Jupiter Transit in Leo 2026: देवगुरु बृहस्पति करेंगे सिंह राशि में प्रवेश और 4 राशियों के लिए खुलेगा खजाने का ताला, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Jupiter Transit in Leo 2026: देवगुरु बृहस्पति का सिंह राशि में 31 अक्टूबर को गोचर होगा। ज्योतिषशास्त्र में यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है, जिसे “सिंहस्थ बृहस्पति” भी कहा जाता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो बृहस्पति के मित्र ग्रह हैं। मित्र राशि में होने के कारण गुरु का यह गोचर सामान्यतः शुभ और प्रभावकारी परिणाम देता है। सिंह राशि शक्ति, नेतृत्व और अधिकार का प्रतीक है। गुरु का यहां आना व्यक्ति में निर्णय लेने की क्षमता, ज्ञान, प्रशासनिक गुणों और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। जब देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य मेष राशि में होते हैं, तब नासिक के त्र्यंबकेश्वर में प्रसिद्ध सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होता है। समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में तेजी आती है। लोग परोपकार और ज्ञान प्राप्ति की ओर अधिक आकर्षित होते हैं। यह समय राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, कानून या प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए विशेष रूप से उन्नतिदायक सिद्ध होता है। देवगुरु के इस गोचर से यूं तो सभी 12 राशियों के जातक प्रभावित होंगे, लेकिन 4 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानें इसके बारे में

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए गुरु का सिंह राशि में गोचर कई तरह के शुभ अवसरों में वृद्धि हो सकती है। गुरु आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करते हैं। इससे करियर में नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक मोर्चे पर आपको आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन धन लाभ के अवसरों में वृद्धि ला सकता है। पारिवारिक मामलों में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। यहां पर गुरु का आपकी कुंडली में गोचर आपके धन के भाव में होगा जिससे आपको अच्छा खासा लाभ हासिल हो सकता है।

तुला राशि : तुला राशि वालों पर गुरु के राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु का गोचर आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। गुरु आपकी राशि से 11वें भाव में संचरण करेंगे,ऐसे में आपको आय में वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। करियर में नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है।

सिंह राशि : सिंह राशि में गुरु के गोचर करने से सिंह राशि वालों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और नेतृत्व करने की क्षमता में विकास होता है। गुरु के गोचर करने से मान-सम्मान में वृद्धि, नौकरी-कारोबार में नई तरह की जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है। आपकी आय में वृद्धि होगी।

शुभ परिणामों के लिए सरल उपाय

गुरु ग्रह के बीज मंत्र का जाप करें: `ॐ बृं बृहस्पतये नमः`

गुरुवार के दिन पीले कपड़े, चने की दाल या हल्दी का दान करें।

भगवान विष्णु या श्री हरि की पूजा करें और माथे पर केसर/हल्दी का तिलक लगाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani-Chandra Vish Yog: शनि-चंद्र ने बना लिया है खतरनाक विष योग, जानें किन राशियों पर ये समय पड़ेगा भारी और किनकी लगेगी लॉटरी

Guru Nakshatra Parivartan 2026: आज पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करेंगे बृहस्पति, चार राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Guru Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुभ ग्रहों में बृहस्पति ग्रह का नाम सबसे ऊपर आता है। इसी तरह इनके स्वामित्व वाले पुष्य नक्षत्र को भी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। बृहस्पति न सिर्फ सबसे बड़े ग्रह हैं, बल्कि देवताओं के गुरु भी हैं। इसलिए इनकी स्थिति कोई भी बदलाव सभी 12 राशियों के जातकों को प्रभावित करता है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन से लेकर उदय-अस्त, वक्री-मार्गी ही नहीं नक्षत्र परिवर्तन पर भी ज्योतिष विशेषज्ञों की नजर रहती है। देवगुरु बृहस्पति आज यानी 19 जुलाई को पुष्य नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी 27 नक्षत्रों को चार भागों में बांटा गया है। धार्मिक नजरिए से पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर सुख, समृद्धि, ज्ञान और धन में वृद्धि करने वाला माना गया है। गुरु का अपने स्वामित्व वाले नक्षत्र में प्रवेश कुछ विशेष राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा।

मेष राशि : गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक और पारिवारिक मोर्चे पर बेहद लाभकारी रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन अचानक वापस मिल सकता है। निवेश के लिए यह समय बहुत उत्तम है, भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। आपकी राशि में गुरु की स्थिति पहले से ही मजबूत है। समाज और कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लोग आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शैली की तारीफ करेंगे। व्यापारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में जाना करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम लेकर आएगा। नौकरी पेशा लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा या उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

धनु राशि : गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं, इसलिए उनके नक्षत्र परिवर्तन का सीधा और सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर देखने को मिलेगा। आपके जो काम पिछले कई महीनों से अटके हुए थे, वे अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। किस्मत का सहयोग हर मोड़ पर मिलेगा। किसी पुरानी बीमारी में सुधार देखने को मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Mangal Dashank Yog 2026: बुध और मंगल ने बनाया दशांक योग, जानें किन राशियों के पैसों और करियर में लाएगा धांसु बदलाव

Guru Pushya Yoga: गुरु ने किया पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, सेहत, पैसा और करियर को लेकर सावधान रहें ये 3 राशियां

Guru Pushya Yoga: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का अहम स्थान है। बृहस्पति को संतान, संपन्नता और सम्मान का कारक माना जाता है। इनकी शुभ स्थिति का विचार सभी मांगलिक कार्यों के लिए किया जाता है। यह ग्रह इस समय कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। कर्क राशि में गुरु का गोचर 12 सालों के बाद हुआ है और इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं, यानी वह काफी शक्तिशाली होते हैं। वहीं, पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। शनि को ज्योतिष शास्त्र में न्यायप्रिय ग्रह और कर्मों के आधार पर फल देने वाला ग्रह माना जाता है।

गुरु के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अहम माना जाता है, क्योंकि इसे नक्षत्रों का राजा माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति ने आज, 18 जून को पुष्य नक्षत्र में प्रवेश किया है और 18 अगस्त तक यहीं रहेंगे। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार बृहस्पति का यह गोचर तीन राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। इन राशियों को इस अवधि में पैसा, करियर और सेहत के मामले में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इन 3 राशियों के लिए अच्छा नहीं गोचर

सिंह राशि : गुरु आपकी राशि से 12वें घर में जा रहे हैं। इसके प्रभाव से आपके खर्चों में अचानक उछाल आ सकता है। हालांकि, यह पैसा किसी अच्छे या धार्मिक काम में लग सकता है, फिर भी अपना बजट बनाकर चलना ठीक रहेगा। कहीं भी बड़ा निवेश करने से पहले दो बार सोचें।

कुंभ राशि : गुरु का गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है। इस दौरान आपको अपनी सेहत को सबसे ऊपर रखें। आपको पेट की दिक्कतें या वजन बढ़ने की समस्या परेशान कर सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में तो जीत मिलेगी, लेकिन पीठ पीछे दुश्मनों से सावधान रहें। फिलहाल किसी को बड़ा उधार देने की गलती न करें।

तुला राशि : आपके 10वें घर में गुरु का आना ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां और वर्कलोड दोनों बढ़ा देगा, जिससे थोड़ा मेंटल स्ट्रेस हो सकता है। बॉस या सीनियर्स से बात करते समय अपने ईगो को साइड में रखें, नहीं तो बेवजह की बहसबाजी में फंस सकते हैं।

गोचर के अशुभ असर से बचने के लिए उपाय

गुरु के पुष्य नक्षत्र में गोचर के अशुभ प्रभावों को कम करने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए नियमित रूप से “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करें। गुरुवार के दिन केले के वृक्ष में जल अर्पित करना भी अच्छा रहेगा। माथे पर प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं। गुरुवार के दिन मंदिर में पीली वस्तुओं का करें दान।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Budh Shukra Yuti: जून में इस तारीख को कर्क राशि में होगा बुध का गोचर और शुक्र के साथ बनेगी युति, जिनें किन राशियों को होगा खुब फायदा