Kiara Advani: बेबीमून पर निकलीं कियारा आडवाणी, बेटी सरायाह और सिद्धार्थ मल्होत्रा संग बीच फोटोज की शेयर

Kiara Advani: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के कुछ दिनों बाद कियारा ने अपने पति और बेटी साराया मल्होत्रा ​​के साथ वेकेशन पर निकल गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कई फोटोज को शेयर किया है।

कियारा आडवाणी ने फैमिली हॉलिडे की फोटोज को शेयर किया

कियारा ने बेटी और सिद्धार्थ के साथ छुट्टियों की कई तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती दिख रही हैं। अगली तस्वीर में समुद्र तट पर रेत में परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में कपल अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हुए दिख रहा है – मिरर सेल्फी लेने से लेकर पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ झील के किनारे आराम से दिन बिताने तक दिखाई दिए। हालांकि कियारा ने अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर रखा, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान उन्होंने बेटी के छोटे-छोटे पैरों की एक झलक जरूर दिखाई।

फैन्स तस्वीरों में कियारा के चेहरे पर दिख रही चमक से इंप्रेस हो गए। एक फैन ने कियारा की तस्वीरों पर कमेंट किया, “मम्मा ग्लो।” एक और फैन ने लिखा, “मदरहुड आप पर किसी कविता जैसा लगता है की।” एक और कमेंट में लिखा था, “मॉम टू बी – आप चमक रही हैं।”

कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की

7 अक्टूबर को कियारा ने अपनी, सिद्धार्थ और साराया की एक तस्वीर शेयर करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें वे बुने हुए बेबी बूटियों (बच्चों के जूते) का एक जोड़ा पकड़े हुए थे। इंस्टाग्राम पर कैप्शन में कियारा ने लिखा, “एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं। हमारा दिल प्यार से भरा हुआ है।”

मदरहुड पर कियारा आडवाणी

कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी साराया का स्वागत किया था। मां बनने के बाद कियारा ने काम पर वापसी की थी और इस साल यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में काम किया, जिसे उन्होंने ‘करियर को नई दिशा देने वाला’ रोल बताया था।

राज शमानी के साथ बातचीत के दौरान कियारा ने बताया कि कैसे मदरहुड ने उनमें एक बड़ा व्यक्तिगत बदलाव लाया, जिससे उनके सोचने, महसूस करने और फैसले लेने का तरीका बदल गया। उन्होंने कहा- “मुझे लगता है कि मां बनने से पहले और मां बनने के बाद, मैं पूरी तरह से एक अलग इंसान हूं। हर तरह से। अब मैंने इसे स्वीकार भी कर लिया है। मैं अपनी बेटी के लिए एक मिसाल बनना चाहती हूं। मेरी बेटी को कैसा लगेगा? अगर मैं ऐसा करूंगी तो उसे कैसा महसूस होगा?”

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की मुलाकात 2021 में आई उनकी फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। इस वॉर ड्रामा फिल्म में सिद्धार्थ ने परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। वहीं कियारा ने उनकी गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का रोल किया था।

कियारा-सिद्धार्थ के घर फिर गूंजेगी किलकारी! नन्ही सारायाह ने दिया खास हिंट

बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी शेयर की है। दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने की तैयारी में हैं। जुलाई 2025 में बेटी के जन्म के बाद अब कपल ने अपने दूसरे बच्चे के आने की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर सामने आई इस खबर के बाद फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। कपल की इस अनाउंसमेंट ने देखते ही देखते लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

नन्ही बेटी की तस्वीर ने जीता दिल

कियारा ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की। फोटो में उनकी बेटी सारायाह के नन्हे हाथ में सफेद रंग का एक छोटा सा मोजा दिखाई दे रहा है। बच्ची का हाथ कियारा और सिद्धार्थ ने थाम रखा है। इस तस्वीर के साथ कियारा ने लिखा कि वे एक बार फिर जिंदगी के सबसे बड़े तोहफे से धन्य महसूस कर रहे हैं और उनके दिल प्यार व आभार से भरे हुए हैं। तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स में कपल को शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।

मां बनने के बाद खुद को बदला हुआ महसूस करती हैं कियारा

कियारा इससे पहले कई मौकों पर मां बनने के अनुभव को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। राज शमानी के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था कि मातृत्व ने उनके व्यक्तित्व को काफी बदल दिया है और अब वह खुद को पहले से बिल्कुल अलग इंसान मानती हैं।

काम पर वापसी को लेकर बातचीत में अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि मां बनने के बाद उनके अंदर एक अलग तरह की मजबूती आई है। उन्होंने खुद को पहले से ज्यादा मजबूत और आत्मविश्वासी महसूस करने की बात कही थी।

‘शेरशाह’ के सेट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी की शुरुआत फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान हुई बताई जाती है। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा, लेकिन समय के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा तेज होती गई।

7 फरवरी 2023 को दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद जुलाई 2025 में उनके घर बेटी ने जन्म लिया।

‘शेरशाह’ में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि कियारा डिंपल चीमा के रोल में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी और इसी फिल्म के दौरान दोनों के रिश्ते ने एक नया मोड़ लिया।

Video: ‘हिंदी सीखो वरना नौकरी छोड़ दो’… Zomato सुपरवाइजर का वीडियो वायरल, अब मांगी माफी