अबकी बार 400 पार, शुभमन किशन ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा शतक

AFGvsIND भारत ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुभमन गिल और ईशान किशन के शानदार शतकों की बदौलत अफगानिस्तान के खिलाफ 10 विकेटों के नुकसान पर 402 रन बना लिए। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने 154 और ईशान किशन ने 126 रनों की पारी खेली।

भारत इसी के साथ एकदिवसीय प्रारुप में 400 का आंकड़ा सर्वाधिक बार पार करने वाला  देश बन गया। भारत के साथ साथ दक्षिण अफ्रीका भी 8 बार यह कारनामा कर चुका है। भारत को शुरुआत में यशस्वी जायसवाल का झटका लगा और रोहित शर्मा अपना अर्धशतक चूक गए। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और ईशान किशक के बीज 153 गेंदों में 224 रनों की साझेदारी हुई।

हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद भारत ने लगातार विकेट गिराए और जो स्कोर 430 के आस पास दिख रहा था भारत बमुश्किल 400 पार जा पाया।

अगले साल होने वाले विश्व कप पहले अपने प्रयोगों को जारी रखते हुए भारत ने रोहित शर्मा (48) के साथ पारी का आगाज करने के लिए यशस्वी जायसवाल (04) को उतारा। बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज जायसवाल इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और दूसरे ही ओवर में मोहम्मद सलीम की गेंद पर नांगेयालिया खरोटे को कैच दे बैठे।

रोहित ने अपने पुराने अंदाज की झलक दिखाई। पूर्व कप्तान गेंद को बहुत अच्छे से मारे रहे थे और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे थे लेकिन राशिद खान (48 रन पर तीन विकेट) की गुगली ने उन्हें चकमा दे दिया और गेंद उनके बल्ले के अंदरूनी हिस्से से लगकर विकेटों से जा टकराई।

गिल और किशन ने इसके बाद पारी को संभाला। दोनों ने सटीक और बेहतरीन स्ट्रोक खेले जिससे मुश्किल हालात के बावजूद बल्लेबाजी बहुत आसान लग रही थी।  गिल ने बिलाल सामी पर शानदार ड्राइव से चौका लगाते हुए 77 गेंद में अपना नौवां एकदिवसीय शतक पूरा किया जो कप्तान के रूप में उनका पहला शतक है।

किशन ने भी इसी ओवर में लगातार तीन चौकों के साथ 71 गेंद में अपना दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने पिछला शतक दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरे शतक के रूप में बनाया था।बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की पारी में ताकत और नए तरह के शॉट की झलक दिखी। उन्होंने कुछ शानदार पुल शॉट खेले।

किशन ने अपना दूसरा अर्धशतक सिर्फ 19 गेंद में पूरा किया। वह 37वें ओवर में खरोटे (76 रन पर चार विकेट) की गेंद पर लगातार दो छक्कों के बाद अगली गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्थानापन्न खिलाड़ी इकराम अलीखिल को कैच दे बैठे।

शतक के करीब पहुंचते-पहुंचते भीषण गर्मी का असर गिल पर दिखने लगा। भारतीय कप्तान को 34वें ओवर के बाद पीठ के इलाज की जरूरत पड़ी और वह काफी थके हुए लग रहे थे।  गिल की शानदार पारी का अंत निराशाजनक तरीके से हुआ जब वह खरोटे की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में दार्विश रसूली को कैच दे बैठे।

गिल के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम ने अगली ही गेंद पर लोकेश राहुल (00) का विकेट गंवाया जबकि श्रेयस अय्यर (26) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए।अफगानिस्तान ने आखिरी चरण में कुछ हद तक वापसी की जब भारत ने आखिरी 10 ओवर में सात विकेट गंवाए।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को लखनऊ में थमाया बल्ला (Video)

AFGvsIND लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पहले वनडे में भारत 7 विकेटों से जीता था। अफगानिस्तान की टीम ने दो बदलाव किए हैं। अफगानिस्तान के लिए नबी और उमरजई बीमार है और उनकी जगह बिलाल सामी और ड्वारिश रसूली खेलेंगे।

वहीं भारत की ओर से रोहित शर्मा का साथ देने यशस्वी जायसवाल ओपनिंग पर उतरेंगे। वहीं गेंदबाजी में हर्ष दुबे की जगह प्रिंस यादव एकदिवसीय पदार्पण करेंगे। इसके अलावा कुलदीप यादव को भी मौका मिला है।

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा,  वॉशिंगटन सुंदर, इशान किशन, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी

रोहित की जगह जायसवाल को मौका, क्या संजय मांजरेकर की बात मानेंगे कोच (Video)

संजय मांजरेकर ने अपने स्वभाव के विपरीत रोहित शर्मा की फॉर्म और फिटनेस को संदेह के घेरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कहा कि ना ही रोहित शर्मा के पास फॉर्म है और ना ही फिटनेस ऐसे में वनडे विश्वकप के लिए उनकी जगह 24 वर्षीय यशस्वी जायसवाल  को मौका देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो चयनकर्ताओं को यशस्वी जायसवाल से फोन लगाकर माफी मांगनी चाहिए। एक पॉडकास्ट में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर का बयान तब आया है जब भारत को दूसरा एकदिवसीय मैच अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है और मीडिया सूत्रों के मुताबिक गौतम गंभीर रोहित शर्मा से खुश नहीं है।

एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने 282 मैच खेले हैं। वह अब तक 48 की औसत से 11577 रन बना चुके हैं।इसमें 33 शतक और 51 अर्धशतक शामिल है। इस प्रारुप में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 264 रन है जो श्रीलंका के खिलाफ आया था। यह रिकॉर्ड अब तक उनके नाम है।

हालांकि फॉर्म उनके पास नहीं है, अफगानिस्तान के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में भी वह 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ बुधवार को  होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को खेलने का मौका मिल सकता है।

विराट कोहली के मांसपेशियों में खिंचाव के कारण श्रृंखला से बाहर होने के बाद तीसरे नंबर का स्थान खाली पड़ा है। पहले मैच में इस नंबर पर ईशान किशन को प्राथमिकता दी गई थी, लेकिन बाएं हाथ के बल्लेबाज जायसवाल ने भी पिछले कुछ महीनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम प्रबंधन उन्हें मौका दे सकता है।

पहले मैच में सस्ते में रन आउट होने वाले अनुभवी रोहित शर्मा अगर उनके लिए स्थान खाली करेंगे तो यह घटना सुर्खियों में रहने वाली है।

अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया शतक शुभमन गिल को पहुंचा गया टॉप 10 रैंक में

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में लगा शतक भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को टेस्ट की रैंकिंग में आठवें पायदान पर ले आया। शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ 126 रनों की पारी खेली थी।अब शुभमन गिल हमवतन भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल से आगे निकल चुके हैं जिनकी रैंक 9वीं है।

इस टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराया था। भारत ने सिर्फ एक बार बल्लेबाजी की थी और शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे थे।टेस्ट के पहले दिन गिल ने गिल ने 143 गेंदों की नाबाद शतकीय पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान शुभमन गिल हालांकि 126 रनों की पारी खेल पवैलियन लौट गए। शुभमन गिल ने 177 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाते हुए 126 रनों की पारी खेली।

कुल रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक जो रूट को हटाकर नंबर एक की रैंक पर काबिज हो गए हैं और वहीं ट्रेविस हैड दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके बाद जो रूट हैं जो तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। चौथा स्थान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का है।

अफगानिस्तान के खिलाफ खाली स्टेडियम में आया केएल राहुल का शतक

AFGvsIND मुल्लनपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारत ने खबर लिखे जाने तक 3 विकेट के नुकसान पर 285 रन बना लिए थे। गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र से इतर भारत यह टेस्ट मैच खेल रहा है। 

भारत ने अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रुप में गंवाया जिन्होंने 32 गेंदोंं में 5 चौकों के सहारे से  24 रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर आए सांई सुदर्शन और केएल राहुल के बीच 139 रनों की साझेदारी हुई। सांई सुदर्शन 81 रनों पर आउट हो गए और अपना शतक चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। 

केएल राहुल भी भाग्यशाली रहे जब उनके बल्ले का किनारा लेकर गेंद कीपर के ग्लब्स पर लग गई लेकिन अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने रिव्यू के लिए मन नहीं बनाया। इस वक्त केएल राहुल सिर्फ 16 रनों पर थे उन्होंने 164 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।हालांकि शतक बनाने के बाद ही जियाउर ने उनको आउट कर दिया।

मोहम्मद सलीम सैफी को फिलहाल 35 रन देकर 2 विकेट मिले। इससे पहले भारत ने इस रनों का अंबार लगाने वाली पिच पर टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। हालांकि स्टेडियम में दर्शक नदारद रहे।भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं अफगानिस्तान के कप्तान हशमतउल्लाह शहीदी ने कहा कि यदि ईमानदारी से कहूं तो हम भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

अफगानिस्तान: सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतउल्लाह शहीदी (कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), अजमतउल्लाह ओमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया ख़रोटे, जियाउर रहमान शरीफी और मोहम्मद सलीम सफी।

भारत : केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।