यूपी में आयुष्मान कार्डधारकों को बड़ी राहत, अब जिले में ही होगा समस्याओं का समाधान

big relief for Ayushman cardholders in Uttar Pradesh

– अप्रूवल, रिजेक्शन और कार्ड डिसेबल जैसी प्रक्रियाओं के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे राजधानी के चक्कर

– मुख्यमंत्रीओ और जिला आयुष्मान टीमों को मिले विशेष अधिकार, लाभार्थियों को मिलेगा त्वरित समाधान

– मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर आयुष्मान सेवाओं का विस्तार, जिला स्तर पर बढ़ी सुविधा

– राष्ट्रीय औसत से बेहतर यूपी का प्रदर्शन, 57 दिन में हो रहा क्लेम का निस्तारण

Uttar Pradesh news : योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी राहत भरी व्यवस्था लागू की गई है। अब आयुष्मान कार्ड से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लाभार्थियों को राज्य स्वास्थ्य एजेंसी (साचीज) के लखनऊ स्थित कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी समस्याओं का निस्तारण अब जिला स्तर पर ही किया जा सकेगा।

 

सभी मुख्यमंत्रीओ को उपलब्ध कराई गई तकनीकी आईडी

साचीज की सीईओ अर्चना वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि आयुष्मान भारत योजना का वास्तविक लाभ तभी पात्र लोगों तक पहुंचे। उन्हें बिना किसी अनावश्यक परेशानी के समय पर सेवाएं उपलब्ध हों। यही वजह है कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

ऐसे में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (मुख्यमंत्रीओ), नोडल आयुष्मान अधिकारियों तथा जिला कार्यान्वयन इकाई की टीमों को विशेष तकनीकी आईडी उपलब्ध करा दी गई है। इसके माध्यम से अब जिला स्तरीय अधिकारी आयुष्मान कार्ड के अप्रूवल, रिजेक्शन और कार्ड को डिसेबल करने जैसी तकनीकी प्रक्रियाओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित समाधान कर सकेंगे। इस व्यवस्था से लाभार्थियों का समय और धन दोनों बचेगा तथा सेवाएं पहले की तुलना में अधिक तेजी से उपलब्ध होंगी।

 

राष्ट्रीय औसत से कम है यूपी का दावा निस्तारण एवं भुगतान का टाइम

वहीं साचीज ने गुणवत्तापूर्ण उपचार और अस्पतालों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के लिए भी कई महत्वपूर्ण पहल शुरू की हैं। एजेंसी का उद्देश्य एक ओर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है तो दूसरी ओर ईमानदारी से कार्य करने वाले अस्पतालों को समय पर भुगतान देकर उन्हें प्रोत्साहित करना भी है। दावों (क्लेम) के निस्तारण और भुगतान प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और तेज बनाने के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

वर्तमान में प्रदेश में भुगतान लंबित होने को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है और लगभग 500 करोड़ रुपए की देयता ही लंबित है। उत्तर प्रदेश में दावा निस्तारण एवं भुगतान का औसत टर्न-अराउंड टाइम लगभग 57 दिन है, जबकि राष्ट्रीय औसत 73 दिन है। यह उपलब्धि प्रदेश में लागू की गई प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था और तकनीकी सुधारों को दर्शाती है।

 

अनियमितताओं के चलते 200 अस्पतालों पर कार्रवाई

साचीज की सीईओ ने बताया कि कई बार अस्पतालों द्वारा आवश्यक दस्तावेज समय पर या पूर्ण रूप से प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण दावे अस्वीकृत हो जाते हैं। इससे अस्पतालों को भुगतान प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए एजेंसी विभिन्न चरणों में ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन प्रशिक्षणों में अस्पतालों को दावा प्रस्तुत करने की सही प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों की जानकारी और स्टैंडर्ड ट्रीटमेंट गाइडलाइन्स के अनुरूप उपचार एवं दावा प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अस्पताल पहली बार में ही सही और पूर्ण दावा प्रस्तुत कर सकेंगे। इससे दावों की अस्वीकृति कम होगी और भुगतान प्रक्रिया और अधिक तेज एवं पारदर्शी बनेगी। इससे मरीजों और अस्पतालों दोनों को लाभ मिलेगा। दूसरी ओर केवल गुणवत्तापूर्ण और लाभार्थी हितैषी अस्पतालों को बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी भी की जा रही है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में गुणवत्ता मानकों का पालन न करने तथा विभिन्न अनियमितताओं के कारण लगभग 200 अस्पतालों को योजना से डी-एम्पैनल किया गया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

 

300 अस्पतालों का कराया जा रहा फील्ड ऑडिट

करीब 300 अस्पताल ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जिनके विरुद्ध अपकोडिंग अथवा संदिग्ध दावों के माध्यम से अनुचित भुगतान प्राप्त करने की आशंका सामने आई है। ऐसे अस्पतालों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और उनके विरुद्ध विस्तृत फील्ड ऑडिट कराया जा रहा है। जांच में अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित अस्पतालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इससे योजना की पारदर्शिता और विश्वसनीयता को और मजबूती मिलेगी। साचीज का स्पष्ट लक्ष्य है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत केवल वही अस्पताल सक्रिय रहें, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान कर रहे हैं। ऐसे अस्पतालों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा उनके दावों और भुगतान के निस्तारण को और अधिक व्यवस्थित एवं समयबद्ध बनाया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन आंदोलन बनाने की तैयारी पूरी, 1.42 करोड़ बच्चों के साथ योगमय होगा उत्तर प्रदेश

Preparations underway to turn International Yoga Day into mass movement in Uttar Pradesh

– योगी सरकार ने छात्रों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और अभिभावकों की व्यापक सहभागिता की सुनिश्चित

– योगी सरकार ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी को बनाया नोडल अधिकारी

– 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की 78 हजार से अधिक छात्राएं भी होंगी शामिल

– 21 जून को 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों में होगा सामूहिक योगाभ्यास

– गांव से लेकर शहर तक विद्यालय परिसर योगमय वातावरण के बनेंगे साक्षी

International Yoga Day : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार है। प्रदेश के 1.32 लाख परिषदीय विद्यालयों के लगभग 1.42 करोड़ छात्र-छात्राओं तथा 746 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत 78 हजार से अधिक छात्राओं को योग से जोड़ने की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेशभर के विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास होगा, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अभिभावक सहभागिता करेंगे।

कार्यक्रमों के प्रभावी अनुश्रवण और समन्वय के लिए शिक्षा निदेशक (बेसिक) अनिल भूषण चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। योग को जन आंदोलन और स्वस्थ जीवनशैली का आधार बनाने की दिशा में योगी सरकार की सतत पहल का प्रभाव इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी दिखाई देगा, जहां गांव से लेकर शहर तक विद्यालय परिसर योगमय वातावरण के साक्षी बनेंगे। 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बेसिक शिक्षा विभाग ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयुष मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में प्रदेश के सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि योग दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन न रहकर विद्यार्थियों के जीवन में स्वस्थ आदतों और सकारात्मक जीवनशैली का स्थायी संदेश बन सके।

 

विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और योग का होगा आयोजन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 21 जून को विद्यालयों में सामूहिक योगाभ्यास, प्राणायाम और योग के महत्व पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों से परिचित कराया जाएगा। साथ ही अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि योग का संदेश समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंच सके।

 

नई पीढ़ी को स्वस्थ, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने के संकल्प को नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने पिछले वर्षों में योग को विद्यालयी जीवन और जनस्वास्थ्य से जोड़ने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। विद्यालयों में नियमित योग गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच विकसित करने पर विशेष बल दिया जा रहा है।

21 जून को होने वाला यह व्यापक आयोजन न केवल योग की वैश्विक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि नई पीढ़ी को स्वस्थ, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने के संकल्प को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
Edited By : Chetan Gour 

CM योगी ने किया मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन, तुवन मंदिर में भी माथा टेका

Chief Minister Yogi Adityanath's visit to Madhya Pradesh

Chief Minister Yogi Adityanath : बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे। 


पीतांबरा पीठ में मुख्यमंत्री ने मां बगुलामुखी के दर्शन किए और विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने परिसर में स्थित वनखण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए ललितपुर रवाना हो गए।

ललितपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी व महंत आदि उपस्थित रहे।
Edited By : Chetan Gour 


Chief Minister Yogi Adityanath : बुंदेलखंड को विकास परियोजनाओं की सौगात देने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मध्य प्रदेश के दतिया में मां बगुलामुखी का दर्शन-पूजन भी किया। दतिया हवाई पट्टी पर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री यहां से पीतांबरा पीठ पहुंचे। 

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

Mojtaba Khamenei iran new supreme leader

अमेरिका के न्याय विभाग (US Department of Justice) ने ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के खिलाफ कथित मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच शुरू की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह जांच उन आरोपों पर केंद्रित है जिनमें दावा किया गया है कि खामेनेई ने वैश्विक स्तर पर एक बड़ा निवेश पोर्टफोलियो तैयार किया। इसमें वॉल स्ट्रीट के प्रमुख बैंकों में भी निवेश शामिल था।

ALSO READ: PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी – 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जांच एजेंसियां खामेनेई से जुड़ी कंपनियों के वित्तीय लेन-देन की समीक्षा कर रही हैं। साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि क्या किसी अमेरिकी वित्तीय संस्थान ने इन लेन-देन को सुविधाजनक बनाने में कोई भूमिका निभाई थी।  रिपोर्ट में कहा गया है कि जिन बैंकों की गतिविधियों की समीक्षा की जा रही है, उनमें JPMorgan Chase और Citigroup जैसे बड़े अमेरिकी बैंक शामिल हैं। 

 

हालांकि, जांच शुरू होने का मतलब यह नहीं है कि खामेनेई के खिलाफ आपराधिक आरोप तय कर दिए गए हैं। लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, वह इस पूरी जांच के मुख्य केंद्र में बने हुए हैं।

 

मोजतबा खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता उस समय बने थे, जब उनके पिता और तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हवाई हमले में मौत हो गई थी। ईरान के सर्वोच्च नेता के रूप में मोजतबा देश की विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और परमाणु कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार रखते हैं।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

इस बीच, अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा खामेनेई की स्थिति को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। हालांकि, इसी महीने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा था कि उन्हें विश्वास है कि मोजतबा खामेनेई जीवित हैं और ईरान के नेतृत्व संबंधी मामलों में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ रही है। Edited by : Sudhir Sharma

PM मोदी-ट्रंप बैठक का असर, अंतिम चरण में पहुंचा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

modi and trump

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौता (Interim Bilateral Trade Agreement) अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात के एक दिन बाद आया है।

ALSO READ: PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी – 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है और अब दोनों देश इसे अंतिम रूप देने के करीब हैं। एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक इस समझौते के लागू होने से दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ेगा, बाजारों तक पहुंच आसान होगी और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे, जहां इस समझौते को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

ALSO READ: स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

मिस्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बैठक में व्यापार समझौता प्रमुख मुद्दों में शामिल रहा। दोनों नेताओं ने अधिकारियों को इस प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कहा था कि भारत और अमेरिका लंबे समय से प्रतीक्षित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बेहद करीब हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया के सबसे सख्त और कुशल वार्ताकारों में से एक बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को लेकर लगातार सकारात्मक बातचीत हो रही है।

ALSO READ: Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

ट्रंप ने भारत द्वारा अमेरिका में किए जा रहे निवेश की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका में बड़े पैमाने पर निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। गौरतलब है कि भारत और अमेरिका ने फरवरी में लगभग एक वर्ष तक चली बातचीत के बाद व्यापार को लेकर अंतरिम सहमति बनाई थी। इसके बाद से दोनों देश इस समझौते को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।

 

विक्रम मिस्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संबंधों में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक होते हैं, लेकिन दोनों देशों के नेतृत्व ने हमेशा संवाद के माध्यम से चुनौतियों का समाधान निकाला है।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता

इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (CETA) के 15 जुलाई से लागू होने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। ब्रिटेन की भारत में उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने पुष्टि की है कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 15 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा। करीब तीन वर्षों की बातचीत के बाद जुलाई 2025 में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। Edited by : Sudhir Sharma

PM Modi in Paris : पेरिस में बोले PM मोदी – 12 साल में दोगुनी हुई भारत की GDP, एयरपोर्ट और यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बड़ा इजाफा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनके 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान भारत ने कई प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए भारत में अपनी 12 साल की सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में देश की जीडीपी (GDP), एयरपोर्ट और विश्वविद्यालयों की संख्या दोगुनी हो गई है, जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की रफ्तार भी दो गुना बढ़ी है।

ALSO READ: Ukraine Russia War : यूक्रेन ने रूस पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन और क्रूज मिसाइलें, तेल डिपो में आग, मॉस्को एयरपोर्ट प्रभावित, जेलेंस्की बोले- यूक्रेन जलेगा तो रूस भी जलेगा

पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करने को अपने जीवन का “सबसे बड़ा सौभाग्य” बताया। उन्होंने कहा कि एक चाय बेचने वाले से देश के सर्वोच्च निर्वाचित पद तक पहुंचने का उनका सफर भारतीय लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्ष 140 करोड़ भारतीयों की अपार क्षमता और सामर्थ्य का प्रमाण हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में हुए बदलावों को भारत की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

ALSO READ: राहुल गांधी के साथ कोटा में खड़ा हुआ Gen-Z, NEET पेपर लीक और देश के एजुकेशन सिस्‍टम का किया पोस्‍टमार्टम

पीएम मोदी के अनुसार, बीते 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था का आकार दोगुना हुआ है। इसी दौरान देश में एयरपोर्ट और विश्वविद्यालयों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हाईवे निर्माण की गति भी पहले की तुलना में दोगुनी हो गई है, जो देश के तेजी से विकसित होते बुनियादी ढांचे को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस को कनेक्ट करने वाली एक और चीज है, वो है फुटबॉल। इस वक्त यहां फुटबॉल फीवर पूरे जोर पर है। फ्रांस में इसकी दीवानगी चप्पे-चप्पे में दिखती है, लेकिन भारत में भी फुटबॉल का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। खासतौर पर फ्रांस की टीम के फैन्स भारत में बहुत अधिक हैं। फ्रांस ने इस वर्ल्ड कप की शुरुआत एक जोरदार जीत से की है। मैं फ्रांस की टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 

 

एक समय था जब देशों के बीच रिश्ते सिर्फ व्यापार से तय होते थे, आज व्यापार के साथ-साथ ट्रस्ट भी उतना ही महत्वपूर्ण हो गया है। हर देश रिलायबल सप्लाई चेन चाहता है। हर देश स्टेबल पार्टनरशिप चाहता है। हर देश ऐसे साथियों की तलाश में है, जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके और ऐसे समय में भारत, विश्व में एक Trusted Partner के रूप में उभर रहा है। Edited by : Sudhir Sharma

स्मार्ट मीटर और बिजली बिल शिकायतों के निस्तारण में पश्चिमांचल डिस्कॉम की बड़ी उपलब्धि, 46 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को राहत

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) द्वारा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे विशेष बिल संशोधन एवं शिकायत निस्तारण शिविरों में अब तक 46,345 उपभोक्ताओं की शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान किया जा चुका है। यह अभियान 15 मई 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

 

प्रबंध निदेशक श्री रवीश गुप्ता (आईएएस) के निर्देशन में आयोजित इन विशेष शिविरों का उद्देश्य स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।

 

सहारनपुर क्षेत्र रहा सबसे आगे

 

शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर क्षेत्र ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 12,712 शिकायतों का समाधान किया। इसके अलावा मुरादाबाद क्षेत्र में 9,475 तथा मेरठ क्षेत्र-द्वितीय में 4,933 शिकायतों का समाधान किया गया है।

निगम के आंकड़ों के अनुसार अब तक 10,241 बिल संशोधन, 13,766 मोबाइल नंबर अपडेट, 14,059 स्मार्ट मीटर ऐप तथा 8,279 अन्य शिकायतों का सफल निस्तारण किया जा चुका है।

 

पश्चिमांचल डिस्कॉम के विभिन्न क्षेत्रों में शिकायत निस्तारण की स्थिति इस प्रकार रही

 

निगम के मुताबिक मेरठ क्षेत्र-प्रथम में 1,011, बुलंदशहर में 4,415, गाजियाबाद क्षेत्र-प्रथम में 1,818, गाजियाबाद क्षेत्र-द्वितीय में 1,440, गाजियाबाद क्षेत्र-तृतीय में 1,352, गजरौला में 3,761, मुजफ्फरनगर में 4,272 तथा नोएडा क्षेत्र में 1,156 उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान से इन शिकायतों के समाधान से राहत मिली है।

 

शिविरों में मिल रही हैं कई सुविधाएं

 

विशेष शिविर अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी कार्यालयों पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। यहां उपभोक्ताओं की बिल संशोधन, मोबाइल नंबर अपडेट, स्मार्ट मीटर ऐप तथा अन्य शिकायतों का तुरंत समाधान किया जा रहा है।

 

बकाया बिल भुगतान के लिए आसान किश्त सुविधा

 

निगम ने घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 30 अप्रैल 2026 तक के बकाया विद्युत बिलों के भुगतान हेतु 10 आसान किश्तों की सुविधा उपलब्ध कराई है। वहीं अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं को तीन किश्तों (40%, 30% और 30%) में भुगतान करने का विकल्प दिया गया है।

 

मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील

 

पश्चिमांचल डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिनका मोबाइल नंबर अभी तक अपडेट नहीं है, वे निकटतम विशेष शिविर में पहुंचकर इसे अवश्य अपडेट कराएं। इससे उन्हें बिजली बिल और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त होती रहेंगी।

 

व्हाट्सएप चैटबॉट से भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत

 

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए निगम ने व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा भी उपलब्ध कराई है। उपभोक्ता 7859804803 नंबर पर संपर्क कर ‘Register Complaint’ के अंतर्गत ‘Service Related’ विकल्प का चयन करके मोबाइल नंबर अथवा व्हाट्सएप नंबर अपडेट कराने सहित अन्य शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

 

पश्चिमांचल डिस्कॉम ने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने निकटतम विशेष बिल संशोधन शिविर में पहुंचकर सुविधाओं का लाभ उठाएं और डिजिटल सेवाओं का उपयोग करते हुए व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। Edited by : Sudhir Sharma

UP में विकास योजनाओं का मिला लाभ, CM योगी ने लाभार्थियों को सौंपे चेक

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को विकास योजनाओं के तहत स्वीकृति पत्र, चेक, चाबी, नियुक्ति पत्र और अन्य प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत मनोज सविता और रानी को 4.95 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत राजू निर्मल और परशुराम को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रेखा और मैकी को उनके नए आवास की चाबी सौंपी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं, श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों को सशक्त बनाया जा रहा है।

ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी ने प्राकृतिक खेती में विशिष्ट कार्य करने वाले किसानों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री योगी के हाथों इन्हें मिला योजनाओं का लाभ

पार्वती- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख 

सोनू- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5 लाख

नेहा गुप्ता- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का स्वीकृति पत्र 

रमाकांति- प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का स्वीकृति पत्र

जगन्नाथ- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र 

मनोज सविता- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वीकृति प्रमाण पत्र

रेनू गौड़- स्मार्टफोन- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार योजना 

कर्मावती- स्मार्टफोन- बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार योजना 

शशिप्रभा- नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी सहायिका  

मोनी- नियुक्ति पत्र, आंगनबाड़ी सहायिका 

कालीचरण- पंचायत कल्याण कोष के तहत स्वीकृति पत्र 

अमन कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान- 5 लाख का चेक 

अभिषेक कुमार- मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान- 2.50 लाख का चेक

रेखा- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चाबी 

मैकी- मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चाबी 

मनोज सविता- रानी- उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत 4.95 करोड़ का चेक 

राजू निर्मल- प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रमाण पत्र 

परशुराम – प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत प्रमाण पत्र

अंकिता- दिव्यांगजन पेंशन का स्वीकृति पत्र 

लीला- आयुष्मान कार्ड 

भारती- आयुष्मान कार्ड

Edited By : Chetan Gour

Ayodhya : कथा की आड़ में ‘फर्जी शादी’ की साजिश, दुष्कर्म कर हड़पे लाखों रुपए और सोने-चांदी के जेवर, कथावाचक पवनदेव फरार

श्रीराम नगरी अयोध्या से आस्था और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां के एक चर्चित कथावाचक पवनदेव महाराज पर बिहार की एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर हड़पने का संगीन आरोप लगाया है। FIR दर्ज होने के बाद से ही आरोपी कथावाचक फरार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है और फरार आरोपी पर 15,000 रुपए का इनाम घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी है।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

​कथा की आड़ में रची 'फर्जी शादी' की साजिश

​सिवान (बिहार) की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि कथावाचन के दौरान आरोपी पवनदेव महाराज ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अयोध्या बुलाया। इसके बाद ​अयोध्या के नाका हनुमानगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में फर्जी शादी रचाई गई। ​शादी का झांसा देकर आरोपी लंबे समय तक महिला का शारीरिक शोषण (दुष्कर्म) करता रहा।​ पीड़िता के लाखों रुपए के कीमती सोने-चांदी के जेवरात भी हड़प लिए गए। 

​विरोध करने पर कथावाचक और उसके पिता रमाकांत शास्त्री ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

ALSO READ: Ayodhya Ram Temple Donation Row : राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन, ट्रस्टी अनिल मिश्रा तलब; 5 आरोपियों ने खोले कई बड़े नाम

​ 

 

पिता-पुत्र पर FIR दर्ज

​पीड़िता की तहरीर पर अयोध्या पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी कथावाचक पवनदेव महाराज और उनके पिता रमाकांत शास्त्री के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की निम्नलिखित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है: धारा (Section) अपराध का विवरण धारा 69 शादी का झूठा वादा करके या झांसा देकर यौन संबंध बनाना (दुष्कर्म)। धारा 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुँचाना या मारपीट करना। धारा 351(3) आपराधिक धमकी देना (जान से मारने की धमकी)। पीड़ित महिला का कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जा चुका है और मेडिकल परीक्षण भी संपन्न हो गया है।

ALSO READ: जामुन की बंपर पैदावार, सूखे का भय, क्या यह है प्रकृति की चेतावनी, आखिर क्या है सुसाइड फ्रूटिंग या बंपर क्रॉप

आरोपी फरार, सूचना देने वाले को मिलेगा 15 हजार का इनाम

​मुकदमा दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी कथावाचक और उसका पिता अपने 'मलेथू कनक' स्थित आवास से फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। ​सफलता न मिलने पर अब पुलिस प्रशासन ने पवनदेव महाराज पर 15,000 रुपए का नकद इनाम घोषित कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडेय ने आम जनता से अपील की है कि आरोपी के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। Edited by : Sudhir Sharma

पूर्व PM के बेटे के साथ Cyber Fraud, 7.8 करोड़ रुपए की ठगी, कैसे फंसे जालसाजों के जाल में

पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के बेटे नरेश गुजराल के साथ बड़ा साइबइ फ्रॉड का मामला सामने आया है। इंद्र कुमार गुजराल 1997 से 1998 तक भारत के 12वें प्रधानमंत्री रहे थे। साइबर जालसाजों ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य नरेश गुजराल की पहचान का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ‘मैसेजिंग एप्लिकेशन’ के माध्यम से उनकी कंपनी के वित्तीय कर्मचारियों से 7.8 करोड़ रुपए की ठगी कर ली।

ALSO READ: Electric Scooter खरीदने से पहले 14 जरूरी बातें जो आपके लिए जानना जरूरी

कैसे हुआ खुलासा 

ठगी का खुलासा तब हुआ जब कर्मचारी ने इस लेनदेन की जानकारी नरेश गुजराल की बेटी को दी। बेटी ने जब नरेश गुजराल से बात की तो उन्होंने साफ किया कि उन्होंने ऐसा कोई पैसा ट्रांसफर करने का आदेश नहीं दिया था। इसके बाद परिवार को साइबर फ्रॉड की जानकारी हुई। 

 

ठग ने नरेश गुजराल की फोटो लगाकर उनके फाइनेंस से जुड़े एक भरोसेमंद कर्मचारी को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा। आरोपी ने खुद को नरेश गुजराल बताया और कहा कि वह एक जरूरी मीटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद उसने एक बैंक अकाउंट में आरटीजीएस के जरिए पैसे भेजने के निर्देश दिए। 

 ALSO READ: जामुन की बंपर पैदावार, सूखे का भय, क्या यह है प्रकृति की चेतावनी, आखिर क्या है सुसाइड फ्रूटिंग या बंपर क्रॉप

पुलिस कर रही है मामले की जांच

परिवार ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ठगी की करीब 70 प्रतिशत रकम को फ्रीज करा दिया। दिल्ली पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।  Edited by : Sudhir Sharma