खूनी मॉकटेल से भूतिया बिरयानी तक…, दिल्ली NCR की इन जगहों पर लगा भूतों का मेला

Delhi NCR Halloween Party: इस साल हैलोवीन शनिवार दिन पड़ा है और दिल्ली-NCR में इसे पूरे वीकेंड तक मनाया जा रहा है। शुक्रवार 30 अक्टूबर से रविवार 1 नवंबर के बीच आप इवेंट्स का मजा ले सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कहां-कहां इवेंट्स हो रहे हैं।

डरावने मास्क और पमकिंन डेकोर

31 अक्टूबर को होने वाले हेलोवीन की पार्टी का आगाज हो चुका है। आप अपनी पसंद के मुताबिक वीकेंड बिता सकते हैं। युवा जहां हारर थीम वाली पार्टियों, लाइव म्यूजिक और कॉकटेल का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं बच्चों और फैमली के लिए मान्स्टर परेड, ट्रिक-ओर-ट्रीट, स्पूकी आर्ट और मजेदार खेलों को रखा गया है।

ओखला में खुलेगा खौफनाक दरवाजा

हारर के दीवानों के लिए ओखला स्थित एनएसआइसी ग्राउंड में 31 अक्टूबर और एक नवंबर को होने वाला ‘हॉररकान इंडिया 2026’ खास होने वाला है। यहां हान्टेड हाउस में डरावने माहौल का मजा लेने के साथ-साथ हॉरर स्टोरीटेलिंग, कास्प्ले, गेमिंग एरिना और हॉरर फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं।

इतना ही नहीं हेलोवीन परेड और फोटो बूथ पर लोग अपने डरावने लुक के साथ फोटो भी ले सकते हैं। वहीं लाइव म्यूजिक भी धमाकेदार होने वाला है। बच्चों के लिए ‘हेलोविल’ कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता, मान्स्टर परेड और ट्रिक-ओर-ट्रीट जैसी एक्टविटीज आयोजित होने वाली हैं। सभी अपने पसंदीदा भूत, वैम्पायर या काल्पनिक किरदार की ड्रेस पहनकर इसका का हिस्सा बन सकेंगे। इस तरह एक ही जगह पर परिवारों को बच्चों की मस्ती और बड़ों को हॉरर का मजा मिलेगा।

खूनी मॉकटेल… भूतिया बिरयानी परोसी जाएगी

खूनी तंदूरी विंग्स, भूतिया मटन बिरयानी और कब्रिस्तान जैसे दिखने वाले कपकेक का आप मजा ले सकते हैं। हेलोवीन पर खाने की मेज ऐसा खाना खाने के लिए आप कनाट प्लेस स्थित नोवोटेल नई दिल्ली सिटी सेंटर जा सकते हैं। 31 अक्टूबर को ‘ए स्पूकटेकुलर फीस्ट’ के तहत खास डिनर बुफे होने वाला है। फूड एक्सचेंज में डरावनी सजावट और रंगीन रोशनी के बीच मेहमानों को हेलोवीन के रोमांच मिलेगा।

हेलोवीन ट्विस्ट

मेन्यू में गोस्टली मटन बिरयानी, ब्लडी तंदूरी विंग्स, स्पूकी आइबाल कैप्रेसे, जैक-ओ-लैंटर्न स्टफ्ड पेपर्स, विचेज ब्रूड टोमैटो सूप, मान्स्टर केक और ग्रेवयार्ड कपकेक भी मिलने वाला है, तो जल्दी कीजिए। दिल्ली सिटी सेंटर एक्जीक्यूटिव शेफ उमेश ने बताया कि मेन्यू में फेमस व्यंजनों को हेलोवीन का ट्विस्ट देना मजेदार है। मेहमान भी इसका पूरी लुत्फ उठाते हैं।

Halloween Special Movies: हैलोवीन के खास मौके पर नहीं है पार्टी का कोई मूड, घर बैठे इन हॉरर फिल्मों का ले मजा

Halloween Special Movies: हैलोवीन उन फिल्मों को फिर से देखने का एक बेहतरीन मौका है, जिनमें डरावना माहौल, रहस्य और अचानक चौंकाने वाले पल होते हैं। इंडियन सिनेमा में हॉरर को कई तरह से पेश किया गया है – लोक कथाओं और भूतिया घरों से लेकर खौफनाक आत्माओं और मजेदार कॉमेडी तक। अगर आप इस हैलोवीन पर हॉरर फिल्मों का मैराथन प्लान कर रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आप अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं।

Veerana

‘वीराना’ साल 1988 में रिलीज की गई थी। फिल्म को श्याम और तुलसी रामसे ने निर्देशित किया था। फिल्म में जैस्मिन नाम की एक खूबसूरत लड़की थी, जिसे एक डायन अपने वश में कर लेती है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 60 लाख में बनी ‘वीराना’ ने 2.50 करोड़ कलेक्शन किया था।

Bhoot

राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूत’ में अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म एक ऐसे जोड़े की कहानी है जो एक नए अपार्टमेंट में रहने जाते हैं, जहां पत्नी अजीब तरह से व्यवहार करने लगती है। इसका डरावना माहौल और सस्पेंस का बेहतरीन इस्तेमाल इसे हिंदी हॉरर फिल्मों में एक क्लासिक बनाता है।

13B: Fear Has a New Address

आर. माधवन स्टारर यह थ्रिलर एक ऐसे परिवार की कहानी है जो एक नए अपार्टमेंट में रहने जाता है, जहां उन्हें एक टीवी सीरियल से जुड़ी अजीबोगरीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, कल्पना और वास्तविकता के बीच का अंतर धुंधला होने लगता है।

Bhool Bhulaiyaa

अक्षय कुमार, विद्या बालन और शाइनी आहूजा अभिनीत, यह साइकोलॉजिकल हॉरर-कॉमेडी एक पुरानी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बारे में माना जाता है कि वहां मंजुलिका का साया है। जब वहां अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं, तो जांच के लिए एक मनोचिकित्सक को बुलाया जाता है। इस फिल्म में सस्पेंस, साइकोलॉजिकल ड्रामा और यादगार अभिनय का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है।

Pari

प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म में अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। कहानी अर्नब के बारे में है, जो एक दुर्घटना के बाद रुखसाना नाम की एक रहस्यमयी महिला से मिलता है। जब वह उसकी मदद करने की कोशिश करता है तो उसे उसकी पहचान से जुड़ा एक चौंकाने वाला रहस्य पता चलता है। फिल्म का डरावना माहौल और परेशान करने वाले सीन इसे एक रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म बनाते हैं।

Bulbbul

तृप्ति डिमरी स्टारर ‘बुलबुल’ 19वीं सदी के बंगाल पर आधारित एक सुपरनैचुरल थ्रिलर (supernatural thriller) है। यह फिल्म एक ऐसी युवती की कहानी है, जिसका रहस्यमयी अतीत गांव में लोगों को डराने वाले एक सुपरनैचुरल जीव से जुड़ जाता है। इसके शानदार सीन, लोककथाओं से प्रेरित कहानी और डरावना माहौल इसे हैलोवीन के लिए देखी जाने वाली फिल्मों की सूची में शामिल करने लायक एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं।

Stree

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘स्त्री’ में अलौकिक हॉरर और कॉमेडी का मेल है। चंदेरी शहर पर आधारित यह फिल्म एक रहस्यमयी महिला आत्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक खास त्योहार के दौरान आती है और पुरुषों को उठा ले जाती है। शहरी लोककथाओं से प्रेरित यह फिल्म हंसी-मजाक के साथ-साथ कई डरावने पल भी पेश करती है।

Tumbbad

राही अनिल बर्वे द्वारा निर्देशित ‘तुम्बाड’ एक पीरियड हॉरर फिल्म है, जो भारतीय पौराणिक कथाओं और लोककथाओं पर आधारित है। सोहम शाह अभिनीत यह फिल्म विनायक राव की कहानी है, जो ‘हस्तार’ नामक एक रहस्यमयी देवता से जुड़े छिपे हुए खजाने को खोजने के जुनून में डूबा हुआ है। फिल्म का डरावना ग्रामीण परिवेश, रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य और बेचैन कर देने वाली कहानी इसे भारतीय सिनेमा के सबसे यादगार हॉरर अनुभवों में से एक बनाती है।