साड़ी में छिपा है राखी का प्यार, बहन को गिफ्ट करें सॉफ्ट बनारसी सिल्क साड़ी इस बार!

रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) पर अगर आप अपनी बहन के लिए ऐसा गिफ्ट ढूंढ रहे हैं जो हमेशा याद रहे, तो सॉफ्ट बनारसी सिल्क साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है। इसका रॉयल लुक, हल्का फैब्रिक (lightweight fabric) और खूबसूरत डिजाइन हर उम्र की महिलाओं पर शानदार लगता है। खास बात यह है कि इसे शादी, त्योहार और फैमिली फंक्शन में भी आसानी से पहना जा सकता है:

Gold Zari Banarasi Silk Saree, गोल्ड जरी बनारसी सिल्क साड़ी

Know About The 5 Most Expensive And Special Sarees Of India - World Saree Day 2025: कीमत लाखों में! जानिए भारत की 5 सबसे महंगी और खास साड़ियों के बारे में| Navbharat Live

गोल्ड जरी वाली बनारसी सिल्क साड़ी कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। सुनहरे बॉर्डर और बूटियों वाला डिजाइन इसे बेहद रॉयल लुक देता है। इसे गोल्ड जूलरी के साथ पहनने पर लुक और भी निखर जाता है।

 

Floral Banarasi Silk Saree, फ्लोरल बनारसी सिल्क साड़ी

Premium Silk Saree Collection – Banarasi, Kanjivaram Silk Sarees – Arzoindia.com

अगर आपकी बहन को हल्के और एलिगेंट डिजाइन पसंद हैं, तो फ्लोरल बनारसी सिल्क साड़ी अच्छा ऑप्शन है। इसमें फूलों की बुनाई और सॉफ्ट कलर (soft colors) इसे मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों लुक देती है।

 

Cutwork Banarasi Silk Saree, कटवर्क बनारसी सिल्क साड़ी

The Red Revival: 5 Must-Have Red Banarasi Sarees for Every Wardrobe – WeaverStory

कटवर्क डिजाइन वाली बनारसी साड़ी आजकल काफी ट्रेंड (trends) में है। इसका बॉर्डर और पल्लू बेहद अट्रेक्टिव लगता है। यह साड़ी शादी, पूजा और त्योहारों के लिए परफेक्ट मानी जाती है।

Meenakari Banarasi Silk Saree, मीनाकारी बनारसी सिल्क साड़ी

Where Bengaluru Buys Its Silk Sarees: The Stores That Define Trend And Tradition | Fashion News - News18

रंग-बिरंगे धागों से बनी मीनाकारी डिजाइन वाली बनारसी साड़ी देखने में बेहद खूबसूरत लगती है। इसमें पारंपरिक कला की झलक मिलती है, जो इसे खास बनाती है।

 

 

Tissue Banarasi Silk Saree, टिशू बनारसी सिल्क साड़ी

Pongal 2025:पोंगल पर पहनें ऐसी सिल्क की साड़ी, लुक दिखेगा गजब का - Pongal 2025 Date Trendy Silk Saree Design For Festival Fashion Tips In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live

टिशू बनारसी सिल्क साड़ी अपने हल्के वजन और शाइनी लुक के लिए पसंद की जाती है। इसे पहनने पर रॉयल और ग्रेसफुल लुक मिलता है। त्योहार (festivals) और रिसेप्शन (festivals) जैसे मौके पर यह शानदार लगती है।

 

 

Kanjeevaram-Style Banarasi Silk Saree, कांजीवरम स्टाइल बनारसी सिल्क साड़ी

भारी-फूली बनारसी पुरानी, खरीदें नए जमाने की बनारसी टिश्यू साड़ी डिजाइंस | buy-trendy-banarasi-tissue-saree-designs | Asianet News Hindi

अगर आपकी बहन को हैवी और रिच लुक पसंद है, तो कांजीवरम स्टाइल बनारसी सिल्क साड़ी बेहतरीन रहेगी। चौड़ा बॉर्डर, जरी का काम और गहरे रंग इसे बेहद अट्रेक्टिव बनाते हैं।

 

 

Pastel Banarasi Silk Saree, पेस्टल बनारसी सिल्क साड़ी

Phone wallpaper: Bollywood, Saree, Indian, Shriya Saran, Necklace, Actress, Celebrity, Black Hair, Jewelry, Lipstick, Model 982027

पेस्टल शेड्स वाली सॉफ्ट बनारसी सिल्क साड़ी आजकल काफी पसंद की जा रही है। हल्के गुलाबी (soft pink), पीच (peach), लैवेंडर (lavender) या मिंट ग्रीन (mint green) रंग की साड़ियां सिंपल होने के साथ-साथ बेहद स्टाइलिश भी लगती हैं। इन्हें हल्की जूलरी के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है।

सावन-रक्षाबंधन पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, कम टाइम में मिलेगा खूबसूरत लुक

सावन का आते ही त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है। इस साल सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे खास मौकों पर मेहंदी लगाए बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो यहां दिए गए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं:

 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Story pin image

अगर आपको कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगानी है, तो अरेबिक डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें बेल, पत्तियां और बड़े फूलों के पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

 

मंडला मेहंदी डिजाइन

This may contain: two hands with henna tattoos on them

मंडला डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें हथेली के बीच गोल मंडल बनाया जाता है, जिसके चारों ओर बारीक पैटर्न और डिजाइन बनाए जाते हैं। यह सिंपल होने के साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है।

 

फुल हैंड ब्राइडल स्टाइल मेहंदी

Story pin image

अगर आपको भरे हुए हाथ पसंद हैं, तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें फूल, बेल, जाली, मोर और ट्रेडिशनल पैटर्न का खूबसूरत ब्लेंड होता है, जो त्योहारों के लिए परफेक्ट रहता है।

बेल मेहंदी डिजाइन

Story pin image

बेल मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं और लड़कियों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें हल्की और आसान मेहंदी पसंद होती है। इसमें कलाई से उंगलियों तक फूलों और पत्तियों की बेल बनाई जाती है, जो बेहद सुंदर दिखाई देती है।

 

 

जाल (नेट) मेहंदी डिजाइन

This may contain: a woman with henna on her hands

जाल या नेट पैटर्न वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है। इसमें हाथों पर जाली जैसा डिजाइन बनाया जाता है, जिसके साथ फूल और छोटी-छोटी बूटियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन हाथों को रॉयल लुक देता है।

मोर (पीकॉक) मेहंदी डिजाइन

Story pin image

मोर वाली मेहंदी डिजाइन ट्रेडिशनल और बेहद अट्रैक्टिव मानी जाती है। इसमें मोर की शेप के साथ पंख, फूल और बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं, जो सावन और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।

 

 

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन

Story pin image

अगर आपको हल्की और मॉडर्न मेहंदी पसंद है, तो मिनिमलिस्ट डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें उंगलियों, कलाई या हथेली पर छोटे-छोटे फूल, दिल, बेल या ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद काफी स्टाइलिश लगता है।

 

 

कमल (लोटस) मेहंदी डिजाइन

This may contain: two women with henna tattoos on their hands, one is holding the other's hand

कमल के फूल वाला मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें हथेली के बीच या कलाई पर बड़े कमल के फूल के साथ बारीक बेल और पत्तियों का काम किया जाता है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ बेहद अट्रैक्टिव लगता है।

Yogini Ekadashi Vrat 2026: कब है योगिनी एकादशी व्रत? इस दिन धन का मार्ग खोलने और कष्टों से मुक्ति के लिए जरूर करें ये आसान उपाय

Yogini Ekadashi Vrat 2026: हिंदू धर्म एकादशी व्रत का विशेष स्थान है। इसे भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल उपाय माना जाता है। हर माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह व्रत किया जाता है। इस तरह पूरे हिंदू वर्ष में 24 एकादशी व्रत करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इनमें से एक है योगिनी एकादशी का व्रत। यह एकादशी व्रत हर साल आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। योगिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ और कष्टों से मुक्ति मिल सकती है। आइए जानें इसके बारे में

योगिनी एकादशी व्रत और पारण की तारीख

एकादशी तिथि प्रारंभ : 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को सुबह 08:10 बजे से

एकादशी तिथि समाप्त : 11 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 05:23 बजे तक

व्रत पारण का समय (11 जुलाई): दोपहर 01:50 बजे से शाम 04:36 बजे के बीच

योगिनी एकादशी के दिन करें ये 3 उपाय

विष्णु जी का पूजन करें : योगिनी एकादशी के दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से जीवन में धन लाभ के योग बन सकते हैं। इस उपाय से श्री हरि की संपूर्ण कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इस एकादशी के दिन व्रत का पालन करना और ज्यादा फलदायी हो सकता है। इस दिन व्रत करके फलाहार करें और विष्णु जी को भोग में पीले फल अथवा पीली मिठाई अर्पित करें।

जरूरतमंदों को धन का दान : योगिनी एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद को धन का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन आप प्रातः जल्दी उठकर स्नान आदि से मुक्त हो जाएं और विष्णु जी का पूजन करने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को अन्न-धन दान स्वरूप दें। इस दिन पीले वस्त्रों का दान भी बहुत शुभ हो सकता है। इस उपाय से सभी बाधाएं दूर होंगी और जीवन में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी।

तुलसी की पूजा : तुलसी के पौधे को विष्णु प्रिया के रूप में पूजा जाता है। योगिनी एकादशी के दिन तुलसी की पूजा विधि-विधान से करने पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा दृष्टि भी बनी रहेगी। लेकिन इस दिन तुलसी में भूलकर भी जल अर्पित न करें।

Raksha Bandhan 2026 Date: इस साल कब मनाया जाएगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व राखी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और भद्रा रहेगी या नहीं

Raksha Bandhan 2026 Date: इस साल कब मनाया जाएगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व राखी? जानें सही तारीख, मुहूर्त और भद्रा रहेगी या नहीं

Raksha Bandhan 2026 Date: रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक पर्व है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष स्थान है। यह त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, उन्हें तिलक लगा कर मिठाई खिलाती हैं और उनकी सुरक्षा की कामना करती हैं। ‘रक्षाबंधन’ का अर्थ है “रक्षा का बंधन” या “सुरक्षा का धागा”, जिसे राखी के रूप में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर बांधती हैं। माना जाता है कि यह सुरक्षा का धागा भाइयों की हर विपत्ति से रक्षा करता है और उनके जीवन पर आने वाले संकट को दूर करता है।

राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहनों को हर संकट से बचाने का वचन देते हैं। इस पर्व पर भाई अपनी बहनों को प्रेम स्वरूप कुछ उपहार या शगुन देते हैं और उनका मुंह मीठा कराया जाता है। इस वर्ष का रक्षाबंधन बेहद खास और शुभ है क्योंकि राखी बांधने के समय पर भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा। इस साल रक्षाबंधन को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि पंचांग के अनुसार इस पर्व पर भद्रा का साया नहीं है। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। लेकिन इस साल बहनों के लिए पूरा दिन अच्छा और पवित्र है। आइए जानें इस साल यह पर्व किस दिन मनाया जाएगा और राखी बांधने के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे?

कब है रक्षाबंधन का पर्व?

पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 27 अगस्त 2026 को सुबह 09:08 बजे से होगी। इस तिथि का समापन 28 अगस्त 2026 को सुबह 09:48 बजे होगा। उदया तिथि को देखते हुए इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

इस साल पूर्णिमा तिथि सुबह 09:48 बजे समाप्त हो रही है, इसलिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना गया है:

सुबह का मुहूर्त : सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक

कुल अवधि : लगभग 3 घंटे 51 मिनट

राहुकाल : सुबह 10:46 से दोपहर 12:22 तक

अगर इस समय राखी न बांध पाएं तो?

किसी कारणवश अगर आप सुबह राखी नहीं बांध पाती हैं, तो दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:00 बजे के बीच भी राखी बांध सकती हैं।

रखाबंधन पर नहीं रहेगा भद्र का साया

शास्त्रों के अनुसार भद्रा काल में राखी बांधना पूरी तरह वर्जित होता है। लेकिन इस साल आपको भद्रा को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 2026 में भद्रा काल रक्षाबंधन के दिन सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए 28 अगस्त की सुबह जब आप सोकर उठेंगे, तब तक भद्रा पूरी तरह समाप्त हो चुकी होगी और पूरा दिन धार्मिक अनुष्ठानों के लिए एकदम शुभ रहेगा।

Bhadli Navami 2026: 22 या 23 जुलाई, कब है भड़ली नवमी? जानें सही तारीख, धार्मिक महत्व और इस दिन के अबूझ मुहूर्त