itel zeno 200 : iPhone जैसा लुक और 120Hz डिस्प्ले, लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन

itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel Zeno 200 लॉन्च कर दिया है। कंपनी एक बार फिर अपने डिजाइन को लेकर चर्चा में है, क्योंकि इस फोन का लुक काफी हद तक Apple के iPhone से प्रेरित नजर आता है। खासतौर पर फोन का रियर डिजाइन हालिया iPhone मॉडल्स जैसा दिखाई देता है।

 

फोन के बैक पैनल पर टू-टोन डिजाइन दिया गया है, जिसमें ऊपर की तरफ सिंगल कैमरा सेटअप मौजूद है। कैमरे के पास दिया गया अतिरिक्त गोल कटआउट केवल डिजाइन के लिए रखा गया है। वहीं नीचे की तरफ मैट फिनिश दी गई है। कंपनी इसे ऑरेंज, ब्लू और टाइटेनियम कलर ऑप्शन में पेश कर रही है।

ALSO READ: EPFO 3.0 : EPFO सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! मई के अंत तक ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा

itel Zeno 200 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

 

फोन के फ्रंट में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 590 निट्स तक जाती है। खास बात यह है कि डिस्प्ले वेट और ऑयली टच कंट्रोल को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा मिलता है।

 

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB LPDDR4X RAM और 128GB eMMC स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर काम करता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें IP65 प्रोटेक्शन और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन चार साल तक स्मूथ परफॉर्मेंस देगा। इसमें AI Imaging, AI Expand और AI Remover जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। साथ ही सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कीमत और उपलब्धता

itel Zeno 200 को भारत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 10,399 रुपये रखी गई है। ग्राहक इसे Amazon India से खरीद सकते हैं। कंपनी ICICI बैंक और Axis बैंक क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर 400 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। Edited by : Sudhir Sharma

वाका वाका के बाद दाई दाई, शकीरा के विश्वकप एंथम ने फिर मचाई सोशल मीडिया पर धूम (Video)

कोलंबिया की मशहूर गायिका शकीरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा विश्वकप 2026 के लिये पेश किये गये गीत 'दाई दाई' का टीजर सोशल मीडिया मंच धूम मचा रहा है। पिछले कई सालों में देखा गया है कि जब तक शकीरा नहीं गाती है, तब तक यह फीफा विश्व कप शुरु नहीं होता।

उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिशियल एंथम “दाई दाई” का टीजर, कोलंबियाई सुपरस्टार के 2010 के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट, “वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका)” का एंथम साउथ अफ्रीका में गाने के 16 साल बाद और जर्मनी में 2006 फीफा वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में “हिप्स डोंट लाइ (बैम्बू)” का अडैप्टेड वर्जन गाने के 20 साल बाद आया है।

2026 एंथम के टीजर में, शकीरा को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के मशहूर माराकाना स्टेडियम में डांसर्स की एक टीम के साथ दिखाया गया है। सभी डांसर्स ऐसे आउटफिट्स पहने हुए हैं जो आने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अलग-अलग फुटबॉल टीमों को ट्रिब्यूट देते हैं, जिसमें शकीरा ने कोलंबिया के पीले और नीले रंग के कपड़े पहने हैं।

शकीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “माराकाना स्टेडियम से, ये रहा 'दाई दाई', एटदारेटफीफावर्ल्डकप का आधिकारिक गाना 2026,” साथ ही उन्होंने एफ्रोबीट्स स्टार बर्ना बॉय का भी जिक्र किया, जो एंथम में भी हैं।

इस क्लिप को 24 घंटे से भी कम समय में 1.9 मिलियन लोगों ने पसंद किया और पूरा गाना गुरुवार (14 मई) को रिलीज होगा। उल्लेखनीय है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026, 11 जून को शुरू होगा और इसका फाइनल 19 जुलाई को अमेरिका के न्यूयॉर्क में होगा। इस विश्वकप की अमेरिका मैक्सिको और कनाडा मेजबानी कर रहे हैं।

Power bank blast reason : पावर बैंक क्यों फटते हैं? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजहें और बचाव के आसान तरीके

pawar bank

आज के समय में स्मार्टफोन, टैबलेट और वायरलेस गैजेट्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण पावर बैंक हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुके हैं। यात्रा हो, ऑफिस हो या घर से बाहर लंबा समय बिताना हो, पावर बैंक लोगों को मोबाइल चार्ज रखने में मदद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में पावर बैंक फटने या उनमें आग लगने की घटनाएं भी तेजी से सामने आई हैं।

Power bank Info

ऐसे हादसे न केवल महंगे गैजेट्स को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि आखिर पावर बैंक क्यों फटते हैं और इससे बचने के लिए क्या सावधानियां रखनी चाहिए। क्या फ्लाइट में पावर बैंक ले जाना सुरक्षित है?

एयरलाइंस पावर बैंक को लेकर सख्त नियम अपनाती हैं। आमतौर पर पावर बैंक को चेक-इन बैगेज में रखने की अनुमति नहीं होती। इसे हमेशा हैंड बैगेज में रखना चाहिए ताकि किसी भी समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

  • हमेशा कंपनी द्वारा सुझाए गए या प्रमाणित चार्जर और केबल का उपयोग करें।
  • चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल कम करें
  • चार्जिंग के समय पावर बैंक को ज्यादा दबाव वाले कामों में इस्तेमाल न करें।
  • कौन-से संकेत खतरे की चेतावनी देते हैं?
  • पावर बैंक का जरूरत से ज्यादा गर्म होना
  • बैटरी का फूलना
  • चार्जिंग बहुत धीमी या बहुत तेज होना
  • जलने जैसी बदबू आना
  • स्पार्क या धुआं निकलना

 

इन संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

पावर बैंक फटने की मुख्य वजहें

1. खराब क्वालिटी की बैटरी

 

कई सस्ते और लोकल पावर बैंक कम गुणवत्ता वाली लिथियम-आयन बैटरियों के साथ आते हैं। इनमें सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता, जिससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है।

2. ओवरचार्जिंग

 

कई लोग पावर बैंक को पूरी रात चार्जिंग पर लगा छोड़ देते हैं। लगातार चार्जिंग से बैटरी गर्म हो सकती है और अंदर के सेल्स पर दबाव बढ़ सकता है, जिससे विस्फोट की संभावना बन जाती है।

3. अधिक गर्मी

 

पावर बैंक को धूप, बंद कार या गर्म जगह पर रखने से उसका तापमान तेजी से बढ़ जाता है। लिथियम बैटरियां ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पातीं और उनमें आग लग सकती है।

4. फिजिकल डैमेज

 

अगर पावर बैंक गिर जाए, दब जाए या उसमें किसी तरह की टूट-फूट हो जाए तो उसके अंदर की बैटरी सेल्स क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। यह बाद में विस्फोट का कारण बन सकती हैं।

5. नकली या गलत चार्जर का इस्तेमाल

लोकल चार्जर या गलत वोल्टेज वाले एडॉप्टर से चार्ज करने पर पावर बैंक के सर्किट पर असर पड़ता है। इससे बैटरी खराब हो सकती है और खतरा बढ़ जाता है।

6. लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल

एक साथ कई डिवाइस चार्ज करना या पावर बैंक का लगातार उपयोग भी उसे अत्यधिक गर्म कर सकता है।

पावर बैंक फटने से कैसे बचें?

  • हमेशा ब्रांडेड पावर बैंक खरीदें या अन्य भरोसेमंद कंपनियों के पावर बैंक खरीदना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
  • ओवरचार्जिंग से बचें
  • पावर बैंक को चार्ज होने के बाद तुरंत प्लग से हटा दें। लंबे समय तक चार्जिंग पर न छोड़ें।
  • गर्म जगह पर न रखें
  • धूप, कार के डैशबोर्ड या तकिए के नीचे पावर बैंक रखने से बचें। इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
  • डैमेज होने पर तुरंत बदलें
  • अगर पावर बैंक फूलने लगे, बहुत ज्यादा गर्म हो या उससे जलने जैसी गंध आए तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।  Edited by : Sudhir Sharma

Asian Games 2026 चयन के लिए अयोग्य हुई पहलवान विनेश फोगाट

तीन बार की ओलंपियन विनेश फोगट को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) द्वारा घोषित मानदंडों के अनुसार एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल के लिए बुधवार को अयोग्य घोषित कर दिया गया। फेडरेशन के अनुसार,सेलेक्शन ट्रायल के लिए पात्रता तीन घरेलू प्रतियोगिताओं – 2025 सीनियर नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप, 2026 सीनियर फेडरेशन कप और अंडर-20 नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप के पदक विजेताओं तक सीमित है।

सीनियर नेशनल चैंपियनशिप दिसंबर में आयोजित की गई थी, जबकि फेडरेशन कप फरवरी में हुआ था। विनेश फोगाट ने इनमें से किसी भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है, क्योंकि वह पेरिस 2024 ओलंपिक के बाद से प्रतिस्पर्धा से दूर रही हैं और इसलिए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं। उन्होंने ग्रीष्मकालीन खेलों के तुरंत बाद रेसलिंग से संन्यास ले लिया था, लेकिन पिछले साल दिसंबर में विनेश ने कुश्ती में फिर से वापसी की घोषणा की थी।

मैदान से दूर रहने के दौरान उन्होंने एक व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की, क्योंकि वह पिछले साल जुलाई में माँ बनी थीं।31 वर्षीय भारतीय पहलवान ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में 10 से 12 मई तक होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को अपनी वापसी के लिए चुना था।

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के परिणाम चयन ट्रायल में पात्रता के लिए मान्य नहीं होंगे। फेडरेशन ने एशियन गेम्स के सेलेक्शन ट्रायल इसी महीने के अंत में दो दिनों में आयोजित करने का फैसला किया है।

महिला कुश्ती के चयन ट्रायल 30 मई को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होंगे, जबकि पुरुषों की फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन प्रतियोगिताएं 31 मई को लखनऊ के क्षेत्रीय केंद्र में होंगी।ये ट्रायल सभी 18 ओलंपिक भार वर्गों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक में तीन डिसिप्लिन में छह कैटेगरी होंगी।

फेडरेशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया में पिछले प्रदर्शनों पर विचार नहीं किया जाएगा, केवल सेलेक्शन ट्रायल के रिजल्ट पर ही ध्यान दिया जाएगा।एशियन गेम्स 2026 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होंगे।

Archery World Cup में बेहतर प्रदर्शन की तलाश में उतरेंगे भारतीय तीरंदाज

भारत ने अनुभवी खिलाड़ियों ज्योति सुरेखा वेन्नम और दीपिका कुमारी की अगुआई में आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 स्टेज 2 के लिए 16 सदस्यीय टीम भेजी है, जो मंगलवार से इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। यह विश्व कप शंघाई में आयोजित हो रहा है।चार चरणों वाले इस वर्ल्ड कप के दूसरे लेग में 44 देशों के 300 से ज्यादा तीरंदाज 5 से 10 मई तक मुकाबला करेंगे, जहां आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल के लिए क्वालिफिकेशन दांव पर होगा। भारत में इसके रिकर्व और कंपाउंड फाइनल्स की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

भारत ने पिछले महीने पुबेला में हुए पहले चरण में सिर्फ एक पदक जीता था, जहां महिला कंपाउंड टीम ज्योति, मधुरा धामनगांवकर और प्रगति ने गोल्ड मेडल हासिल किया।शंघाई में वही 16 सदस्यीय टीम उतरेगी, जिसका चयन फरवरी में कोलकाता में हुए ट्रायल्स के आधार पर हुआ था। भारत को इस वेन्यू से अच्छी उम्मीदें होंगी, क्योंकि पिछले साल यहां टीम ने दो गोल्ड समेत कुल सात पदक जीते थे।

पिछले साल मधुरा धामनगांवकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए व्यक्तिगत स्वर्ण और अभिषेक वर्मा के साथ मिक्स्ड टीम में कांस्य जीता था, जबकि महिला कंपाउंड टीम को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। पुरुष कंपाउंड टीम, जिसने पिछले साल शंघाई में गोल्ड जीता था, इस बार कुशल दलाल, पूर्व विश्व चैंपियन ओजस देवतले, साहिल जाधव और अभिषेक वर्मा के साथ उतरेगी।

महिला रिकर्व में दीपिका कुमारी एक और पोडियम फिनिश का लक्ष्य रखेंगी। चार बार की ओलंपियन दीपिका के नाम वर्ल्ड कप में 38 मेडल हैं और उन्होंने पिछले साल यहां व्यक्तिगत ब्रॉन्ज जीता था। भारत की पुरुष रिकर्व टीम में ओलंपियन अतानु दास और तरुणदीप राय शामिल हैं।सितंबर में होने वाले आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल 2026 में चारों वर्ल्ड कप चरणों के व्यक्तिगत चैंपियन (रिकर्व और कंपाउंड) हिस्सा लेंगे।

OTD Hat Trick VIDEO: जिस टीम को आगे चलकर बनाया चैंपियन, उसी को रोहित ने 2009 में किया था डिस्ट्रॉय!

Rohit Sharma Hat trick : IPL के इतिहास में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी उतने ही ताज़ा लगते हैं और रोहित शर्मा का 2009 वाला हैट्रिक मोमेंट (hat-trick for Rohit Sharma) बिल्कुल वैसा ही है। “On This Day” यानी इसी दिन, जब रोहित सिर्फ 22 साल और 6 दिन के थे, उन्होंने वो कारनामा कर दिखाया जो किसी ने उनसे उम्मीद भी नहीं की थी आईपीएल में अपनी पहली हैट्रिक। खास बात? यह हैट्रिक उन्होंने उस टीम के खिलाफ ली, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गई—MUMBAI INDIANS।

 

उस वक्त रोहित शर्मा डेक्कन चार्जर्स (Deccan Chargers) का हिस्सा थे और मैच खेला जा रहा था साउथ अफ्रीका के सेंटूरियन में। डेक्कन ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 145/6 का स्कोर खड़ा किया, जिसमें रोहित ने भी 38 रनों की अहम पारी खेली। लेकिन असली कहानी तो तब शुरू हुई जब मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 16वें ओवर में स्कोर 103/4 था, और जीत मुंबई की तरफ झुकती नजर आ रही थी—खासतौर पर जब क्रीज़ पर खतरनाक फॉर्म में जेपी डुमिनी मौजूद थे।

ALSO READ: IPL फाइनल में बदलाव! क्यों हुआ बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट? जानें BCCI के बड़े फैसले की वजह


तभी कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया—गेंद रोहित शर्मा को थमाई गई। और यहीं से मैच का पूरा स्क्रिप्ट पलट गया। रोहित ने पहले अभिषेक नायर को आउट किया, फिर अगली ही गेंद पर हरभजन सिंह को चलता किया। स्टेडियम में हलचल शुरू हो चुकी थी, लेकिन जो आगे हुआ उसने इस पल को इतिहास में अमर कर दिया। अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर रोहित ने जेपी डुमिनी को आउट कर दिया और पूरी हुई उनकी शानदार हैट्रिक!

एक ऐसे खिलाड़ी से, जिसे दुनिया आज एक महान बल्लेबाज़ के रूप में जानती है, उस दिन गेंद से ऐसा कमाल देखने को मिला कि हर कोई हैरान रह गया। रोहित ने अपने दो ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट लिए और मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। डेक्कन चार्जर्स ने यह मुकाबला 19 रनों से जीत लिया—एक ऐसी जीत जो लगभग नामुमकिन लग रही थी।

 

यह कहानी और भी खास इसलिए बन जाती है क्योंकि यही मुंबई इंडियंस आगे चलकर रोहित शर्मा की टीम बनी, और उन्होंने उसी फ्रेंचाइज़ी के साथ इतिहास रच दिया। रोहित आज आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं, जिन्होंने कुल 6 बार ट्रॉफी जीती है एक बार डेक्कन चार्जर्स के साथ (As A Player) और पांच बार मुंबई इंडियंस के साथ।

 

कभी जिस टीम के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक लेकर मैच छीना था, उसी टीम को आगे चलकर उन्होंने कई बार चैंपियन बनाया यही है क्रिकेट की खूबसूरती और रोहित शर्मा की कहानी का सबसे दिलचस्प ट्विस्ट। 

ALSO READ: आखिर क्या हुआ बुमराह को इस IPL, Gavaskar बोले—‘ये बर्दाश्त नहीं, जानें क्या हो सकती है गिरावट की वजह

Huawei का बड़ा प्लान! Nova 16 सीरीज़ में होगा बड़ा बदलाव, Ultra हटेगा, Pro Max बनेगा नया फ्लैगशिप

टेक कंपनी Huawei अपनी अपकमिंग Nova 16 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन चीन से सामने आई लीक रिपोर्ट्स ने इस सीरीज़ को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि इस बार Huawei, Nova 15 सीरीज़ की तुलना में कुछ बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है।

ALSO READ: Mamata Banerjee : मैं नहीं दूंगी इस्तीफा, ममता बनर्जी के बयान से बंगाल में भूचाल

Huawei Nova 16 सीरीज़: क्या हो सकता है खास?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार कंपनी Ultra वेरिएंट को हटाने की तैयारी में है। यानी Nova 16 Ultra देखने को नहीं मिलेगा। इसकी जगह Huawei एक नया फ्लैगशिप मॉडल Nova 16 Pro Max पेश कर सकती है। ऐसे में लाइनअप में Nova 16, Nova 16 Pro और नया Pro Max मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। Pro Max वेरिएंट में बड़ी डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिससे यह सीरीज़ का सबसे दमदार फोन होगा।

 

डिज़ाइन और कलर ऑप्शंस

डिज़ाइन और रंगों के मामले में भी इस बार कुछ नया देखने को मिल सकता है। Nova 16 और Nova 16 Pro ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और ग्रेडिएंट फिनिश में आ सकते हैं। वहीं Pro Max वेरिएंट को ब्लैक, व्हाइट और ब्लू जैसे सीमित लेकिन क्लासिक रंगों में पेश किया जा सकता है। Huawei हमेशा से स्टाइलिश स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती रही है और इस बार भी कंपनी युवा यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिज़ाइन पर फोकस बनाए रखेगी।

 

बैटरी और परफॉर्मेंस में बड़ा अपग्रेड

लीक्स के अनुसार, Nova 16 सीरीज़ के टॉप मॉडल्स में 7000mAh तक की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जबकि बेस मॉडल में 6000mAh से ज्यादा की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, सभी स्मार्टफोन्स में अपग्रेडेड Kirin 9-सीरीज़ चिपसेट दिया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी पहले से बेहतर होगी।

 

लॉन्च टाइमलाइन और भारत में एंट्री

फिलहाल लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पिछले ट्रेंड्स को देखते हुए Nova 16 सीरीज़ को दिसंबर 2026 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। अगर लीक सही साबित होते हैं, तो यह सीरीज़ बेहतर डिजाइन, लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ मार्केट में मजबूत एंट्री कर सकती है।  Edited by : Sudhir Sharma

WFI ने की विनेश फोगाट की मांग खारिज, नहीं बदला जाएगा नेशनल टूर्नामेंट का वेन्यू

गोंडा में होने वाले नेशनल कुश्ती टूर्नामेंट को लेकर विवाद बढ़ गया है। विनेश फोगाट ने सुरक्षा और पक्षपात की आशंका में स्थल बदलने की मांग की, जिसे WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने ठुकराते हुए खुद सुरक्षा की गारंटी ली है। वहीं, विनेश ने चेतावनी दी है कि किसी भी अप्रिय घटना के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। 10-12 मई तक होने वाले इस टूर्नामेंट में विनेश 57 किलो वर्ग में हिस्सा लेंगी।

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने साफ कहा कि गोंडा में होने वाले नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट का स्थान नहीं बदला जाएगा और उन्होंने विनेश फोगाट की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी ली है। ये भरोसा तब दिया गया जब विनेश ने सुरक्षा और पक्षपात को लेकर चिंता जताई थी। विनेश ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर गोंडा में होने वाले टूर्नामेंट के दौरान उनके या उनकी टीम के साथ कुछ गलत होता है तो इसके लिए भारत सरकार जिम्मेदार होगी। साथ ही उन्होंने मुकाबलों में पक्षपात की भी आशंका जताई। विनेश ने करीब 18 महीने बाद वापसी से पहले एक वीडियो में कहा कि बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े स्थान पर होने वाली प्रतियोगिता के नतीजों पर डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष के करीबी लोग असर डाल सकते हैं।

संजय सिंह ने एक बयान में कहा, ‘अगर विनेश को अपनी सुरक्षा की चिंता है तो मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मैं खुद इसकी गारंटी लेता हूं। हमारे पास यूडब्ल्यूडब्ल्यू से मान्यता प्राप्त रेफरी हैं और सभी मुकाबलों की रिकॉर्डिंग होती है, इसलिए पक्षपात की कोई गुंजाइश नहीं है। ‘’ उन्होंने कहा, ‘ये ओपन टूर्नामेंट है, इसमें भाग लेना या न लेना विनेश फोगाट का फैसला है। हम आयोजन स्थल नहीं बदलेंगे।’’ टूर्नामेंट 10 से 12 मई तक चलेगा। पहले दिन पुरुषों के फ्रीस्टाइल ट्रायल होंगे, फिर ग्रीको-रोमन (11 मई) और महिलाओं की स्पर्धा (12 मई) होगी। विनेश 57 किलो वर्ग में उतरेंगी। उन्होंने दिन में अपनी चिंता जाहिर की थी।

0-3 से फ्रांस से हारकर थॉमस कप से बाहर हुआ भारत, लेकिन मिला कांस्य पदक

भारत की फिर से खिताब जीतने की उम्मीदें शनिवार को थॉमस कप फाइनल्स के सेमीफाइनल में फ्रांस से 0-3 से मिली हार से निराशा में बदल गई और उसे कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।लक्ष्य सेन का नहीं खेलना भारत को भारी पड़ा और एच एस प्रणय भी आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत की तरह हार गए।

प्रणय को दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव के हाथों 19-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस पूरी तरह से एकतरफा मुकाबले में भारत एक भी गेम जीतने में नाकाम रहा।

2022 की चैंपियन टीम भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचकर एक पदक पक्का कर लिया था। इस तरह इस पदक से 1952, 1955 और 1979 में कांस्य पदकों में इजाफा हुआ।फ्रांस इस जीत के साथ डेनमार्क के 2016 में पहला खिताब जीतने के बाद फाइनल में पहुंचने वाला दूसरा यूरोपीय देश बन गया।

आयुष को शुरूआती एकल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव से और फिर दूसरे एकल में किदांबी श्रीकांत को दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स लैनियर से हार मिली।

लक्ष्य सेन की दाहिनी कोहनी में सूजन थी जिसके बाद 20 साल के आयुष को शुरुआती एकल में उतारा गया। पर आयुष फ्रांस के पोपोव की रणनीति का मुकाबला करने में नाकाम रहे और 39 मिनट में 11-21, 9-21 से पराजित हो गए।

इसके बाद सभी की नजरें श्रीकांत पर थीं कि वह मैच बराबर करें, लेकिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद भी 16-21, 18-21 से हार गए।

फिर जिम्मेदारी एच एस प्रणय पर थी कि वह भारत की उम्मीदों को जीवंत रखें। 2023 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता ने बेहतर चुनौती पेश की लेकिन वह दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी टोमा जूनियर पोपोव को नहीं हरा सके।

श्रीकांत ने मैच की शुरुआत बराबरी पर की। वह 3-3 से बराबरी पर थे। लेकिन लैनियर ने ब्रेक तक बढ़त बना ली।
श्रीकांत को अपनी गलतियों से जूझना पड़ा और वे 9-14 से पीछे हो गए। हालांकि उन्होंने थोड़ी वापसी करते हुए अंतर को कम करके 15-18 तक पहुंचाया, लेकिन नेट पर एक गलती के कारण लैनियर ने गेम प्वाइंट जीत लिया।

दूसरा गेम भी कुछ इसी तरह का रहा। श्रीकांत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद वापसी की और लगातार आक्रामक विनर लगाकर 7-7 से बराबरी कर ली। लेकिन लैनियर की रणनीति के कारण भारतीय खिलाड़ी से गलतियां हुईं और वे 10-15 से पीछे हो गए।

श्रीकांत ने कोशिश की और अंतर को कम करके 15-16 तक पहुंचाया, लेकिन आखिरी पलों में उनसे फिर गलतियां हो गईं। लैनियर को दो मैच प्वाइंट मिले और श्रीकांत का शॉट नेट में फंसने से लैनियर ने मैच जीत लिया।

इससे पहले पोपोव के हाथों आयुष की यह दूसरी हार थी। इससे पहले 2024 में हायलो ओपन में हुई उनकी एकमात्र भिड़ंत में भी आयुष को हार का सामना करना पड़ा था।

पोपोव ने शुरू से ही मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने कोर्ट के चारों ओर आयुष को दौड़ाने के लिए तेज रिटर्न का इस्तेमाल किया और नेट पर शुरुआती नियंत्रण हासिल कर लिया।

भारतीय खिलाड़ी ने शुरुआत में तो धैर्य दिखाया, लेकिन लगातार की गई कुछ गलतियों के कारण फ्रांसीसी खिलाड़ी 8-3 की बढ़त बनाने में कामयाब रहा।आयुष ने बीच-बीच में कुछ अच्छे शॉट लगाए लेकिन वह दबाव बरकरार नहीं रख सके। पोपोव ने ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बनाई और फिर इसे 15-6 तक पहुंचा दिया।

हालांकि पोपोव की कुछ गलतियों ने थोड़ी देर के लिए आयुष को मैच में बनाए रखा, लेकिन भारतीय खिलाड़ी इसका फ़ायदा नहीं उठा सका। फ्रांसीसी खिलाड़ी ने कुछ गेम प्वाइंट गंवाने के बाद भी पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

दूसरा गेम भी लगभग यही सिलसिला रहा। पोपोव ने शुरू में ही अपनी पकड़ मज़बूत कर ली और फ्रंट कोर्ट (नेट के पास) के खेल पर पूरी तरह से हावी रहे। आयुष थोड़े हिचकिचाते हुए दिखे और अपने विरोधी के खेल को समझने में उन्हें काफी मुश्किल हुई जबकि पोपोव बार-बार उनके बैकहैंड वाले कोने को निशाना बनाकर उन पर दबाव बनाते रहे।

फ्रांसीसी खिलाड़ी ब्रेक तक 11-2 की बढ़त बनाने में कामयाब रहा और उसने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने रैलियों पर नियंत्रण बनाए रखा। आयुष के इक्का-दुक्का विनर तब आए जब काफी देर हो चुकी थी। पोपोव 19-8 की बढ़त पर पहुंच गए, जिसके बाद उन्होंने लगातार कई मैच प्वाइंट हासिल किए और आसानी से यह मुक़ाबला जीत लिया।

2 मई को आपके मोबाइल पर क्यों आएगा Alert, तेज आवाज या वाइब्रेशन हो तो घबराएं नहीं, जानिए क्यों हो रहा है यह टेस्ट

आपदा प्रबंधन को और मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) शनिवार, 2 मई 2026 को देशभर में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण करेगा। इस टेस्ट का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में सूचना पहुंचाने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। यह परीक्षण दिल्ली-एनसीआर समेत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों में किया जाएगा। हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्रों और चुनाव वाले राज्यों को इस प्रक्रिया से बाहर रखा गया है।

 

इस दौरान लोगों के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट नोटिफिकेशन आ सकता है, जिसके साथ तेज आवाज या वाइब्रेशन भी हो सकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक परीक्षण संदेश होगा और किसी वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं है।

 

NDMA ने लोगों से अपील की है कि इस अलर्ट को देखकर घबराएं नहीं। यह अभ्यास आपदा के समय सही और समय पर जानकारी पहुंचाने की क्षमता को परखने और संचार प्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है। Edited by : Sudhir Sharma