BRICS समिट के बीच दिल्ली मेट्रो ने बदला अपना टाइम, जानें कल कितने बजे से चलेगी सभी लाइनें

BRICS समिट के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और DMRC ने लोगों से पहले से यात्रा की योजना बनाने की अपील की है। 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट के चलते कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है। इसी के साथ कुछ रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए रविवार को राहत की खबर है। रविवार को यात्रियों को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य समय से एक घंटे पहले मिलेंगी। DMRC ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और BRICS समिट के चलते रविवार को सभी मेट्रो लाइनों पर सेवा सामान्य से पहले शुरू होगी।

कल जल्दी शुरू होगी मेट्रो लाइन

दिल्ली मेट्रो में आम दिनों में पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन जैसी कुछ मेट्रो लाइनों पर रविवार की सेवा सुबह 7 बजे शुरू होती है, लेकिन परीक्षा को देखते हुए DMRC ने सभी कॉरिडोर पर सुबह 6 बजे से मेट्रो चलाने का फैसला किया है। इससे परीक्षा देने वाले छात्रों को समय पर अपने सेंटर तक पहुंचने में मदद मिलेगी। DMRC ने X पर जानकारी देते हुए बताया कि, ‘BRICS समिट के चलते दिल्ली में ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी। इसे देखते हुए परीक्षा देने वाले छात्रों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को सभी मेट्रो लाइनों पर सेवा सुबह 6 बजे से शुरू की जाएगी। इससे लोगों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।’

क्यों लिया गया फैसला

ये फैसला छात्रों और यात्रियों की सुविधा के लिए लिया गया है। DMRC ने लोगों से बदले समय के अनुसार अपनी यात्रा प्लान करने की अपील की है। DMRC का ये फैसला NDA और CDS परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए काफी मददगार रहेगा। रविवार को सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक में बदलाव के कारण दिल्ली के कुछ इलाकों में आने-जाने में ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में सुबह जल्दी मेट्रो सेवा शुरू होने से परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के साथ-साथ आम यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक समय पर पहुंचने में आसानी होगी।

 

उम्मीदवार ने किया था रिक्वेस्ट

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह जल्दी शुरू करने का फैसला एक CDS उम्मीदवार की मांग के बाद लिया गया। उम्मीदवार ने ट्रैफिक पुलिस से अनुरोध किया था कि परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए सुबह मेट्रो सेवा शुरू कराई जाए। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने यह अनुरोध DMRC तक पहुंचाया। मामले को देखते हुए DMRC ने रविवार को पूरे मेट्रो नेटवर्क पर सुबह 6 बजे से ट्रेन चलाने का फैसला किया।

मेट्रो से करें सफर

12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS लीडर्स समिट के चलते कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है और कुछ रास्तों पर ट्रैफिक में बदलाव किया गया है। VVIP काफिलों और सड़क पर लगने वाली पाबंदियों के कारण लोगों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि संभव हो तो सड़क की बजाय मेट्रो से सफर करें।

Delhi Holiday: दिल्ली में 11 सितंबर से लेकर लगातार 3 दिन छुट्टी! जानिए क्या बंद रहेगा और कौन सी सर्विस रहेंगी चालू

BRICS Summit 2026 In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट को देखते हुए दिल्ली में केंद्र सरकार के सभी दफ्तर 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को बंद रहेंगे। BRICS समिट 2026 के लिए बड़े पैमाने पर लॉजिस्टिकल इंतजाम करने और आम लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए नई दिल्ली इलाके में सभी केंद्र सरकार के ऑफिस शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे।

सरकार ने गुरुवार (3 सितंबर) को इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि BRICS बिजनेस फोरम और 18वां BRICS लीडर्स समिट 11 से 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित किया जाएगा। इस समिट में लगभग तीस BRICS सदस्य और पार्टनर देशों के नेता, इंटरनेशनल संगठनों के प्रमुख और भारत सहित BRICS देशों के बिजनेस प्रतिनिधि शामिल होंगे।

लगातार तीन दिन मिलेगी छुट्टी

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की तरफ से गुरुवार (3 सितंबर) को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, दिल्ली और नई दिल्ली में केंद्र सरकार के दफ्तरों को बंद करने का फैसला इस कार्यक्रम के बड़े पैमाने और इस हाई-लेवल समिट के आयोजन के लिए ज़रूरी बड़े लॉजिस्टिकल इंतज़ामों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 11 सितंबर के अगले दिन शनिवार और रविवार है। यानी केंद्रीय कर्मचारियों को 11 सितंबर से लगातार तीन दिन छुट्टी मिलेगी।

11 से 13 सितंबर तक आयोजित होगा समिट

BRICS बिजनेस फोरम और 18वां BRICS लीडर्स समिट नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 11 से 13 सितंबर तक आयोजित होने हैं। इस समिट में भारत समेत BRICS देशों के बिजनेस प्रतिनिधियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों के अलावा, लगभग 30 BRICS सदस्य और पार्टनर देशों के नेता शामिल होंगे। इस कदम का मकसद समिट के दौरान आम जनता को होने वाली परेशानी को कम करना भी है। इसके लिए राजधानी में बड़े पैमाने पर सुरक्षा और ट्रैफिक इंतजाम किए जाएंगे। यह बंदी 11 सितंबर (शुक्रवार) को लागू होगी। जबकि 12 और 13 सितंबर को क्रमशः शनिवार और रविवार है।

BRICS देशों के दिग्गज होंगे शामिल

एक आदेश में कहा गया है, “मुझे यह बताने का निर्देश दिया गया है कि BRICS बिजनेस फोरम और 18वां BRICS लीडर्स समिट 11-13 सितंबर, 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाला है। समिट में लगभग तीस BRICS सदस्य और पार्टनर देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और भारत सहित BRICS देशों के बिजनेस प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बड़े पैमाने और इसमें शामिल लॉजिस्टिकल इंतजामों को देखते हुए और आम जनता को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली/नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के दफ्तर शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बंद रखे जाएं (12 और 13 सितंबर 2026 को क्रमशः शनिवार और रविवार है)।”

25 शहरों में 350 से ज्यादा बैठकें होंगी

इस साल भारत की अध्यक्षता में ब्रिक्स समिट देश भर के 25 से ज्यादा शहरों में 350 से अधिक बैठकें और उच्च-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों और बिजनेस-टू-बिजनेस तथा लोगों के बीच आपसी पहल के जरिए भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता ने व्यावहारिक और विकास-उन्मुख नतीजों के माध्यम से ब्रिक्स सहयोग को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है।

ये भी पढ़ें- Satyendar Jain Bail: दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में सत्येंद्र जैन को बेल, 2 लाख रुपये का बॉन्ड भरने का निर्देश

भारत ‘ब्रिक्स’ का एक संस्थापक सदस्य है। इससे पहले भारत 2012, 2016 और 2021 में इसकी अध्यक्षता कर चुका है। भारत ने 1 जनवरी 2026 को चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता संभाली। साल 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है क्योंकि ब्रिक्स अपनी स्थापना के बीस साल पूरे कर रहा है।