कंधे पर खूब जच रही है ये 7 ट्रेंडी डिजाइन, सावन में आया मेहंदी का नया अंदाज!

सावन और त्योहारों के मौके पर मेहंदी लगाना हर किसी को पसंद आता है। इस बार हाथों और पैरों की मेहंदी से कुछ अलग ट्रेंड अपनाया जा सकता है। कंधे पर बनी मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। स्लीवलेस ब्लाउज, ऑफ-शोल्डर ड्रेस और फ्यूजन आउटफिट के साथ कंधे की मेहंदी बहुत खूबसूरत लगती है।

 

मंडला फ्लोरल डिजाइन

Story pin image

मंडला और फूलों से बनी मेहंदी कंधे पर बेहद सुंदर दिखाई देती है। डिजाइन की शुरुआत बीच में बने गोल मंडला से होती है, जिसके चारों तरफ छोटी पंखुड़ियां, पत्तियां और महीन बेलें बनाई जाती हैं। कंधे के गोल हिस्से पर यह पैटर्न खूबसूरत लगते है। हल्के रंग के कपड़ों या स्लीवलेस ब्लाउज के साथ यह डिजाइन खास तौर पर उभरकर दिखाई देता है।

 

मोर वाली मेहंदी

This may contain: the back of a woman's shoulder is decorated with hennap and flowers

सावन के मौसम में मोर का डिजाइन काफी खूबसूरत लगता है। कंधे पर गर्दन के पास मोर शेप बनाकर उसके पंखों को बारीक पैटर्न से सजाते है। इसके साथ छोटी बेलें, फूल और पत्तियां जोड़ने से डिजाइन और भी अट्रैक्टिव बन जाता है। मोर की लंबी आकृति कंधे से बांह की तरफ जाती हुई बनाई जाए, तो पूरा पैटर्न ज्यादा स्टाइलिश दिखाई देता है।

 

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी

This may contain: a woman wearing a black top has a tattoo on her chest and shoulder, which is decorated with geometric designs

भारी गहनों के बजाय कंधे पर ज्वेलरी जैसा मेहंदी पैटर्न काफी अलग अंदाज देता है। इसमें नेकलेस, चेन, झूमर और मोतियों जैसी आकृतियां बनाई जाती हैं। कंधे के ऊपरी हिस्से से शुरू होकर डिजाइन को नीचे की ओर हल्का फैलाया जा सकता है। मेहंदी की बारीक लाइनें इसे ज्वेलरी लुक देती हैं। साड़ी, लहंगा या फ्यूजन आउटफिट के साथ यह डिजाइन काफी रॉयल नजर आता है।

 

बोहो मेहंदी डिजाइन

Story pin image

बोहो स्टाइल मेहंदी में ट्रेडिशनल पैटर्न के साथ मॉडर्न मोटिफ्स का ब्लेंड देखने को मिलता है। मंडला, छोटी चेन, लटकन, पत्तियां और ज्योमेट्रिक आकृतियां इस डिजाइन का हिस्सा बन सकती हैं। कंधे पर इसे हल्के और खुले पैटर्न में बनाया जाता है। यह डिजाइन इंडो-वेस्टर्न या वेस्टर्न आउटफिट के साथ अच्छा लगता है।

 

अरैबिक फ्लोरल डिजाइन

Story pin image

अरैबिक मेहंदी में बड़े फूल, पत्तियां और घुमावदार बेलें प्रमुख होती हैं। कंधे पर इस डिजाइन को एक तरफ से शुरू करके बांह की ओर बढ़ाया जा सकता है। मोटी आउटलाइन और बीच में खाली जगह होने के कारण यह डिजाइन दूर से भी साफ दिखाई देता है। ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद न करने वालों के लिए यह स्टाइल अच्छा रहता है।

 

मिनिमल टैटू मेहंदीThis may contain: the back of a woman's shoulder with henna tattoos on it and flowers

छोटे और साफ डिजाइन पसंद करने वालों के लिए मिनिमल टैटू मेहंदी काफी अच्छी रहेगी। कंधे पर छोटा फूल, तितली, चांद, पत्ती, स्टार या कोई सुंदर प्रतीक बनाया जा सकता है। सावन के मौके पर बेलपत्र, त्रिशूल, डमरू या ॐ जैसे छोटे मोटिफ्स भी शामिल किए जा सकते हैं। डिजाइन छोटा होने के बावजूद कंधे पर काफी स्टाइलिश दिखाई देता है।

 

बेल और पत्तियों वाली डिजाइन

Story pin image

कंधे से बांह की तरफ जाती हुई बेल और पत्तियों की मेहंदी बहुत नाजुक और खूबसूरत लगती है। इसमें छोटी पत्तियों, फूलों और घुमावदार बेलों को एक फ्लो में बनाया जाता है। डिजाइन को ज्यादा गहरा भरने के बजाय कुछ हिस्से खाली रखे जाते हैं, जिससे पैटर्न हल्का और क्लासी नजर आता है। स्लीवलेस सूट, ब्लाउज या ऑफ-शोल्डर ड्रेस के साथ यह डिजाइन खूबसूरत लगेगा।

 

चांद-सितारा डिजाइन

Story pin image

कंधे पर चांद और सितारों वाली मेहंदी डिजाइन काफी खूबसूरत और अलग नजर आती है। इसमें एक छोटा सा चांद बनाकर उसके आसपास सितारे, छोटी पत्तियां और बारीक डॉट्स बनाए जा सकते हैं। डिजाइन को कंधे से थोड़ा नीचे तक फैलाने पर यह अच्छी लगती है। सावन के त्योहारों में यह डिजाइन स्टाइलिश लुक देती है

सावन-रक्षाबंधन पर लगाएं ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, कम टाइम में मिलेगा खूबसूरत लुक

सावन का आते ही त्योहारों की रौनक बढ़ जाती है। इस साल सावन 30 जुलाई से शुरू हो रहा है, 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे खास मौकों पर मेहंदी लगाए बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन में अपने हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं, तो यहां दिए गए लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन से आइडिया ले सकती हैं:

 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

Story pin image

अगर आपको कम समय में खूबसूरत मेहंदी लगानी है, तो अरेबिक डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें बेल, पत्तियां और बड़े फूलों के पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक देते हैं।

 

मंडला मेहंदी डिजाइन

This may contain: two hands with henna tattoos on them

मंडला डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसमें हथेली के बीच गोल मंडल बनाया जाता है, जिसके चारों ओर बारीक पैटर्न और डिजाइन बनाए जाते हैं। यह सिंपल होने के साथ बेहद एलिगेंट भी लगता है।

 

फुल हैंड ब्राइडल स्टाइल मेहंदी

Story pin image

अगर आपको भरे हुए हाथ पसंद हैं, तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें फूल, बेल, जाली, मोर और ट्रेडिशनल पैटर्न का खूबसूरत ब्लेंड होता है, जो त्योहारों के लिए परफेक्ट रहता है।

बेल मेहंदी डिजाइन

Story pin image

बेल मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं और लड़कियों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें हल्की और आसान मेहंदी पसंद होती है। इसमें कलाई से उंगलियों तक फूलों और पत्तियों की बेल बनाई जाती है, जो बेहद सुंदर दिखाई देती है।

 

 

जाल (नेट) मेहंदी डिजाइन

This may contain: a woman with henna on her hands

जाल या नेट पैटर्न वाली मेहंदी हमेशा ट्रेंड में रहती है। इसमें हाथों पर जाली जैसा डिजाइन बनाया जाता है, जिसके साथ फूल और छोटी-छोटी बूटियां बनाई जाती हैं। यह डिजाइन हाथों को रॉयल लुक देता है।

मोर (पीकॉक) मेहंदी डिजाइन

Story pin image

मोर वाली मेहंदी डिजाइन ट्रेडिशनल और बेहद अट्रैक्टिव मानी जाती है। इसमें मोर की शेप के साथ पंख, फूल और बारीक डिजाइन बनाए जाते हैं, जो सावन और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर बेहद खूबसूरत लगते हैं।

 

 

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन

Story pin image

अगर आपको हल्की और मॉडर्न मेहंदी पसंद है, तो मिनिमलिस्ट डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें उंगलियों, कलाई या हथेली पर छोटे-छोटे फूल, दिल, बेल या ज्योमेट्रिक पैटर्न बनाए जाते हैं। यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद काफी स्टाइलिश लगता है।

 

 

कमल (लोटस) मेहंदी डिजाइन

This may contain: two women with henna tattoos on their hands, one is holding the other's hand

कमल के फूल वाला मेहंदी डिजाइन इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें हथेली के बीच या कलाई पर बड़े कमल के फूल के साथ बारीक बेल और पत्तियों का काम किया जाता है। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ बेहद अट्रैक्टिव लगता है।