किचन का वो ‘कचरा’ जो आपकी त्वचा और पौधों के लिए है असली सोना!

आलू की सब्जी या कोई दूसरी डिश बनाने के बाद हम उसके छिलके निकालकर सीधे डस्टबिन में डाल देते हैं। लेकिन जिन्हें हम बेकार समझते हैं, वे घर के कई छोटे-बड़े कामों में इस्तेमाल हो सकते हैं, इन छिलकों को सही तरीके से इस्तेमाल करके बर्तन साफ करने, पौधों की देखभाल करने और यहां तक कि खाने के लिए कुछ नया बनाने में भी काम लिया जा सकता है।

यदि आप भी घर में चीजों को दोबारा इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, तो आलू के छिलकों को फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें। इन्हें थोड़ी मेहनत के साथ उपयोगी चीज में बदला जा सकता है और इससे किचन का कचरा भी कम होगा। आलू के छिलकों के कुछ आसान और काम के इस्तेमाल करके आप घर पर आसानी से आजमा सकते हैं।

potato pos

1. चेहरे की सफाई और निखार में मदद

आलू के छिलकों में कुछ एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए कई लोग इन्हें स्किन की देखभाल के लिए इस्तेमाल करते हैं। छिलकों को गुलाब जल से हल्का गीला करके चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाया जा सकता है। आप चाहें तो छिलकों को पीसकर उसमें थोड़ा दूध मिलाकर पेस्ट भी बना सकते हैं। इसे करीब 10 मिनट चेहरे पर लगाकर साफ पानी से धो लें। इससे स्किन साफ और मुलायम महसूस हो सकती है।

2. बालों के लिए इस्तेमाल

आलू के छिलकों से तैयार पानी को बालों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए छिलकों को करीब 1 लीटर पानी में 10-15 मिनट तक उबालें। पानी आधा रह जाए तो इसे छानकर ठंडा कर लें। शैम्पू करने के बाद इस पानी को बालों और स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर बाद नॉर्मल पानी से धो लें।

3. डार्क सर्कल और टैनिंग के लिए

आलू के छिलकों को डार्क सर्कल, झाइयों और टैनिंग के लिए घरेलू उपाय के समान इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए छिलके के अंदर वाले हिस्से को एफेक्टेड जगह पर करीब 5 मिनट तक बहुत हल्के हाथों से लगाएं। आंखों के आसपास इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें और आंखों में जाने से बचाएं। आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।

4. वेट लॉस में फायदेमंद

आलू के छिलकों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो पेट को कुछ समय तक भरा रखने में मदद कर सकता है। इसी कारण छिलके सहित आलू को डाइट में शामिल किया जा सकता है। यदि आपको कुरकुरा खाना पसंद है, तो साफ किए हुए आलू के छिलकों को हल्के मसालों के साथ बेक या रोस्ट करके स्नैक की तरह भी खा सकते हैं।

5. पौधों के लिए न्यूट्रिशन

आलू के छिलकों को कूड़े में फेंकने के बजाय पौधों की देखभाल में इस्तेमाल किया जा सकता है। इन्हें अच्छी तरह साफ करके कुछ दिनों तक सुखाएं या पानी में भिगोकर इसका पानी तैयार करें। छाने हुए पानी को पौधों की मिट्टी में सीमित मात्रा में डाला जा सकता है। छिलकों को सीधे बहुत ज्यादा मात्रा में मिट्टी में डालने से बचें, ताकि कीड़े न लगे।

6. होम क्लीनिंग में मददगार

आलू के छिलकों से तैयार पानी का इस्तेमाल कुछ घरेलू सफाई के कामों में किया जा सकता है। छिलकों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा कर लें और फिर इसे सफाई के लिए इस्तेमाल करें। छोटे-मोटे दाग या गंदगी साफ करने में इसे आजमाया जा सकता है।

आलू के छिलके सिर्फ किचन वेस्ट नहीं हैं, बल्कि इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करके स्किन, बालों, पौधों और घर की सफाई जैसे कई कामों में मदद ली जा सकती है। इसलिए अगली बार इन्हें फेंकने से पहले इनके इन आसान इस्तेमालों को जरूर आजमाएं।

एक तीर से सात निशाने! नेल पेंट की छोटी सी बोतल से करें घर के ये 7 बड़े-बड़े काम

नेल पेंट का इस्तेमाल नाखूनों को सजाने और उन्हें खूबसूरत लुक देने के लिए किया जाता है, लेकिन इसकी छोटी सी बोतल घर के कई छोटे-बड़े कामों में भी काम आ सकती है। हम पुरानी, बची हुई या पसंद न आने वाली नेल पेंट को बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि थोड़ी सी क्रिएटिविटी के साथ इसका फिर से इस्तेमाल किया जा सकता है।

घर में भी ऐसी कई नेल पेंट की बोतलें रखी हैं, जिनका अब आप इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उन्हें फेंकने से पहले एक बार जरूर सोचें। रोज की चीजों को संभालने से लेकर छोटी-छोटी घरेलू परेशानियों को दूर करने तक, नेल पेंट कई तरह से काम आ सकती है। इसका इस्तेमाल करना आसान भी है और इसके लिए आपको अलग से कोई महंगी चीज खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बस थोड़े से स्मार्ट आइडिया और घर में पड़ी नेल पेंट की मदद से आप कई काम आसानी से कर सकते हैं।

1. जूलरी को काला होने से बचाएं

nail2

आर्टिफिशियल जूलरी हवा, नमी और पसीने के कांटेक्ट में आने से धीरे-धीरे काली पड़ने लगती है और उसकी चमक भी कम हो जाती है। अपनी पसंदीदा नकली जूलरी को कुछ समय तक नया जैसा बनाए रखने के लिए पहनने से पहले उसके पीछे की तरफ ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की बहुत पतली परत लगा सकती हैं। नेल पेंट की यह लेयर जूलरी और त्वचा के बीच एक बैरियर बनाने में मदद करती है, जिससे रंग जल्दी फीका या काला पड़ने से बच सकता है।

2. जूलरी के स्टोन चिपकाएं

nail3

कई बार फैशन इयररिंग्स, हेयर क्लिप, ब्रोच या किसी डेकोरेटिव सामान का छोटा सा स्टोन निकल जाता है। यदि ऐसे में गोंद नहीं है, तो ट्रांसपेरेंट नेल पेंट को अस्थायी उपाय के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। जिस जगह से स्टोन निकला है, वहां थोड़ी सी नेल पेंट लगाकर स्टोन को सावधानी से अपनी जगह पर रखें और उसे सूखने दें। इससे छोटा और हल्का स्टोन कुछ समय के लिए अपनी जगह पर टिक सकता है।

3. पैकेट की सील मजबूत करें

कोई जरूरी लिफाफा, छोटा पैकेट या गिफ्ट पैक सुरक्षित तरीके से बंद करना है, तो नेल पेंट भी काम आ सकती है। लिफाफे या पैकेट के सील वाले हिस्से पर बहुत हल्की मात्रा में ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा सकते हैं। सूखने के बाद यह सील को पकड़ देने में मदद कर सकती है। लेकिन बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट के लिए सीलिंग और पैकिंग का ही इस्तेमाल करें।

4. खरोंच छिपाएं

लकड़ी के फर्नीचर, टेबल, फोटो फ्रेम या किसी दूसरी चीज पर हल्की खरोंच पड़ जाए तो वह देखने में काफी खराब लग सकती है। ऐसे में अगर आपके पास उसी रंग की नेल पेंट है, तो उससे छोटी खरोंच को काफी हद तक छिपाया जा सकता है। पहले सतह को साफ कर लें और फिर खरोंच वाली जगह पर बहुत कम मात्रा में मिलते-जुलते रंग की नेल पेंट लगाएं। सूखने के बाद जरूरत लगे तो एक और हल्की कोटिंग की जा सकती है।

5. धागे उधड़ने से बचाएं

कपड़ों के किनारे, बटनहोल, रिबन या सिलाई के पास से धागे निकलने लगें तो धीरे-धीरे पूरा हिस्सा उधड़ सकता है। तब धागे को खींचने के बजाय उस जगह पर बहुत हल्की मात्रा में ट्रांसपेरेंट नेल पेंट लगा सकते हैं। इससे निकले हुए छोटे धागों को अपनी जगह पर रोकने में मदद मिल सकती है। अगर कपड़ा किसी खास रंग का है, तो उसी से मिलती-जुलती नेल पेंट भी इस्तेमाल की जा सकती है।

6. चाबियों की पहचान करें

घर में अगर कई चाबियां एक जैसी हैं, तो सही चाबी ढूंढने में काफी समय लग जाता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए हर चाबी के ऊपरी हिस्से पर अलग-अलग रंग की नेल पेंट लगा दें। जैसे घर की चाबी पर लाल, अलमारी की चाबी पर नीला और स्टोर रूम की चाबी पर हरा रंग लगाया जा सकता है। इस तरह रंग देखकर आपको तुरंत पता चल जाएगा कि कौन सी चाबी किस लॉक की है। इससे चाबियों का बड़ा गुच्छा संभालना काफी आसान हो जाता है।

7. स्क्रू को ढीला होने से रोकें

छोटे फर्नीचर, खिलौनों, चश्मे या दूसरी चीजों के स्क्रू कई बार इस्तेमाल के दौरान बार-बार ढीले हो जाते हैं। ऐसे में स्क्रू को सही तरह से कसने के बाद उसके ऊपर ट्रांसपेरेंट नेल पेंट की बहुत पतली परत लगाई जा सकती है। सूखने के बाद यह स्क्रू को अपनी जगह पर पकड़ बनाए रखने में मदद कर सकती है। यह हल्के और छोटे कामों के लिए एक आसान घरेलू ट्रिक है।