सिर से बहता रहा खून… सोते रहे बीवी- बच्चे, मौत से कुछ घंटे पहले संजय गुप्ता ने की थी टाइगर को लेकर इस शख्स से बात

Sanjay Gupta News: मुंबई पुलिस के मुताबिक 30 अक्टूबर को फिल्म निर्माता संजय गुप्ता अपने घर के बाथरूम में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। अगली सुबह जब परिवार वालों को इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। वर्सोवा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय घर में कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि घटना देर रात हुई थी, इसलिए परिवार वालों को तुरंत इसका पता नहीं चल सका।

आखिरी कॉल

अमर उजाला से बात करते हुए केआके यानी करीबी दोस्त और फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान ने बताया कि उनकी बात हुई थी। केआके ने कहा कि ‘कल शाम करीब पांच बजे ही संजय भाई से मेरी बात हुई है। वह कह रहे थे कि एक फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ काम करना चाहते हैं। संजय गुप्ता ने ये भी बताया था कि टाइगर के मैनेजर हुसैन भाई से बात हो गई है।

केआके ने आगे बताया कि उन्होंने कहा था कि उन्होंने टाइगर को फिल्म के लिए अप्रोच किया जा चुका है। उन्हें उम्मीद थी कि काम हो जाएगा। मुझे अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि हम कल तक किसी फिल्म और टाइगर को लेकर चर्चा कर रहे थे। किसे पता था कि अगले ही दिन ऐसी बुरी खबर मिलेगी। कल तक जो इंसान अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड था….प्लानिंग कर रहा था वह आज वह हमारे बीच नहीं है।

कैसी थी मैरिड लाइफ

संजय गुप्ता ने 22 साल की उम्र में शादी की थी। लेकिन उनका पत्नी से तलाक हो गया था। फिर लाइफ ने एक ऐसा मोड़ लिया किया वह तलाक के 6 साल बाद फिर से अनुराधा गुप्ता के करीब आए और फिर शादी कर ली। अनुराधा ने 2024 में 2024 में मिसेज वर्ल्ड इंटरनेशनल का खिताब जीता था।

Sanjay Gupta Died: शुक्रवार रात घर पर गिरने से संजय गुप्ता का हुआ निधन, पुलिस ने दी जानकरी

Sanjay Gupta Died: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया है। शनिवार सुबह वर्सोवा स्थित अपने घर में वह मृत पाए गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात घर में उनके गिरने की संभावना है, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। सुबह जब उनकी पत्नी और दो बच्चे जागे तो उन्होंने उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया। वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

संजय गुप्ता की मौत का कारण

वर्सोवा पुलिस ने इस घटना के संबंध में एक आकस्मिक निधन रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है और वे यह पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं कि असल में क्या हुआ था। पुलिस को सुबह संजय गुप्ता की मौत के बारे में सूचना मिली थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया “हमने उस घर का दौरा किया। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनमें से हर एक के लिए अलग-अलग बेडरूम हैं। वह वर्सोवा में जेपी रोड पर एक इमारत में रहते थे।”

पुलिस ने बताया कि घर के CCTV फुटेज से पता चलता है कि रात करीब 2:00 बजे ड्राइंग रूम में बैठे गुप्ता किचन में गए। वहां उनका संतुलन बिगड़ गया और वे दीवार से जा टकराए। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया- “उनका सिर किचन और ड्राइंग रूम के बीच वाली दीवार के कोने से जा टकराया। वे नीचे गिर गए। उनके पास एक कुत्ता भी देखा गया। हालांकि उनकी पत्नी, बेटा और बेटी अपने-अपने बेडरूम में सो रहे थे, इसलिए उन्हें इस बात का पता नहीं चला।”

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने गुप्ता को जमीन पर पड़ा पाया। उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके सिर में चोटें आई थीं और काफी खून बह गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। परिवार ने पुलिस से बात की है और उन्हें किसी पर भी कोई शक नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया- “कैमरों में भी साफ दिख रहा है कि उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

संजय गुप्ता के जीवन और करियर के बारे में

संजय गुप्ता मुख्य रूप से अपनी क्राइम थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इनमें ‘कांटे’ शामिल है, जिसमें अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी थे। ‘जिंदा’में जॉन अब्राहम और संजय दत्त ने साथ काम किया था। संजय गुप्ता ने ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी सफल फिल्मों का निर्माण भी किया। ऋतिक रोशन और यामी गौतम अभिनीत 2017 की हिट फिल्म ‘काबिल’ बॉक्स ऑफिस पर उनकी सबसे सफल फिल्म रही। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।