RE-NEET पर कड़ी नजर, अहमदाबाद के 23 केंद्रों पर 10000 से अधिक छात्र देंगे परीक्षा

NEET re exam

RE-NEET Exam Ahmedabad: पेपर लीक होने के बाद 21 जून को देशभर में नीट की री-एग्जाम (RE-NEET) आयोजित होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में देशभर से करीब 22 लाख छात्र और गुजरात से 79 हजार के आसपास छात्र भाग लेने वाले हैं। इस बार की परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन द्वारा विशेष सावधानी बरती जा रही है।

अहमदाबाद के केंद्र और पुलिस विभाग द्वारा लाइव मॉनिटरिंग

अहमदाबाद शहर में इस परीक्षा के लिए कुल 23 केंद्र तय किए गए हैं, जहां 10,445 छात्र परीक्षा देंगे। इन 23 सेंटरों के आसपास के पूरे इलाके की पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा सीसीटीवी (CCTV) की मदद से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सख्त दिशानिर्देशों के मुताबिक ही सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि छात्र शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें।

पेपर की सुरक्षा के लिए विशेष एस्कॉर्ट और ड्रोन से पैनी नजर

परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक न हों और समय पर सुरक्षित रूप से सेंटरों तक पहुंच जाएं, इसके लिए पुलिस एस्कॉर्ट और विशेष सुरक्षा बल आवंटित किया गया है। इसके अलावा, परीक्षा केंद्रों के बाहर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए अहमदाबाद शहर क्राइम ब्रांच द्वारा 8 हाईटेक ड्रोन कैमरे तैनात किए गए हैं। इन ड्रोन के जरिए सभी सेंटरों के आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशाल पुलिस बल तैनात

अहमदाबाद पुलिस इस परीक्षा को लेकर पूरी तरह से एक्शन मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाए रखने के लिए 6 DCP और 15 PI समेत एक बड़ा पुलिस स्टाफ मुस्तैद रहेगा। इसके अलावा, शहर के 15 स्थानीय पुलिस थानों और 14 ट्रैफिक पुलिस थानों के कर्मचारियों को भी सेंटरों के आसपास व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक सुचारू करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रों के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मूविंग निर्भया स्क्वॉड के सीसीटीवी कैमरों का भी विशेष उपयोग किया जाएगा।

साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों, पेपर लीक के झूठे दावों या गड़बड़ी को रोकने के लिए अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच भी सक्रिय हो गई है। साइबर टीम द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और संदिग्ध ग्रुप्स पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक जानकारी न फैले और छात्र बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी परीक्षा दे सकें।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

‘फोर्स 3’ की शूटिंग के साथ पढ़ाई पर भी फोकस कर रहे हर्षवर्धन राणे

एक्टर हर्षवर्धन राणे इन दिनों जॉन अब्राहम की एक्शन एंटरटेनर फिल्म फोर्स 3 में व्यस्त हैं। साथ ही वह अभी साइकोलॉजी (ऑनर्स) में बैचलर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई भी कर रहे हैं। 22 जून को उनका एग्जाम है। वह फिल्म की शूटिंग और पढ़ाई के लिए अपना समय कैसे बांट रहे हैं,  इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने फैंस से अपना शेड्यूल शेयर किया।  

हर्षवर्धन ने जिम में पसीना बहाते और पढ़ाई करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा 3 घंटे ट्रेनिंग… 6 घंटे पढ़ाई… अगला एग्जाम 22 जून को अगली शूटिंग 30 तारीख को।

हर्षवर्धन के लगन और काम के प्रति उनके समर्पण की तारीफ करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, “यह वाकई कमाल की बात है कि इतने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद आप अपनी पढ़ाई, फिटनेस और शूटिंग, सभी को बराबर महत्व देते हैं।

Also Read : तीसरा वनडे: प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से अफगान सिर्फ 218 रन पर ढेर

सेट पर लंबे समय तक काम करने के बाद ज्यादातर लोग आराम करना पसंद करते हैं, लेकिन आप फिर भी सीखने और ट्रेनिंग के लिए समय निकाल ही लेते हैं। आपका यह समर्पण दिखाता है कि आप अपनी तरक्की को कितनी गंभीरता से लेते हैं। आपका अनुशासन उन सभी लोगों के लिए एक सच्ची प्रेरणा है, जो एक साथ कई लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। आप सच में रुकने वाले नहीं हैं।

एक यूजर ने सुझाव दिया कि हर्षवर्धन अपने व्यस्त शेड्यूल से कुछ समय की छुट्टी लें।

एक ने लिखा, “इतने बिजी शेड्यूल के बाद लगता है कि कुछ बिना प्लान वाला समय चाहिए। बीच का यह समय मन को तरोताजा करने के लिए वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी ट्रिप पर जाने का एक बेहतरीन 7-दिन का बहाना हो सकता है। आप क्या सोचते हैं?

हर्षवर्धन की फिल्म “फोर्स 3” अगले साल 19 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म “फोर्स” 2011 में रिलीज हुई थी। निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2003 की तमिल फिल्म “काखा काखा” का रीमेक थी। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जेनेलिया डिसूजा, विद्युत जामवाल, राज बब्बर, मुकेश ऋषि और मोहनीश बहल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

2016 में मेकर्स इसका सीक्वल “फोर्स 2” लेकर आए, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और ताहिर राज भसीन ने काम किया था।

Pic Credit : ANI

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

EV Double Subsidy Gujarat

Gujarat New EV Policy: पश्चिम एशिया के संकट के बाद ईंधन पर निर्भरता कम करने और राज्य में स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार एक नई और व्यापक इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न हितधारकों (stakeholders) के साथ चर्चा शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसका फाइनल ड्राफ्ट तैयार होने की संभावना है। नई पॉलिसी का मुख्य फोकस तीन बातों पर रहेगा-  ईवी की बिक्री में बढ़ोतरी करना, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना और राज्य में ही ईवी तथा बैटरी उत्पादन को बड़ा बढ़ावा देना।

RTO टैक्स माफी और डबल सब्सिडी

नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए सरकार बड़े पैमाने पर आकर्षक लाभ देने की योजना बना रही है। वर्तमान में पेट्रोल-डीजल वाहनों पर 6% RTO टैक्स वसूला जाता है, जबकि ईवी पर केवल 1% टैक्स है, जिसे अब पूरी तरह से शून्य (0%) करने पर विचार चल रहा है। इसके अलावा, ईवी खरीद पर मिलने वाली वित्तीय सब्सिडी की राशि को दोगुना करने और अब तक की सीमित श्रेणियों के बजाय सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए इस लाभ का विस्तार करने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा गया है।

नई इमारतों में चार्जिंग सुविधा अनिवार्य और PPP मॉडल

राज्य में चार्जिंग स्टेशनों के नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए सरकार पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल अपनाएगी। चार्जिंग स्टेशन शुरू करने वाले ऑपरेटरों को आकर्षित करने के लिए बिजली बिल में सब्सिडी सहित कई प्रोत्साहन दिए जा सकते हैं। इसके साथ ही, जनरल डेवलपमेंट कंट्रोल रेगुलेशंस (GDCR) के नियमों में बड़ा बदलाव करके भविष्य में बनने वाली सभी नई इमारतों और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में ईवी चार्जिंग सुविधा स्थापित करना अनिवार्य बनाने पर भी विचार चल रहा है।

उत्पादन को गति और पेट्रोल-डीजल वाहनों पर संभावित नियंत्रण

इस पॉलिसी के तहत गुजरात में ईवी और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग करने वाली इकाइयों (units) के लिए विशेष प्रोत्साहनों की घोषणा की जाएगी, क्योंकि नई औद्योगिक नीति में इस क्षेत्र को 'थ्रस्ट सेक्टर' का दर्जा दिया गया है। दूसरी ओर, दिल्ली सरकार की तर्ज पर वर्ष 2028 के बाद पेट्रोल और डीजल वाहनों की बिक्री पर चरणबद्ध तरीके से नियंत्रण लगाने जैसे कड़े विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। सरकार खुद भी एक मिसाल कायम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन और सरकारी विभागों के वाहनों को धीरे-धीरे ईवी में बदलेगी तथा भविष्य में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों की ही खरीद करेगी।

Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

 

उत्तराखंड में योग दिवस पर होगा भव्‍य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम की अध्‍यक्षता

Grand event will be held in Uttarakhand on International Yoga Day

International Yoga Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बनबसा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान रूहेला ने आवश्ययक दिशा निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।

ALSO READ: CM धामी बोले- मोदी के 12 साल में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड में UCC और नकल विरोधी कानून बने मिसाल

राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बनबसा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान रूहेला ने आवश्ययक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनपद एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर सचिव ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ALSO READ: PM मोदी की अध्‍यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक, उत्तराखंड के CM धामी हुए शामिल, प्रदेश की विकास प्राथमिकताओं पर दिया जोर

प्रदेश के सैकड़ों सीएससी केंद्रों पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी जाएगी।

योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सीएससी केंद्रों पर किया जाएगा। राज्य के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 2,800 से अधिक योग गतिविधियां चलाई जा चुकी हैं, जिनमें 62,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है।
Edited By : Chetan Gour

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

amarnath yatra gufa shivling

Amarnath Yatra 2026 Security: हालांकि अधिकारी इस पर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं, पर मिलने वाली सूचनाएं कहती हैं कि आपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान अपने प्रशिक्षित आतंकियों के जरिए इस बार अमरनाथ यात्रा में खलल डाल सकता है। यही कारण था कि पहली बार अमरनाथ यात्रा के इतिहास में सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।

 

यह सच है कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बल 2026 की अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के बीच सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक अहम कदम के तौर पर, स्पेशल फ्रंटियर फोर्स (एसएफएफ) की खास विकास बटालियन को भी यात्रा मार्ग की सुरक्षा के लिए बनाए गए कई स्तरों वाले सुरक्षा घेरे में तैनात किया गया है। ALSO READ: अमरनाथ यात्रा को क्षति पहुंचाने की साजिश, सुरक्षाबलों ने किया आतंकी षड्यंत्र का भंडाफोड़, लापता 3 युवकों समेत 5 गिरफ्तार

सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई

अधिकारियों का दावा था कि इस तैनाती से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हुई है क्योंकि एसएफएफ के जवानों को ऊंचे पहाड़ी इलाकों और रणनीतिक रूप से अहम जगहों पर तैनात किया गया है, जहां से अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर नजर रखी जा सके। उनका काम पहाड़ी इलाकों और यात्रा मार्ग के आस-पास के घने जंगलों पर लगातार नजर रखना है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का पता लगाकर उसे तीर्थयात्रियों के लिए खतरा बनने से पहले ही खत्म किया जा सके।

क्या है एसएफएफ? 

जानकारी के लिए स्पेशल फ्रंटियर फोर्स भारत की सबसे गुप्त और युद्ध में माहिर यूनिट्स में से एक है। आम सैन्य टुकड़ियों के उलट एसएफएफ लोगों की नजरों से दूर रहकर काम करती है और गुप्त आपरेशन, रेकी (जासूसी/निगरानी) और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में युद्ध करने में माहिर है। दुनिया के सबसे मुश्किल हालात में काम करने के लिए ट्रेंड, इसके जवान अक्सर 17,000 फुट से ज्यादा ऊंचाई पर तैनात रहते हैं, जहां खराब मौसम और कम ऑक्सीजन जैसी बड़ी चुनौतियां होती हैं। ALSO READ: अमरनाथ यात्रियों के लिए खुशखबर, होटल और टैक्सी पर मिलेगी 50% छूट

हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक

इस बीच, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने शनिवार को श्रीनगर में सालाना अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में यात्रा के इंतजामों के अलावा जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की व्यापक स्थिति पर भी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, श्रीनगर में पुलिस मुख्यालय में हुई इस बैठक में जम्मू-कश्मीर प्रशासन, पुलिस, सेना, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में ऐसे सुरक्षा प्रबंधों पर जोर दिया गया जिसमें प्लास्टिक बमों और ड्रोन हमलों से निपटने की रणनीति पर भी चर्चा की गई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

तीसरा वनडे: प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाजी से अफगान सिर्फ 218 रन पर ढेर

अफगानिस्तान ने भारत को वनडे सीरीज के तीसरे मैच में जीत के लिए सिर्फ 219 रन का टारगेट दिया है। इस मैच में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट अपने नाम किए। भारत का मकसद एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इस मुकाबले को जीतकर वनडे सीरीज में 3-0 से ‘क्लीन स्वीप’ करना होगा। 

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यह टीम 36 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो चुकी थी। यहां से हशमतुल्लाह शाहिदी ने अजमतुल्लाह ओमरजाई के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़े।

अजमतुल्लाह ओमरजाई 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी 36वीं वनडे पारी में ओमरजाई ने छक्कों का अर्धशतक भी पूरा कर लिया। शाहिदी ने मोहम्मद नबी के साथ छठे विकेट के लिए 53 गेंदो में 57 रन की साझेदारी की।

Also Read : प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त

नबी ने 23 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगान टीम को 198 के स्कोर पर छठा झटका लगा, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन पर सिमट गई।

भारत की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा ने 8.2 ओवरों में 23 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए, जबकि गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव के साथ इस मैच में उतरी है।

वहीं, अफगान टीम रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरवेश रसूली, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक के साथ यह मैच खेल रही है।

एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से जीतने के बाद भारत ने वनडे सीरीज के शुरुआती दोनों मैच अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा कर लिया है। अफगान टीम इस मुकाबले में सम्मान की लड़ाई लड़ रही है।

Pic Credit : ANI

Weather Update : 23 जून से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

Weather will change from June 23, rain alert in many states

Weather Update News : कई दिनों से सुस्त पड़े मानसून के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून से महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश, तेज हवा और आंधी का अनुमान जताया गया है। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

कई दिनों से सुस्त पड़े मानसून के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून से महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश, तेज हवा और आंधी का अनुमान जताया गया है। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

 

अब तक 19 राज्यों में पहुंचा मानसून 

पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून अब तक 19 राज्यों में पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में ही फंसा हुआ है यानी 12 दिनों से मानसून तेलंगाना से आगे नहीं बढ़ा रहा है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : मानसून हुआ धीमा, कई राज्‍यों में गर्मी की मार, बढ़ा बारिश का इंतजार

खरगोन जिले में मानसून की देरी अब किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है। बारिश नहीं होने और लगातार बढ़ते तापमान का असर खेतों में साफ दिखाई देने लगा है। जिले की प्रमुख नकदी फसल मिर्च के साथ-साथ कपास, मक्का और अन्य सब्जी फसलें भी सूखे की मार झेल रही हैं।

 

मध्‍य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून?

विगत वर्षों में 19 जून तक जो मानसून इंदौर सहित मध्‍य प्रदेश तक पहुंच जाता था। इस बार मानसून उड़ीसा झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ के मुहाने पर ही अटका हुआ है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक 23 जून तक छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना है। ऐसे में जून के अंतिम सप्ताह में 27 जून के आसपास ही मध्‍य प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन लोगों को खास चेतावनी

इंदौर में हुई तेज बारिश

आज दोपहर इंदौर में तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। प्रशांत महासागर में अलनीनो अब सामान्य स्थिति से पाजिटिव में तब्दील हो चुका है। समुद्र तल गर्म होने के कारण इसका दक्षिणी पश्चिमी मानसून पर असर दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि भारत में अभी मानसून की गति पर ब्रेक लगने जैसी स्थिति दिखाई दे रहा है।

ALSO READ: Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसून पर लगा ब्रेक 

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसकी रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। जून के मध्य तक कई इलाकों में बारिश की उम्मीद थी, लेकिन स्थिति उलट है। मानसून महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से में रुक गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 4 जून से  से 18 जून तक 41 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।
Edited By : Chetan Gour

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस किस्त के तहत देश भर के 9.44 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 18,880 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई। 

23वीं किस्त जारी होने के साथ ही पीएम किसान योजना के तहत किसानों को वितरित की गई कुल राशि 4.28 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई है। यह योजना दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में से एक मानी जाती है, जिसका उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी आय को मजबूत बनाना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के कल्याण और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है तथा तकनीक और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

Also Read : भारत बनाम अफगानिस्तान: वनडे में ‘अनूठा अर्धशतक’

23वीं किस्त जारी होने के बाद लाभार्थी किसान अपनी भुगतान स्थिति पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं। इसके लिए किसानों को पोर्टल पर उपलब्ध ‘नौ योर स्टेटस’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा किसान अपने बैंक खाते या पासबुक की एंट्री देखकर भी यह सत्यापित कर सकते हैं कि उनके खाते में 2,000 रुपए की राशि जमा हुई है या नहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की भी घोषणा की। इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, मत्स्य पालन, पशुपालन और कृषि क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने एक नए रेलवे मंडल, रेलवे अस्पताल, हावड़ा और राधामोहनपुर को जोड़ने वाले पुल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई-III) के तहत ग्रामीण सड़कों, फ्रेजरगंज में फिशिंग हार्बर और बीरभूम में आधुनिक मछली बाजार जैसी परियोजनाओं की शुरुआत की।

प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई नई योजनाओं की भी शुरुआत की, जिनमें डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना शामिल हैं।

इन पहलों का उद्देश्य कृषि में तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देना, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना और किसानों की उत्पादकता एवं आय में वृद्धि करना है।

Pic Credit : ANI

भारत बनाम अफगानिस्तान: वनडे में ‘अनूठा अर्धशतक’

अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई ने वनडे फॉर्मेट की 36 पारियों में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ ओमरजाई सबसे कम पारियों में यह कारनामा करने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 

भारत के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी वनडे सीरीज के तीसरे मैच में अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 56 गेंदों में 2 छक्कों और 5 चौकों के साथ 50 रन की पारी खेली। 

वनडे फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में छक्कों का अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन के नाम पर है, जिन्होंने 32 पारियों में ऐसा किया था। वहीं, इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन ने 34 पारियों में 50 छक्के पूरे किए थे। ओमरजाई ने यूएई के मोहम्मद वसीम की बराबरी की है, जिन्होंने 36 पारियों में इस मुकाम हासिल किया था। वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और इंग्लैंड के हैरी ब्रूक 38-38 पारियों में 50 वनडे छक्के पूरे कर चुके हैं।

चेन्नई में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम को महज 5 के स्कोर पर रहमानुल्लाह गुरबाज (5) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद इब्राहिम जादरान ने रहमत शाह के साथ दूसरे विकेट के लिए 21 रन जोड़े। रहमत 15 गेंदों में सिर्फ 5 ही रन का योगदान दे सके। 

Also Read : नीट अभ्यर्थियों के लिए भुवनेश्वर में मिलेगी मुफ्त बस सेवा

अफगान टीम ने 36 के स्कोर तक इब्राहिम जादरान (11) और दरवेश रसूली (1) के विकेट भी खो दिए थे, जिसके बाद अजमतुल्लाह ओमरजाई ने हशमतुल्लाह शाहिदी के साथ पांचवें विकेट के लिए 114 गेंदों में 105 रन जोड़कर टीम को 141 के स्कोर तक पहुंचाया।

यह अफगानिस्तान के लिए से भारत के खिलाफ तीसरी 100+ रनों की साझेदारी रही। संयोग की बात यह है कि इन तीनों ही साझेदारियों में हशमतुल्लाह शाहिदी शामिल रहे हैं।

भारत ने मेहमान अफगान टीम के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद धर्मशाला में खेले गए बारिश से प्रभावित वनडे सीरीज के शुरुआती मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया। दूसरे वनडे मैच में 170 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया। अब भारत की निगाहें तीसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी।

Pic Credit : ANI

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं…

Giorgia Meloni Unknown Facts

Giorgia Meloni Unknown Facts: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया के जीवन, राजनीति और उनके हाव-भाव से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो उन्हें दुनिया के सबसे दिलचस्प और अनोखे राजनेताओं में से एक बनाते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ तो उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। मेलोडी चॉकलेट (मेलोनी और मोदी) वाला दृश्य लोग अब भी नहीं भूले होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी करारा जवाब देकर उन्होंने साबित कर दिया कि वे किसी भी मामले में कम नहीं हैं। आइए जानते हैं मेलोनी से जुड़ीं ऐसी 10 बातें, जिनके बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं…. 

 

1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीखा जवाब

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि हाल के G7 समिट के दौरान मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए काफी गिड़गिड़ाई थीं। इस पर मेलोनी ने कड़ा पलटवार करते हुए वीडियो जारी किया और कहा कि ट्रंप का दावा पूरी तरह मनगढ़ंत है, न तो मैं और न ही इटली कभी किसी के आगे भीख मांगता है। इस विवाद के बाद इटली के विदेश मंत्री ने अपना अमेरिका दौरा तक रद्द कर दिया।

2. सोशल मीडिया पर वायरल 'मेलोडी'बॉन्डिंग

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकातें हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती हैं। मेलोनी ने खुद पीएम मोदी के साथ एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने हंसते हुए कहा था— “हैलो फ्रेंड्स, फ्रॉम मेलोडी टीम!” (Melodi: Meloni+Modi)। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में किसी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा ऐसा कूल और अनौपचारिक अंदाज़ अपनाना बेहद दुर्लभ और रोचक माना जाता है। फ्रांस में जी7 समिट के दौरान दोनों नेता एक दूसरे से गर्मजोशी से मिले। मेलोनी ने मोदी से कहा- आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा। इसके बाद उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।

3. मैक्रों को देखकर रूखा चेहरा बनाया

इटली में आयोजित G7 समिट के दौरान जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मेलोनी से हाथ मिलाने आए, तो मेलोनी का उन्हें देखकर आंखें घुमाना (Eye Roll) और एक रूखा सा चेहरा बनाया जो कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो पूरी दुनिया में मीम बन गया। मेलोनी कभी भी अपनी नापसंदगी को छिपाती नहीं हैं, उनका यह 'नो-फिल्टर' चेहरा लोगों को बहुत पसंद आता है। इसी दौरान जब मैक्रों फ्रांसीसी परंपरा के अनुसार मेलोनी से गले मिले और उनका हाथ चूमा तब मेलोनी के चेहरे पर कोई मुस्कान नहीं थी।

4. आई एम जॉर्जिया, आई एम अ वुमन, आई एम अ मदर…

2019 में रोम की एक रैली में मेलोनी ने एक बेहद जोशीला भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने अपनी पहचान को गर्व से दोहराया था। उनकी इस लाइन— 'मैं जॉर्जिया हूं, मैं एक महिला हूं, मैं एक मां हूं, मैं एक ईसाई हूं… को उनके विरोधियों ने एक इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) ट्रैक में बदलकर उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की। लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया, वह गाना इटली के क्लबों में सुपरहिट हो गया और इसने युवाओं के बीच मेलोनी की लोकप्रियता को आसमान पर पहुंचा दिया।

5. 15 साल की उम्र में चुनी राजनीति

मेलोनी का बचपन काफी संघर्षपूर्ण रहा। जब वे बहुत छोटी थीं, तो उनके पिता उनके परिवार को छोड़कर भाग गए थे। एक बार बचपन में मेलोनी और उनकी बहन घर में मोमबत्तियां जलाकर खेल रही थीं, जिससे उनके पूरे घर में आग लग गई और सब कुछ खाक हो गया। इस हादसे के बाद उन्हें अपना इलाका बदलना पड़ा। इसी संघर्ष के बीच महज 15 साल की उम्र में उन्होंने फासीवाद-विरोधी युवाओं के राजनीतिक दल की सदस्यता ले ली थी।

6. बारटेंडर और नैनी का काम किया

एक साधारण बैकग्राउंड से आने वाली मेलोनी ने अपनी पढ़ाई और राजनीति का खर्च चलाने के लिए रोम के एक मशहूर नाइट क्लब में बारटेंडर (ड्रिंक्स सर्व करने वाली महिला) के रूप में काम किया। इसके अलावा, उन्होंने इटली के एक मशहूर एक्टर के बच्चों की देखरेख करने वाली 'नैनी' (Babysitter) के रूप में भी काम किया था। आज वे उसी देश की प्रधानमंत्री हैं।  प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को फोन किया था। उनकी मां ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा था कि मैंने उससे कहा कि अब बहुत काम करना है, चलो अब काम पर लग जाओ।

Giorgia Meloni

7. 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की दीवानी

मेलोनी फैंटेसी उपन्यासों, खासकर जेआरआर टॉल्किन की किताब 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। युवावस्था में वे और उनके राजनीतिक साथी 'ड्रैगन' के नाम से कैंप लगाते थे और खुद को 'हॉबिट' (किताब के काल्पनिक पात्र) कहते थे। वे इस कहानी को अच्छाई बनाम बुराई और अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने की लड़ाई के रूप में देखती हैं।

8. 'मदरहुड' और काम को साथ संभालना

मेलोनी अपनी बेटी जिनेवा को अपनी ताकत मानती हैं। जब वे अंतरराष्ट्रीय दौरों पर जाती हैं, तो अक्सर अपनी बेटी को साथ ले जाती हैं। उन्होंने कई बार इंटरव्यू में कहा है कि वे दुनिया को यह दिखाना चाहती हैं कि एक महिला बिना अपनी मातृत्व (Motherhood) की जिम्मेदारी से समझौता किए, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पदों को भी संभाल सकती है।

9. फैशन और कड़क मिजाज का मेल

मेलोनी को अक्सर उनके हल्के पेस्टल रंगों (Pastel Colors) के कपड़ों, ढीले ट्राउजर्स और स्नीकर्स (स्पोर्ट्स शूज) में देखा जाता है। वे पारंपरिक राजनेताओं की तरह गहरे रंग के भारी कॉरपोरेट सूट पहनने से बचती हैं। उनका यह फैशन सेंस इटली की आम जनता को यह महसूस कराता है कि वे उन्हीं के बीच की एक आम नागरिक हैं।

10. सोशल मीडिया पर सीधे 'ब्रेकअप' की घोषणा

मेलोनी के पार्टनर और टीवी पत्रकार एंड्रिया गिआम्ब्रुनो का एक ऑफ-एयर ऑडियो लीक हो गया था, जिसमें वे महिला सहकर्मियों के साथ अश्लील बातें और शारीरिक संबंध बनाने (कास्टिंग काउच जैसी) की पेशकश कर रहे थे। तब मेलोनी ने किसी पीआर एजेंसी या औपचारिक प्रेस रिलीज का सहारा नहीं लिया। उन्होंने सीधे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी और पार्टनर के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और लिखा कि उनका 10 साल का रिश्ता यहीं खत्म होता है। इस बेहद सीधे और साहसी कदम ने उन्हें एक आत्मनिर्भर और मजबूत महिला के रूप में स्थापित किया।

Edited by: Vrijendra Singh Jhala