Share Market Crash: एक दिन की तेजी के बाद बाजार फिर लाल, सेंसेक्स 742 अंक तक फिसला; निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ साफ

शेयर बाजार में शुक्रवार, 11 सितंबर को सुबह के कारोबार में तेज गिरावट है। सेंसेक्स खुलने के कुछ ही पलों के अंदर 742 अंक तक लुढ़का। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा घट गया। सेंसेक्स लाल निशान में खुलने के बाद पिछले बंद भाव से 742.43 अंक तक टूटकर 74,160.16 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट में खुला और फिर पिछली क्लोजिंग से 246.4 अंक तक फिसलकर 23,231.40 के लो तक गया।

10 सितंबर को शेयर मार्केट बंद होने पर BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,85,06,903.699 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ पलों के अंदर यह 4,78,01,631.98 करोड़ रुपये हो गया। यानि कि 7,05,271.719 करोड़ रुपये की कमी।

एक दिन पहले कैसा रहा था बाजार

गुरुवार को 3 दिन बाद शेयर बाजार में तेजी लौटी थी। सेंसेक्स 138.36 अंक या 0.19 प्रतिशत बढ़कर 74,902.59 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने 74,910.96 का हाई और 74,598.47 का लो देखा। इसी तरह निफ्टी 46.30 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 23,477.80 पर बंद हुआ था।

Stocks to Watch: 11 सितंबर को Vodafone Idea, HDFC Bank, Premier Energies समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर, बड़ी उठापटक के आसार

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।