फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छोड़ संभाला फैमिली बिजनेस, एक दिन में कमाए ₹14.45 लाख

फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी करना कई लोगों का सपना होता है। इस काम में अलग-अलग जगहों पर घूमने और नए लोगों से मिलने का मौका मिलता है। लेकिन 12 साल तक एविएशन सेक्टर में काम करने के बाद एक महिला ने नौकरी छोड़कर अपने लिए एक नई राह चुनने का फैसला किया। महिला अपनी फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छोड़कर परिवार के काम में हाथ बंटाने का फैसला किया। वहीं वह इस काम से अब हर दिन करीब 14 लाख रुपये कमा रही है। आइए जानते हैं इसके बारे में

मां का बिजनेस संभालने लौटी घर

Vietnam.vn की रिपोर्ट के अनुसार, जियाओ चेन ने फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छोड़कर अपने होमटाउन लौटने का फैसला किया। अब वह केकड़े (Crabs) बेचने का काम करती हैं और अपना समय केकड़े चुनने, ग्राहकों के ऑर्डर पैक करने और उनकी डिलीवरी की व्यवस्था संभालने में बिताती हैं। चेन ने नौकरी छोड़कर परिवार के काम में हाथ बंटाने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मां का केकड़े बेचने का कारोबार पहले से अच्छा चल रहा था, लेकिन काम बढ़ने के साथ उसे संभालने के लिए मदद की जरूरत महसूस हुई। ऐसे में चेन चीन के झेजियांग प्रांत के तटीय शहर निंगबो वापस लौट आईं और मां के बिजनेस को संभालने में जुट गईं।

एक दिन में हुई 14.45 लाख की बिक्री

रिपोर्ट्स के अनुसार, त्योहार के दिनों में चेन के परिवार के कारोबार ने हर दिन 1 लाख युआन यानी करीब 14.45 लाख रुपये से ज्यादा की बिक्री की। हालांकि, बढ़ती मांग के बीच उनके सामने अच्छी क्वालिटी के हरे केकड़ों की पर्याप्त सप्लाई जुटाने की चुनौती भी खड़ी हो गई। इसी वजह से चेन ने तय किया कि, वह जरूरत से ज्यादा ऑर्डर नहीं लेंगी, ताकि ग्राहकों को खराब क्वालिटी का सामान न भेजना पड़े। सप्लाई कम होने पर उन्होंने बिक्री घटाने का फैसला किया, जिससे प्रोडक्ट की गुणवत्ता बनी रहे।

ऑनलाइन मिलते हैं ऑर्डर

फ्लाइट अटेंडेंट की नौकरी छोड़ने के बाद चेन ने परिवार के केकड़े के कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। वह छोटे-छोटे वीडियो बनाकर केकड़ों को चुनने, पैक करने और ग्राहकों तक भेजने की पूरी प्रक्रिया दिखाती हैं। उनके वीडियो में उनकी नई जिंदगी भी नजर आती है, जहां वह यूनिफॉर्म की जगह अब तालाब के पास काम करती और केकड़ों को संभालती दिखती हैं। यात्रियों से बातचीत करने का उनका पुराना अनुभव अब ग्राहकों से जुड़ने में मदद कर रहा है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो लोगों को पसंद आ रहे हैं और कुछ लोग इन्हें देखकर ऑनलाइन ऑर्डर भी कर रहे हैं।

मिड-ऑटम फेस्टिवल में बढ़े ऑर्डर

ऑनलाइन वीडियो और सोशल मीडिया की मदद से चेन के परिवार का कारोबार अब स्थानीय ग्राहकों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दूसरे इलाकों से भी लोग उनके प्रोडक्ट के बारे में जानने लगे हैं। पारंपरिक तरीके से बिक्री करने के साथ-साथ वह इंटरनेट पर केकड़ों की जानकारी और वीडियो शेयर कर ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना रही हैं। मिड-ऑटम फेस्टिवल के दौरान केकड़ों की मांग बढ़ने से कारोबार में ऑर्डर भी काफी बढ़ गए। इस दौरान चेन और उनकी टीम को पहले के मुकाबले ज्यादा काम संभालना पड़ा।

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का विमान लखनऊ में नहीं हो पाया लैंड, Air India की फ्लाइट AI-1717 को करना पड़ा Go Around

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का विमान लखनऊ में नहीं हो पाया लैंड, Air India की फ्लाइट AI-1717 को करना पड़ा Go Around

दिल्ली से लखनऊ आ रही Air India की फ्लाइट AI-1717 को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले गो-अराउंड करना पड़ा। खबरों के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस फ्लाइट में सवार थे। पहली बार रनवे पर उतरने की कोशिश के दौरान विमान का अप्रोच अस्थिर होने पर पायलट ने लैंडिंग को रोक दिया और विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गए। इसके बाद पायलट ने विमान को नई लैंडिंग के लिए तैयार किया।

ALSO READ: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले बड़ा सुरक्षा अलर्ट, फर्जी PMO अधिकारी बनकर पहुंचा युवक, हथियार के साथ पकड़ा गया

दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग

 

नई अप्रोच के बाद विमान ने रनवे पर दोबारा लैंडिंग की और दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतर गया। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू के सुरक्षित होने की जानकारी है। एविएशन सेक्टर में गो-अराउंड (Go-Around) को एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया माना जाता है। जब पायलट को लगता है कि मौजूदा अप्रोच में विमान को सुरक्षित तरीके से उतारना संभव नहीं है, तो वह लैंडिंग रोककर विमान को फिर से ऊंचाई पर ले जाता है। इसके बाद नई अप्रोच के जरिए विमान की लैंडिंग कराई जाती है।

ALSO READ: 2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे रवाना हुई थी फ्लाइट

जानकारी के मुताबिक, Air India की AI-1717 फ्लाइट दिल्ली से करीब दोपहर 2:20 बजे रवाना हुई थी। विमान के लगभग 3.30 बजे लखनऊ पहुंचने का निर्धारित समय था। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग के दौरान विमान का अप्रोच अस्थिर होने के बाद पायलट ने गो-अराउंड किया। कुछ देर बाद विमान ने दोबारा रनवे की ओर अप्रोच किया और सुरक्षित लैंडिंग की। खबरों के मुताबिक यह घटना पायलट द्वारा अपनाई गई सुरक्षा प्रक्रिया से जुड़ी थी और विमान की दूसरी कोशिश में सामान्य रूप से लैंडिंग हो गई।

Aviation stocks : एयरपोर्ट इंफ्रा और एविएशन कारोबार में बड़े रिफॉर्म करने की तैयारी में सरकार, इन शेयरों पर पड़ सकता है असर

Aviation stocks : एयरपोर्ट इंफ्रा और एविएशन कारोबार में सरकार बड़े रिफॉर्म करने जा रही है। CNBC-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक इस मामले पर बनी हाई लेवल कमिटी ने नियमों में बड़ी ढील देने की सिफारिश की है। इस पर ज्यादा डिटेल्स के साथ CNBC-आवाज़ के इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय ने बताया कि सरकार एविएशन सेक्टर के लिए कुछ बड़े बदलाव की तैयारी में है।

एविएशन सेक्टर में बड़ा रिफॉर्म

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट इंफ्रा और एविएशन कारोबार में बड़े सुधार की तैयारी चल रही है। इस मुद्दे पर गठित की गई हाई लेवल कमिटी ने नियमों में बड़ी ढील देने की सिफारिश की है। राजीव गौबा की अगुवाई वाली कमिटी ने अपनी सिफारिशें पेश कर दी हैं। अगर इन सिफारिशों को मान लिया गया तो एयरपोर्ट ऑपरेटर को टैरिफ तय करने की शर्तों में ढील संभव है। अभी AERA हर सर्विस के लिए अलग-अलग चार्ज तय करती है। इसके साथ ही लैंडिंग फी,पार्किंग चार्ज, UDF (यूजर डवलपमेंट फीस) सबके लिए अलग-अलग चार्ज लगता है।

सूत्रों के मुताबिक हर आइटम की बजाय 3 कैटेगरी में टैरिफ तय करने की सिफारिश की गई है। एयरपोर्ट में कमर्शियल फ्लोर प्लान में सेल्फ सर्टिफिकेशन की सुविधा मिल सकती है। एयरपोर्ट के पास बनने वाली बिल्डिंग की ऑटोमेटिक मंजूरी की भी सिफारिश की गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि एक एयरलाइंस को दूसरी की ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस लेने की छूट मिलनी चाहिए और 30 किलो तक के कम जोखिम के ड्रोन के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन का प्रावधान होना चाहिए।

सरकार के इस कदम से जीएमआर एयरपोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन और अदाणी एंटप्राइज जैसे शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है। इन शेयरों की चाल पर नजर डालें तो जीएमआर एयरपोर्ट्स का शेयर फिलहाल 0.07 रुपए यानी 0.06% फीसदी की कमजोरी के साथ 107 रुपए के आसपास नजर रहा रहा है। आज इसने इंट्राडे में 108.45 रुपए का हाई और 106.36 रुपए का लो हिट किया।

अदाणी एंटरप्राइजेज की बात करें तो यह शेयर 16.10 रुपए यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 3020 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज इसने इंट्राडे में 3,040.50 रुपए का हाई और 2,972.70 का लो छुआ।

 

Stock Of The Day : नतीजों के बाद L&T के शेयर में आई जोरदार तेजी, जानिए अब क्या है इस शेयर पर ब्रोकरज की राय

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।