Delhi Weather Today: दिल्ली में आज फिर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, जलभराव और ट्रैफिक की टेंशन बढ़ी

Delhi Weather Today: बुधवार, 5 अगस्त को दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, IMD ने 4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी भी की है। इसके अलावा, दिल्ली में 10 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की भी संभावना है।

तेज बारिश से मिली उमस से राहत

मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच अयानगर में सबसे ज्यादा 49.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा, सफदरजंग में 9.4 मिमी, पालम में 8.1 मिमी, लोधी रोड में 3.7 मिमी और रिज में 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक के पिछले 24 घंटों में अयानगर में 23.6 मिमी बारिश हुई थी, जबकि सफदरजंग, पालम और रिज में केवल हल्की (ट्रेस) बारिश दर्ज की गई।

आईएमडी के अनुसार, बुधवार को भी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक-दो दौर हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर, खासकर सुबह से दोपहर के बीच मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद शाम और रात में भी हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

वहीं, मंगलवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 33.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.4°C रहा, जो सामान्य से थोड़ा ज़्यादा था। अयानगर सबसे ठंडा स्टेशन रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था।

IMD ने जलभराव और ट्रैफिक में देरी की चेतावनी दी

IMD ने चेतावनी दी है कि हो रही बारिश से ट्रैफिक में थोड़ी रुकावट आ सकती है, निचले इलाकों में पानी भर सकता है और एक्सीडेंट का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति देख लें, सरकारी सलाह मानें और जहां तक हो सके, पानी भरने वाले रास्तों पर जाने से बचें।

इस बीच, बारिश की वजह से दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार जारी रहा। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, मंगलवार शाम को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 64 था, जो इस महीने लगातार चौथे दिन “संतोषजनक” श्रेणी में बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: हिमाचल में भारी बारिश ने मचाई तबाही! 150 से अधिक सड़कें बंद, 10 अगस्त तक येलो अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, अगले 2 दिन और तेज होगा बारिश का दौर, देखें IMD का अपडेट

Delhi Weather Today: दिल्ली में रविवार (26 जुलाई) को मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहा और अधिकतम तापमान मौसमी औसत से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार के लिए हल्की से मध्यम बारिश और आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे उमस से केवल मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में रविवार का दिन सामान्य से ज्यादा गर्म रहा

IMD के अनुसार, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम के औसत से 0.3 डिग्री अधिक था।

वहीं, दिनभर हवा में नमी का स्तर भी ऊंचा बना रहा। शाम 5:30 बजे रिलेटिव ह्यूमिडिटी (सापेक्ष आर्द्रता) 63% दर्ज की गई, जिससे असल तापमान के मुकाबले ज्याद गर्मी महसूस हुई।

हालांकि, गर्मी के बावजूद दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) संतोषजनक बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 83 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

IMD का अनुमान: सोमवार तक बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी

IMD ने सोमवार, 27 जुलाई के लिए शहर के कुछ हिस्सों में आम तौर पर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग को उम्मीद है कि सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, और उसके बाद रात में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।

इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, सुबह के समय दक्षिण-पश्चिम दिशा से 10-15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है, जो दोपहर और शाम तक बढ़कर 15-20 किमी प्रति घंटे हो सकती हैं।

आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है और अगले दो दिनों में मौसम की गतिविधियां थोड़ी तेज हो सकती हैं। इसके अलावा, मंगलवार और बुधवार को राजधानी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

IMD के मुताबिक, मंगलवार से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है और बाकी हफ्ते तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन बारिश के दौरान लोगों को धीमी रफ्तार वाले ट्रैफिक और निचले इलाकों में जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: Lucknow-Kanpur Expressway: उद्घाटन के 13वें दिन ही धंस गया कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे, NHAI ने कही ये बात