Retail Inflation: मार्च में खुदरा महंगाई गिरकर 3.34% पर आई, अगस्त 2019 के बाद सबसे कम

भारत में मार्च 2025 में खुदरा महंगाई दर गिरकर 3.34% पर आ गई है। फरवरी में यह 3.61% थी, यानी अब और कम हो गई है। यह जानकारी सरकार ने मंगलवार को जारी की। यह अगस्त 2019 के बाद सबसे कम साल-दर-साल महंगाई है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) […]

देश का निर्यात मार्च में 0.7% बढ़कर 41.97 अरब डॉलर, व्यापार घाटा 21.54 अरब डॉलर

भारत का निर्यात इस साल मार्च महीने में मामूली 0.7% बढ़कर 41.97 अरब डॉलर रहा। वहीं माह के दौरान व्यापार घाटा 21.54 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष मार्च महीने में आयात 11.3% बढ़कर 63.51 अरब डॉल हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 (अप्रैल-मार्च) में देश का […]

WPI Inflation: खाने-पीने की चीजें सस्ती हुई, मार्च में थोक महंगाई घटकर 2.05% पर

WPI Inflation: देश की आम जनता को महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत मिली है। खाने-पीने की वस्तुओं के दाम घटने के कारण थोक मूल्य पर आधारित महंगाई मार्च में घटकर 2.05% रह गई, जो फरवरी में 2.38% थी। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। हालांकि, थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित […]

ट्रंप के फैसले से निर्यातकों को मिला वक्त, लेकिन नए ऑर्डर को लेकर अनिश्चितता बरकरार

अमेरिका ने देश विशेष के लिए जवाबी शुल्क को फिलहाल 90 दिनों के लिए टाल दिया है। यह घोषणा होने के कुछ ही दिन बाद मौजूदा अमेरिकी ऑर्डर के लिए सामान की आपूर्ति फिर सुचारु होने लगी है। मगर नए ऑर्डरों के मामले में अनिश्चितता अब भी बरकरार है। निर्यातकों ने कहा कि अमेरिका ने […]

मॉरीशस के FPI पर आयकर विभाग का शिकंजा, जांच प्रक्रिया तेज; मुकदमेबाजी के बढ़ने की आशंका

आयकर विभाग ने भारत-मॉरीशस संधि के तहत कर लाभ का दावा करने वाले मॉरीशस के विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की जांच-पड़ताल तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार पिछले दो हफ्ते के दौरान मॉरीशस के आधा दर्जन से अधिक एफपीआई को उनके कर निवास प्रमाण पत्र (टीआरसी) के संबंध में आयकर विभाग से नोटिस मिले […]

Trump Tariffs: भारत को डंपिंग से खतरा, इंडस्ट्री ने की सरकार से हस्तक्षेप की अपील; व्यापारियों पर बढ़ा दबाव

अमेरिका ने चीन से अपने देश में आने वाले उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगा दिया है। इसे देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के भारतीय निर्यातक घरेलू बाजार में चीनी सामान की ‘डंपिंग’ को लेकर चिंता जता रहे हैं। उद्योग जगत के लोगों का कहना है कि पिछले दो हफ्ते में चीन से आयात काफी बढ़ गया […]

मंजूरी के पेच में पीएम विश्वकर्मा

पीएम विश्वकर्मा योजना को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) से कम ऋण मंजूरी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह योजना भारत के अनौपचारिक क्षेत्र के कारीगरों को वित्तीय मदद देने और उनके कौशल विकास के लिए लाई गई है। इस मामले के जानकार वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार मात्र 28 फीसदी आवेदकों […]

गोल्डमैन सैक्स ने बढ़ाया सोने की कीमत का अनुमान

गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर के अंत तक सोने की कीमत बढ़कर 3,700 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, जबकि पहले 3,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने का अनुमान लगाया था। केंद्रीय बैंकों और की उम्मीद से अधिक मांग और और मंदी के जोखिम के कारण एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के उच्च प्रवाह के कारण […]

दिखने लगा EVs का असर, बहुत कम बिकने लगा डीजल

भारत में सबसे अधिक खपत वाले पेट्रोलियम उत्पाद डीजल की मांग में वृद्धि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में महामारी के बाद सबसे कम रही। अर्थव्यवस्था के धीमी गति से बढ़ने और स्वच्छ ईंधन की ओर रुझान तेज होने के चलते ऐसा हुआ। पेट्रोलियम मंत्रालय के तहत पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के […]

Video: वैश्विक ट्रेड वॉर का सोने पर असर, कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव से दुकानदार-खरीदार हैरान-परेशान

अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक कशमकश का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई है। सोने की कीमत हर घंटे बदल रही है। इससे गहने बेचने वाले और खरीदार- दोनों अनिश्चितता से जूझ रहे हैं। कीमतों में बेतहाशा […]