माइकल क्लार्क की गेंद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने जड़ा छक्का (Video)

ऑस्ट्रेलिया के एकदिवसीय विश्व विजेता कप्तान माइकल क्लार्क की गेंद पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने छक्का मारा जिसे देखकर बाएं हाथ के स्पिनर रहे माइकल क्लार्क चौंक गए। बल्लेबाजी के लिए जाने गए माइकल क्लार्क का गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ आया था जिसमें उन्होंने 19 रन देकर 6 विकेट लिए थे।  मुख्यमंत्री आवास के लॉन में सैनी ने बल्लेबाजी का हाथ आजमाया जबकि क्लार्क ने गेंदबाजी की। इस दौरान सैनी एक बड़ा शॉट लगाया।

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी से मुलाक़ात के बाद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने कहा, “मैंने उन्हें एक गेंद डाली और उन्होंने उस पर छक्का जड़ दिया, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते बहुत अहम हैं। IPL अभी खत्म हुआ है और मैं अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में कमेंट्री करने के लिए यहाँ आया हूँ। CM से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। खेल के प्रति उनका प्यार और जुनून बहुत मायने रखता है। मुझे उम्मीद है कि हम हरियाणा से और भी बेहतर क्रिकेटर तैयार कर पाएँगे। मैं यहाँ और समय बिताना चाहता हूँ और शायद अपनी क्रिकेट अकादमी भी शुरू करना चाहता हूँ। कुछ युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यहाँ लाना और कुछ भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ले जाना चाहता हूँ।”

क्लार्क वर्ष 2011 से 2015 के बीच ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट और एकदिवसीय टीम के कप्तान रह चुके हैं।पैतालीस साल का यह पूर्व दिग्गज पंजाब के मुल्लांपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच की कमेंट्री के सिलसिले में चंडीगढ़ में था।

बयान के मुताबिक क्लार्क ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। क्रिकेट के प्रति उनका प्रेम और जुनून सराहनीय है। मैंने उन्हें एक गेंद डाली और उन्होंने उस पर शानदार छक्का जड़ दिया।’’

क्लार्क का स्वागत करते हुए सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाने और युवा खिलाड़ियों को सर्वोच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों के साथ संवाद से उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलती है और राज्य में खेलों के विकास को भी बढ़ावा मिलता है।’’

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हुए अफगानिस्तान एकदिवसीय सीरीज से बाहर

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी एकदिवसीय सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांघ की मांसपेशियां यानि कि हैमस्ट्रिंग के कारण वह इस सरीज से बाहर रहेंगें। गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने यह कहा था कि हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की योजना है।

यह चोट उस योजना को पीछे ढकेलती है क्योंकि एक बार फिर हार्दिक पांड्या की खराब फिटनेस सबके सामने उजागर हो जाती है। वह भी तब जब उनको मंगलवार को ही बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से हरी झंडी मिल गई थी।इससे पहले पिछले एकदिवसीय विश्वकप में भी बीच हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट चोटिल होकर बाहर हो गए थे।

2 टी-20 विश्वकप जीत चुके हार्दिक पांड्या टी20 टीम में पंड्या की वापसी की संभावना कम लग रही है क्योंकि अगरकर ने साफ कर दिया था कि उनका इस्तेमाल ज्यादातर 50 ओवर प्रारूप में किया जाएगा।अगरकर ने कहा था, ‘‘वह अभी अफगानिस्तान सीरीज के लिए वनडे टीम का हिस्सा हैं। बुमराह की तरह, अगर हम उनसे अच्छा प्रदर्शन करवा सकें और उन्हें वनडे क्रिकेट के लिए फिट रख सकें। इस समय यही मुख्य मक़सद है। ’’

उन्होंने कहा था, ‘‘हम उन्हें कभी भी वापस ला सकते हैं। इससे हमें नितीश रेड्डी जैसे खिलाड़ी को टी20 क्रिकेट में कुछ मौके देने का भी मौका मिलता है। इसलिए पंड्या के मामले में टी20 के लिए थोड़ा आराम और रोटेशन होगा। ’’

बड़ा उलटफेर! 21 साल बाद बांग्लादेश से वनडे हारा विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया

AUSvsBANमोसद्दक हुसैन (नाबाद 86), नजमुल हुसैन शान्तो (67) और तंजीद हसन तमीम (54) के बेहतरीन अर्धशतकों से बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 86 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।21 साल बाद बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया पर वनडे में जीत मिली है। इससे पहले कार्डिफ में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था जिसमें मोहम्मद अशरफुल ने शतक जड़ा था।

बांग्लादेश ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 284 रन का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लड़खड़ाती रही। ऑस्ट्रेलिया ने 42.2 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन बनाये थे कि तभी बारिश शुरू हो गयी और मैदान को ढंक दिया गया है। आस-पास बिजली चमक रही थी और खिलाड़ी मैदान से बाहर चले गए।

इस मैच का नतीजा तो बहुत पहले ही तय हो चुका था, और बस औपचारिकताएं बाकी थीं। कैमरन ग्रीन ने अर्धशतक लगाया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की इस बैटिंग में बस यही एक अच्छी बात रही। एशिया के इस दौरे पर उन्हें बैटिंग में काफी संघर्ष करना पड़ा है और आज भी कुछ अलग नहीं हुआ। मैट शॉर्ट पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए और घरेलू टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी।

सिर्फ़ तीन बल्लेबाज़ ही 20 रन का आंकड़ा पार कर पाए, और 285 रनों का पीछा करते हुए यह काफ़ी नहीं है।नाहिद राणा ने शानदार प्रदर्शन किया और 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई मिडिल-ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। कुछ मौके ज़रूर छूटे, लेकिन कुल मिलाकर मेज़बान टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। अंत में बांग्लादेश मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत मैच जीतने में कामयाब रहा।

श्रीलंका के खिलाफ हारा हुआ मैच जीता भारत, गायकवाड़ का शतक

INDAvsSLAभारत ए के लिये वनडे क्रिकेट में पदार्पण करते हुए वैभव सूर्यवंशी 14 रन ही बना सके लेकिन रूतुराज गायकवाड़ के शतक की मदद से भारतीय टीम ने मंगलवार को श्रीलंका ए को आठ रन से हराया।

श्रीलंका ए जीत के लिये 278 रन के लक्ष्य की ओर बढती दिख रही थी और कप्तान साहान अराछिगे ने 72 गेंद में 74 रन बनाये लेकिन मेजबान टीम ने आखिरी चार विकेट दस गेंद के भीतर गंवा दिये जिससे भारत को यह करीबी जीत मिली। इनमें से तीन विकेट आखिरी ओवर में गिरे जिसमें तेज गेंदबाज अरशद खान ने दो विकेट लिये जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। इससे पहले गायकवाड़ ने 101 रन बनाकर भारत ए को छह विकेट पर 277 रन तक पहुंचाया।

 स्पिनर आयुष बडोनी और अनुकूल रॉय ने दो दो विकेट लिये।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके साहान टीम को जीत के करीब ले आये थे लेकिन अंशुल कम्बोज की गेंद पर बोल्ड हो गए। पारी के आखिर में लगातार विकेट गंवाकर श्रीलंका ए ने तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारत ए टीम को जीत तोहफे में दे दी।भारत ए को अब 11 जून को अफगानिस्तान ए से खेलना है।

यह मैच निरोशन डिकवेला (45 गेंद में 47 रन ) की वापसी का भी था जिन्होंने श्रीलंका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अविष्का फर्नांडो (59 गेंद में 45) के साथ पहले विकेट के लिये 93 रन जोड़े। दोनों बडोनी को स्लॉग स्वीप लगाने के चक्का में कैच देकर आउट हुए।इससे पहले भारत ए ने पांच ओवर में 16 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह जल्दी आउट हो गए। उपकप्तान गायकवाड़ ने हालांकि 112 गेंद में अपना 21वां लिस्ट ए शतक पूरा किया। तिलक ने 97 गेंद में 60 रन बनाकर गायकवाड़ के साथ चौथे विकेट के लिये 150 रन जोड़े।बडोनी ने 18 गेंद में 24 और सूर्यांश शेडगे ने 14 गेंद में नाबाद 26 रन बनाये। प्रियांश आर्य ने 32 गेंद में 32 रन की पारी खेली। 

T20I टीम से बाहर हुए DSP सिराज, GT के इस गेंदबाज ने ली जगह

तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी 20 सीरीज़ के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है।बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद, सिराज को उनके कार्यभार प्रबंधन के तहत आराम करने की सलाह दी गई है। यह फ़ैसला एक एहतियाती कदम के तौर पर लिया गया है ताकि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले वे पूरी तरह ठीक हो सकें।पुरुष चयन समिति ने दोनों टी 20 सीरीज के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को चुना है।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम से हटा दिया गया है।’’बयान के अनुसार, ‘‘बीसीसीआई की मेडिकल टीम और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा के बाद सिराज को उनके काम के बोझ के प्रबंधन के तहत आराम करने की सलाह दी गई है।’’

बीसीसीआई ने कहा, ‘‘यह फैसला एहतियाती उपाय के तौर पर लिया गया है जिससे कि लंबे अंतरराष्ट्रीय सत्र से पहले उन्हें ठीक होने का पूरा समय मिल सके। पुरुष चयन समिति ने दोनों टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया है।’’

सिराज को टी20 विश्व कप के लिए भी भारतीय टीम में देर से शामिल किया गया था जबकि उन्होंने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए सभी 17 मैच खेले और 19 विकेट लिए।दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा थे जो सोमवार को तीन दिन के अंदर ही खत्म हो गया था।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी 20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत 2 ऑलराउंडर पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही (Video)

Ben Stokes

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद  जश्न के लिए नाइटक्लब पहुंचे बेन स्टोक्स और गस एटिंकसन मुसीबत में घिर गए। मीडिया सूत्रों की जानकारी के मुताबिक एक रगबी खेल के दौरान यह घटना सामने आई।

सोमवार सुबह रगबी मैच के दौरान रगबी के एक खिलाड़ी ने एटिंकसन पर हमला किया हालांकि इस दौरान इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोट लगी और उसको टांके भी आए। ऐसे में बेन स्टोक्स और  गस एटिंकसन रविवार देर रात नाइट क्लब में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए पाए गए।

 इस घटना के कारण दूसरे टेस्ट की घोषणा में देरी हुई है और बेन स्टोक्स की कप्तानी पर तलवार लटक गई है। यह पहला मौका नहीं है जब बेन स्टोक्स इस तरह की घटना में संलिप्त हुए है। इससे पहले भी कोविड काल से पहले इस तरह की घटना उनके साथ हो चुकी है।

इससे पहले साल 2017 में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बेन स्टोक्स और अलेक्स हेल्स पर  रात में नाइट क्लब के बाहर घटी घटना के संबंध में खेल को बदनाम करने का आरोप लगाया था।ईसीबी ने क्रिकेट अनुशासन आयोग (सीडीसी) सितंबर 2017 में ब्रिस्टल में नाइट क्लब के बाहर की घटना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी।

भारत पाक से कहीं ज्यादा सुरक्षित, लिट्टन दास ने बांग्लादेशी सरकार पर उठाए सवाल (Video)

टी-20 विश्वकप 2026 में बांग्लादेश भारत खेलने नहीं आई थी क्योंकि उनके राजनायिक संबंध में काफी कटुता थी। बांग्लादेश ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर भारत के टी-20 विश्वकप 2026 से नाम वापस ले लिया था। T20I कप्तान लिट्टन कुमार दास ने अपनी ही सरकार की आलोचना कर कहा कि भारत पाकिस्तान से सुरक्षा मुहैया करवाने में कहीं बेहतर है।

पाक के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मैन ऑफ द मैच रहे लिट्टन दास ने यह बातें एक पॉडकास्ट में कहीं। उन्होंने बांग्लादेशी सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहा कि , सरकार ने हमसे कहा कि वहां (भारत में) सुरक्षा नहीं है। हम तो पाकिस्तान में भी खेल चुके हैं। पाकिस्तान में तो हमारे होटल के कमरे के बाहर गार्ड बंदूक तानकर खड़े रहते थे। इससे ज्यादा और खतरनाक क्या हो सकता है। अगर पाकिस्तान में खेला जा सकता है तो भारत में क्यों नहीं।

भारत बांग्लादेश के भूराजनैतिक संबंधो के बीत लिट्टन दास का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


इससे पहले पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने भी इस साल की शुरुआत में भारत में हुए T20I विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर रहने को एक ‘बड़ी गलती’ करार किया था। शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता से हटने के बाद से सुरक्षा कारणों और अपने खिलाफ चल रहे कानूनी मामलों की वजह से अवामी लीग के सांसद शाकिब बांग्लादेश नहीं लौटे हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश ने अपने तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से बाहर किए जाने के बाद टी20 विश्व कप के लिए भारत का दौरा नहीं किया था जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका ने मिलकर की थी। जिसके बाद बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया था।हालांकि इसके पीछे मोहम्मद यूनूस सरकार में हिंदूओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सोशल मीडिया पर उठी आवाजें थी जो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अनसुना नहीं कर पाई।

AFGvsIND मैच रहा फ्लॉप शो, आकाश चोपड़ा ने कहा 2 साल में भारत से खत्म होगा टेस्ट क्रिकेट

मुल्लनपुर में खेला गया भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट 3 दिन के भीतर खत्म हो गया। लेकिन इस मैच को लेकर दिलचस्पी ना होना सुर्खियों में छा गया।  जब इस टेस्ट के सिर्फ 8 फीसदी टिकट बिके और टिकट खरीदने के बाद भी सिर्फ 2 फीसदी दर्शक स्टेडियम पहुंचे तो टीवी या ओटीट पर इस मैच को कितनों ने देखा होगा उसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर अपनी राय रखी और कहा कि ऐसा चलता रहा तो 2सालों के अंदर भारत से टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इतनी गर्मी में भी शायद विराट कोहली को देखने के लिए लोग स्टेडियम में आते। लेकिन अब ऐसा नहीं है।

साथ ही विराट कोहली के 5 टेस्ट सैंटर के सुझाव पर भी फैंस बात करने लगे हैं। साल 2020 में उन्होंने यह बात कही थी कि सिर्फ 5 टेस्ट सैटर (मेजबानी करने वाले शहर) ही भारत में होने चाहिए। इसमें से मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली और बैंगलूरू जैसे महानगरों के नाम उन्होंने लिए थे।

भारत को अगली सीरीज घरेलू मैदान पर ऑस्ट्र्लिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज खेलनी है जो कि अगले साल होगी। ऐसे में देखना होगा कि यह प्रसिद्ध सीरीज क्या दर्शकों को स्टेडियम खींच कर लाती है या नहीं।

3 दिन के अंदर भारत को अफगानिस्तान पर मिली एतिहासिक जीत

लेप्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार ( कुल सात विकेट), ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर (पांच विकेट) और चायना मैन गेंदबाज कुलदीप यादव (तीन विकेट) की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को फॉलोऑन खेल रही अफगानिस्तान को दूसरी पारी में 112 पर ढेर कर यह मुकाबला पारी और 300 रनों से जीत लिया। यह भारत के अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। मानव सुथार को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला।

मानव सुथार ने अपने पर्दापण टेस्ट की पहली पारी में छह और दूसरी पारी में एक विकेट लिया। वही वॉशिंगटन सुंदर ने कुल पांच विकेट और कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटक कर भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। चायकाल के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मात्र 14 रन देकर अफगानिस्तान के शेष चार बल्लेबाजों करे पवेलियन भेज दिया। शराफउद्दीन अशरफ चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। आज के दिन कुल 14 विकेट गिरे, जिसमें पांच विकेट अफगानिस्तान की पहली पारी में गिरे थे और फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान दूसरी पारी में मात्र 112 रन ही बना पाई।

दूसरी पारी में वॉशिंगटन ने चार और कुलदीप ने तीन विकेट लिए जबकि सुथार और सिराज को एक-एक विकेट हासिल हुआ। दूसरी पारी में अफगानिस्तान की ओर से सेदिकुल्लाह अटल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। भारत ने यह मुकाबला पारी और 300 रनों से जीत लिया। यह मैच मानव सुथार के ड्रीम डेब्यू के लिए याद किया जाएगा जिन्होंने पहली पारी में छह विकेट हासिल किए और भारत को पहली पारी में 412 रनों की बढ़त दिलाने में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

66 नाबाद रन और 3 विकेट, लेकिन अर्जुन तेंदुलकर ने इसके बाद जीता दिल (Video)

T -20I मुंबई लीग में बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ ARCS अंधेरी के क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के हरफनमौला खेल ने ना केवल दिल जीता बल्कि एक बच्चे का दिल भी जीता जिसके सिर पर उनका छक्का लगा था।

अर्जुन तेंदुलकर ने बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ पहले नाबाद 66 रन बनाए और उसके बाद 3 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए। हालांकि अर्जुन तेंदुलकर ने मैदान के बाहर जो कारनामा किया उससे कई लोग खुश हुए।

अर्जुन तेंदुलकर ने 34 गेंदों की अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए।दरअसल 66 रनों की नाबाद पारी के दौरान उनका एक छक्का बच्चे के सिर पर लगा। उन्होंने यह बात जानकर मैच के बाद उस बच्चे से ना केवल मुलाकात की बल्कि उस बच्चे को गेंद पर अपने दस्तखत कर उपहार में दी।

इस घटना से मालूम चल गया कि अर्जुन तेंदुलकर ना केवल एक कुशल क्रिकेटर है बल्कि एक नरमदिल इंसान भी है। पिता सचिन तेंदुलकर ने ना केवल उन्हें मैदान के अंदर कैसे खेलना है यह सिखाया है अपितु उन्हें मैदान के बाहर आम लोगों से कैसे बर्ताव करना है यह भी सिखाया है।

भारतीय दर्शकों को रिझाने के लिए ECB को करना पड़ा INDvsENG मैच के समय में बदलाव

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टीवी पर अधिक दर्शक उपलब्धता सुनिश्चत करने के लिए अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली टी-20 मैचों की सीरीज के समय में बदलाव किया है। भारतीय पुरुष टीम एक से 19 जुलाई के बीच आठ सफेद गेंद मैच (पांच टी-20 और तीन वनडे) खेलने के लिए दौरा करेगी।

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शाम को होने वाले तीन मैचों का समय पहले स्थानीय समयानुसार शाम 6.30 बजे तय किया गया था। लेकिन अब ईसीबी ने ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत के बाद समय बदलकर शाम 5.30 बजे कर दिया गया है।

इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों के शुरू होने का समय ईसीबी, वेन्यू, विरोधी बोर्ड और घरेलू व विदेशी ब्रॉडकास्टर्स – इस मामले में स्काई स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत) के बीच बातचीत के बाद तय किया जाता है।

शाम 6.30 बजे के slot (जो हाल के सीजन में आम हो गया था) में यह बदलाव दिखाता है कि इंग्लिश क्रिकेट “हाई-वैल्यू ब्रॉडकास्ट सीरीज” – यानी वे सीरीज जिनमें भारत खेलता है – पर कितना निर्भर है, यह बात ईसीबी की हाल ही में जारी फाइनेंशियल रिपोर्ट में भी स्पष्ट हुई थी। भारत के दौरे की वजह से ईसीबी को इस साल मुनाफा होने की उम्मीद है।