जिसमें बिना ज्यादा मेकअप के भी चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखता है। लेकिन ग्लास स्किन पाने के लिए एक साथ बहुत सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। स्किन की जरूरत को समझकर सही स्किन केयर रूटीन अपनाना ज्यादा जरूरी है।

रोजाना की स्किन केयर में चेहरे की सही सफाई जैसी छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जा सकता है। इससे स्किन को हेल्दी और फ्रेश बनाए रखने में मदद मिलती है। ग्लास स्किन के लिए लंबी-चौड़ी रूटीन की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही चीजों को सही तरीके से और रेगुलर इस्तेमाल करना ज्यादा मायने रखता है।

glen

ग्लास स्किन के लिए आसान स्टेप्स

1. डबल क्लींजिंग

ग्लास स्किन रूटीन की शुरुआत चेहरे को अच्छी तरह साफ करने से करें। पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर से चेहरा साफ करें और उसके बाद किसी जेंटल वॉटर-बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर जमा धूल-मिट्टी, एक्स्ट्रा ऑयल और मेकअप जैसी चीजें साफ करने में मदद मिलती है। चेहरा साफ होने के बाद बाकी स्किन केयर प्रोडक्ट्स लगाना आसान हो जाता है।

2. हाइड्रेटिंग टोनर

चेहरा धोने के बाद उसे पूरी तरह सुखाने के बजाय हल्का गीला रहने दें और फिर हाइड्रेटिंग टोनर लगाएं। टोनर को कॉटन से जोर-जोर से रगड़ने के बजाय हथेलियों से हल्के हाथों से चेहरे पर थपथपाकर लगाएं। इससे स्किन को मॉइस्चर मिलती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश व सॉफ्ट फील हो सकता है।

3. जरूरत के हिसाब से सीरम

एक साथ कई सीरम लगाने के बजाय अपनी स्किन की जरूरत देखकर एक सीरम चुनें। यदि चेहरे पर ज्यादा ऑयल या पोर्स की परेशानी है, तो नायसिनामाइड वाला सीरम इस्तेमाल किया जा सकता है। स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग दिखाने के लिए विटामिन C वाला सीरम बेस्ट हो सकता है। कम प्रोडक्ट इस्तेमाल करके भी रूटीन को आसान रखा जा सकता है।

4. सेरामाइड मॉइस्चराइजर

सीरम के बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना बहुत जरुरी हैं। सेरामाइड वाला मॉइस्चराइजर स्किन में नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है। इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। स्किन में अच्छी नमी बनी रहने से चेहरा ज्यादा सॉफ्ट और हेल्दी नजर आता है।

5. हर सुबह सनस्क्रीन

सुबह की स्किन केयर में सनस्क्रीन जरूर शामिल करें। धूप में ज्यादा रहने से स्किन पर टैनिंग और पिगमेंटेशन जैसी प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं। इसलिए रोज SPF 50 वाला सनस्क्रीन लगाएं, चाहे आप घर पर हों या बाहर जा रही हों। लंबे समय तक धूप में रहना हो, तो जरूरत के हिसाब से सनस्क्रीन दोबारा लगाएं।

ग्लास स्किन पाने के लिए स्किन पर ढेर सारे प्रोडक्ट्स लगाने की जरूरत नहीं है। इन सभी बेसिक चीजों को रूटीन में शामिल करके भी आप ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि स्किन केयर में कंसिस्टेंसी रखकर धीरे-धीरे स्किन को हेल्दी, मुलायम और नेचुरली ग्लोइंग बनाए रखने पर ध्यान दिया जा सकता है।