मोदी शांत, संयमित और पूरी तरह विजेता, G7 शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ

G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की। विश्व नेताओं की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यकारी लंच के दौरान ट्रंप ने मोदी को 'शांत, संयमित और पूरी तरह विजेता' बताते हुए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की। फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 Summit के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने G7 देशों और साझेदार देशों के नेताओं के साथ आउटरीच सत्र में भाग लिया। इसी दौरान ट्रंप और मोदी के बीच 16 महीनों से अधिक समय बाद आमने-सामने मुलाकात भी हुई।

ALSO READ: Pixel यूजर्स को मिलेगा नया Bubbles फीचर, फोल्डेबल गेमिंग मोड और दमदार सुरक्षा अपग्रेड, Android 17 अपडेट जारी

'मोदी शांत और संयमित हैं': ट्रंप

हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रंप ने अपनी तुलना प्रधानमंत्री मोदी से करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री मोदी की तरह मैं शांत, संयमित और पूरी तरह विजेता नहीं हूं। उन्हें देखिए।” डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी कई बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और राजनीतिक अनुभव की खुलकर तारीफ कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उन्हें “मजबूत, स्वस्थ और बुद्धिमान नेता” बताया था।

ALSO READ: What is the TRAI DND app : स्पैम कॉल और फालतू प्रमोशनल मैसेज से मिलेगा छुटकारा, मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फायदा

द्विपक्षीय बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा

 

G7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार दोनों नेता भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति, होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े सुरक्षा मुद्दे, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल हो सकते हैं। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ-साथ व्यापारिक मतभेदों और बदलते भू-राजनीतिक हालात पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं।

16 महीने बाद आमने-सामने मुलाकात

मंगलवार को फ्रांस के एवियन-ले-बैंस में आयोजित G7 Summit के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की 16 महीनों बाद पहली प्रत्यक्ष मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और संक्षिप्त बातचीत की। फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दुनिया के कई प्रमुख नेता शामिल हुए। सम्मेलन स्थल से सामने आए दृश्यों में प्रधानमंत्री मोदी मुस्कुराते हुए ट्रंप का अभिवादन करते नजर आए, जिसके बाद दोनों नेता अन्य वैश्विक नेताओं के साथ आउटरीच सत्र में शामिल हुए।  Edited by : Sudhir Sharma