
Weather Update News : कई दिनों से सुस्त पड़े मानसून के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून से महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश, तेज हवा और आंधी का अनुमान जताया गया है। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कई दिनों से सुस्त पड़े मानसून के बीच राहतभरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून से महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश, तेज हवा और आंधी का अनुमान जताया गया है। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अब तक 19 राज्यों में पहुंचा मानसून
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ इलाकों में गर्मी और लू का असर जारी है, जबकि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून अब तक 19 राज्यों में पहुंच चुका है, लेकिन 8 जून से तेलंगाना में ही फंसा हुआ है यानी 12 दिनों से मानसून तेलंगाना से आगे नहीं बढ़ा रहा है। असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : मानसून हुआ धीमा, कई राज्यों में गर्मी की मार, बढ़ा बारिश का इंतजार
खरगोन जिले में मानसून की देरी अब किसानों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनती जा रही है। बारिश नहीं होने और लगातार बढ़ते तापमान का असर खेतों में साफ दिखाई देने लगा है। जिले की प्रमुख नकदी फसल मिर्च के साथ-साथ कपास, मक्का और अन्य सब्जी फसलें भी सूखे की मार झेल रही हैं।
मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून?
विगत वर्षों में 19 जून तक जो मानसून इंदौर सहित मध्य प्रदेश तक पहुंच जाता था। इस बार मानसून उड़ीसा झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ के मुहाने पर ही अटका हुआ है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक 23 जून तक छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना है। ऐसे में जून के अंतिम सप्ताह में 27 जून के आसपास ही मध्य प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन लोगों को खास चेतावनी
इंदौर में हुई तेज बारिश
आज दोपहर इंदौर में तेज बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। प्रशांत महासागर में अलनीनो अब सामान्य स्थिति से पाजिटिव में तब्दील हो चुका है। समुद्र तल गर्म होने के कारण इसका दक्षिणी पश्चिमी मानसून पर असर दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि भारत में अभी मानसून की गति पर ब्रेक लगने जैसी स्थिति दिखाई दे रहा है।
ALSO READ: Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र में मानसून पर लगा ब्रेक
देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद इसकी रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। जून के मध्य तक कई इलाकों में बारिश की उम्मीद थी, लेकिन स्थिति उलट है। मानसून महाराष्ट्र के दक्षिणी हिस्से में रुक गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 4 जून से से 18 जून तक 41 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है।
Edited By : Chetan Gour

