सोशल मीडिया पर एक युवक के प्रेरणादायक सफर को लेकर किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि 900 रुपये का स्कूल टूर भी न कर पाने वाला एक छात्र आज केंद्र सरकार में नौकरी कर रहा है। व्यक्ति के पुराने क्लासमेट अंकित पांडे ने सोशल मीडिया पर उनकी कहानी शेयर की है। उन्होंने बताया कि कभी उसके परिवार के लिए स्कूल का खर्च उठाना भी काफी मुश्किल था। लेकिन उन्होंने इस मुश्किल हालात के बावजूद पढ़ाई नहीं छोड़ी और एसएससी सीजीएल परीक्षा पास करके अपनी जिंदगी बदल दी। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
नहीं थे स्कूल टूर के लिए पैसे
एक्स पर एक पोस्ट में यूजर अंकित पांडे ने लिखा, “एक समय मेरे स्कूल के क्लासमेट के पास स्कूल टूर के लिए 900 रुपये भी नहीं थे।” उन्होंने आगे बताया, “हम सभी अपने लंच बॉक्स में अलग-अलग तरह का खाना लाते थे, लेकिन वह ज्यादातर अचार और रोटी लाता था। उसके पास पुरानी किताबें थीं, नया बैग भी नहीं था और वह हमेशा क्लास में सबसे शांत रहने वाला लड़का था।” पांडे के मुताबिक, उसके माता-पिता अपने बेटे की पढ़ाई जारी रखने के लिए मजदूरी करते थे।
पिता करते थे मजदूरी
पांडे ने लिखा, “उसके माता-पिता सिर्फ 4,000 रुपये की मासिक स्कूल फीस भरने के लिए मजदूरी करते थे। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मुश्किल हालात का सामना किया, अपनी पढ़ाई जारी रखी और वो काम किया, जिसे कभी उनके लिए नामुमकिन माना जाता था। आखिरकार, उन्होंने एसएससी सीजीएल परीक्षा पास कर ली। आज वह केंद्र सरकार में नौकरी कर रहे हैं और अपना घर बना रहे हैं।” सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
Once upon a time, my school classmate did not even have ₹900 for a school tour.
We all carried different dishes in our lunch boxes.
He mostly brought achar and roti.
He carried second-hand books, had no new bag, and was always the quietest guy in the classroom.
His parents…
— Ankit Pandey (@iamankitpande) September 20, 2026
पांडे ने कहा, “मैंने उसका सफर करीब से देखा है। स्कूल के लंच बॉक्स में अचार-रोटी लाने से लेकर आज अपना घर बनाने तक। जिंदगी ने उसे शुरुआत में बहुत कम दिया, लेकिन उसने आगे बढ़ने के लिए मेहनत करना कभी नहीं छोड़ा। कभी-कभी मेहनत सच में इंसान की पूरी जिंदगी बदल सकती है।”
लोगों ने किया कमेंट
एक यूजर ने कमेंट किया, “बहुत खूबसूरत कहानी है, अंकित। यह दिखाती है कि जब आपकी इच्छाशक्ति बाकी हर चीज से मजबूत होती है, तो आप किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं और जिंदगी में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मेहनत सब कुछ बदल सकती है।” वहीं, तीसरे यूजर ने कहा, “ये सफलता की ऐसी कहानी है, जो दिल को छू जाती है। अचार-रोटी से लेकर अपना घर बनाने तक का सफर वाकई खास है।”
(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)
घर से भटक कर 1200km दूर चला गया बुजुर्ग, युवक ने AI पर लगाई ऐसी तरकीब और ढूंढ निकाला सही पता

