बाबा खाटू श्यामजी जा रही बस नाले में गिरी, आठ मरे, 12 घायल

राजस्थान में कोटा के समलिया थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे- 8 लेन पर एक ट्रेवलर बस के अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोपाल से करीब 25 लोग ट्रेवलर बस से राजस्थान में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटु श्यामजी जा रहे थे। तड़के कराड़िया इंटरचेंज पुलिस पर अचानक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फुट नीचे गिर गई। इस आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गये। 

Also Read : सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जमानत

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कोटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुजीत शंकर ने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सात की पहचान हो गई है। पांच लोग मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के हैं। हादसा चालक को नींद आने के चलते हुआ। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल नीलेश जैन ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है। कलेक्टर पीयूष सामरिया ने भी मेडिकल कालेज में पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी।

Pic Credit : UNI

सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जमानत

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दिपके को शनिवार शाम विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने कुछ शर्तों पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।

उन्हें यहां कनॉट प्लेस में आयोजित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आह्वान के दौरान शुक्रवार को निवारक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस मार्च से पहले हिरासत में लिए गए श्री दीपके के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी। श्री दिपके के अलावा ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को भी शनिवार तड़के रिहा कर दिया गया।

Also Read : ज्ञानेश कुमार सरकारी गवाह बनें : राहुल

पुलिस के अनुसार सुश्री बोरा को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद रिहा किया गया। इससे पहले शुक्रवार को सीजेपी ने दावा किया था कि श्री दीपके को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया था। संगठन के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे ने शुक्रवार देर रात कहा था कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के आठ घंटे से अधिक समय बाद भी उनके ठिकाने की जानकारी नहीं दी गई और उन्हें वकील या पार्टी टीम से बात करने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को लगभग 150 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका पहले से पांच दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। सर्वश्री दास, रांका और 12 अन्य लोगों को मंगलवार (13 अक्टूबर) की सुबह जंतर-मंतर के बंद द्वार पर चढ़कर परिसर में प्रवेश करने के बाद हिरासत में लिया गया था। जंतर मंतर को हाल ही में विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित स्थल सूची से बाहर कर दिया गया था। बाद में सीजेपी के अजिंक्य शिंदे और 11 अन्य लोगों को रिहा कर दिया गया था।

Pic Credit : UNI

जियो की भारत से बाहर विस्तार की योजना

रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स देश के बाहर भी बड़े पैमाने पर विस्तार की योजना बना रहा है जिसमें अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देश भी शामिल हैं।

जियो के प्रबंध निदेशक आकाश अंबानी ने यहां शनिवार को कंपनी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले ब्रोकरों के साथ संवाद के दौरान बताया कि जियो भारत से बाहर विस्तार के लिए 11-12 रणनीतिक साझेदारों के साथ बातचीत कर रही है। इससे उसे 150 करोड़ नए ग्राहक मिलने की उम्मीद है।

Also Read : माहेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद

उल्लेखनीय है कि अगस्त 2026 के अंत में देश में कंपनी के सबस्क्राइबरों की संख्या 53.80 करोड़ थी। श्री अंबानी ने कहा कि जियो ने एक यूनीक प्रौद्योगिकी विकसित की है जिसमें विस्तार की गुंजाइश है। आम तौर पर प्रौद्योगिकी विकसित करना और उसका विस्तार करना दो अलग-अलग कौशल हैं। जियो ने भारत में जो एकीकृत स्टैक तैयार किया है उसका विस्तार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और जर्मनी जैसे विकसित देशों में फाइबर संचार के रोलआउट की गति धीमी रही है। इन देशों में जियो संभावनाएं देख रही है। इसके अलावा, पूर्वी एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में भी विस्तार की संभावना है।

जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को कारोबार की समाप्ति के साथ बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य का दायरा 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय किया है। एंकर निवेशक 19 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे।

Pic Credit : UNI

माहेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद

मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। इसके साथ ही फ्रेंचाइज़ी के साथ उनका करीब एक दशक लंबा जुड़ाव भी खत्म हो गया। जयवर्धने के हेड कोच रहते हुए मुंबई इंडियंस ने तीन आईपीएल ख़िताब (2017, 2019, 2020) जीते हैं।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयवर्धने दो अलग-अलग दौर में टीम के हेड कोच रहे। पहली बार वह 2017 से 2022 तक इस पद पर रहे, जिसके बाद 2024 से 2026 तक उन्होंने दूसरी बार यह ज़िम्मेदारी संभाली। आईपीएल 2026 में टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था। इस दौरान एमआई ने 12 में से सिर्फ सात मैच जीते और प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर रही। वहीं टीम ने 2025 में टीम ने प्लेऑफ के प्रवेश किया था, जबकि 2024 के सीज़न में वे 10वें स्थान पर थे।

Also Read : वसीम जाफर ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन

पद छोड़ने पर जयवर्धने ने कहा मुंबई इंडियंस पिछले एक दशक से मेरे सफर का बेहद ख़ास हिस्सा रही है। खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सबसे बढ़कर फैंस के समर्थन ने इसे यादगार बना दिया। हमने मिलकर कई ख़ास पल साझा किए, चुनौतियों को पार किया और ऐसा कुछ खड़ा किया जिस पर हम सभी को गर्व है। मैं नीता अंबानी और आकाश अंबानी का उनके भरोसे और साथ के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। एमआई के लिए मेरे दिल में हमेशा ख़ास जगह रहेगी।

जयवर्धने 2022 में फ्रेंचाइज़ी के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस भी बने थे। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग्स में मुंबई इंडियंस से जुड़ी टीमों के विस्तार में भूमिका निभाई। उनके इस कार्यकाल में मुंबई इंडियंस विमेंस, एमआई न्यूयॉर्क और एमआई एमिरेट्स ने ख़िताब अपने नाम किए।

नीता अंबानी ने उनके योगदान को लेकर कहा माहेला ने बीते सालों में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा योगदान दिया है। उनका शांत नेतृत्व, ईमानदारी और खेल के प्रति गहरा लगाव हमारे लिए बेहद मायने रखता है। पूरी एमआई फैमिली की तरफ से मैं उनके समर्पण के लिए धन्यवाद देती हूं। वह हमेशा हमारी फैमिली का हिस्सा रहेंगे और हम उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

Pic Credit : UNI

माहेला जयवर्धने ने छोड़ा मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद

मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच माहेला जयवर्धने ने अपने पद से हटने का फैसला किया है। इसके साथ ही फ्रेंचाइज़ी के साथ उनका करीब एक दशक लंबा जुड़ाव भी खत्म हो गया। जयवर्धने के हेड कोच रहते हुए मुंबई इंडियंस ने तीन आईपीएल ख़िताब (2017, 2019, 2020) जीते हैं।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान जयवर्धने दो अलग-अलग दौर में टीम के हेड कोच रहे। पहली बार वह 2017 से 2022 तक इस पद पर रहे, जिसके बाद 2024 से 2026 तक उन्होंने दूसरी बार यह ज़िम्मेदारी संभाली। आईपीएल 2026 में टीम का प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था। इस दौरान एमआई ने 12 में से सिर्फ सात मैच जीते और प्वाइंट टेबल में छठे स्थान पर रही। वहीं टीम ने 2025 में टीम ने प्लेऑफ के प्रवेश किया था, जबकि 2024 के सीज़न में वे 10वें स्थान पर थे।

Also Read : वसीम जाफर ने राष्ट्रीय चयनकर्ता पद के लिए किया आवेदन

पद छोड़ने पर जयवर्धने ने कहा मुंबई इंडियंस पिछले एक दशक से मेरे सफर का बेहद ख़ास हिस्सा रही है। खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सबसे बढ़कर फैंस के समर्थन ने इसे यादगार बना दिया। हमने मिलकर कई ख़ास पल साझा किए, चुनौतियों को पार किया और ऐसा कुछ खड़ा किया जिस पर हम सभी को गर्व है। मैं नीता अंबानी और आकाश अंबानी का उनके भरोसे और साथ के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। एमआई के लिए मेरे दिल में हमेशा ख़ास जगह रहेगी।”