कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

Nidhi Razdan

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूर्व पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उमर ने शनिवार को दोनों की 2 तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा- ‘कल एक नई शुरुआत हुई,’ इस बारे में दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर जानकारी दी है।

ALSO READ: पहली बीवी पायल से तलाक के बाद सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

पोस्ट के साथ उन्होंने रिंग इमोजी भी लगाया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स दोनों की शादी और सगाई को लेकर कयास लगा रहे हैं। निधि ने भी सोशल मीडिया पोस्ट में रिंग इमोजी के साथ लिखा, इट्स डन ब्रो। उमर का पहली पत्नी पायल के साथ इस साल 31 जुलाई को तलाक हुआ था। ऐसे में चर्चा हो रही है कि आखिर निधि राजदान कौन हैं और पहले उनकी शादी किस से हुई थी।

कौन हैं निधि राजदान : बता दें कि निधि राजदान एक भारतीय पत्रकार है। उनकी पारिवारिक जड़ें जम्मू कश्मीर के बड़गांव से जुड़ी हुई हैं। निधि राजदान ने देश के कई बड़े नेशनल चैनलों में काम किया है। निधि राजदान को 2009 में जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट इंडिया से रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारिता में बेहतरीन काम करने के लिए रामनाथ गोयनका अवार्ड से भी नवाजा गया था। इसके अलावा 2010 में उन्हें जम्मू कश्मीर राज्य की तरफ से पत्रकारिता में बेहतरीन काम के लिए आउटस्टैंडिंग मीडिया प्रसेंस अवार्ड भी दिया गया था।

कितनी पढ़ी लिखी है निधि राजदान : निधि राजदान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एपीजे स्कूल शेख सराय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज नई दिल्ली से बैचलर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया।

नीलेश मिश्रा से हुई थी पहली शादी : बता दें कि निधि राजदान का जन्म 11 अप्रैल 1977 को नई दिल्ली में हुआ था, हालांकि उनका परिवार जम्मू कश्मीर के बड़गांव का रहने वाला है। वहीं निधि राजदान की पहली शादी नीलेश मिश्रा से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया। इसके अलावा निधि राजदान के पिता महाराज कृष्ण राजदान भी पत्रकार रहे हैं।

1994 में हुई थी पायल से शादी : बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला और उनकी पत्नी पायल के तलाक की मंजूरी दी थी। दोनों की शादी 32 साल पहले हुई थी। दोनों 2011 से अलग रह रहे थे। दोनों ने कोर्ट को बताया कि आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने और सभी विवादों को सुलझाने का फैसला किया है।
उमर ने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी शादी को खत्म करने से इनकार कर दिया था। बता दें कि उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1994 में हुई थी। दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी। दोनों के दो बेटे जाहिर और जामिर हैं। दोनों 2009 से अलग रह रहे थे।