कमाई अच्छी फिर भी सेविंग नहीं! इन मूलांक वालों की ये आदत पड़ती है भारी

पैसा कमाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे संभालकर रखना भी है। कई बार अच्छी कमाई होने के बावजूद महीने के आखिर में सेविंग नहीं हो पाती और पता ही नहीं चलता कि पैसा कहां खर्च हो गया। अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से निकलने वाला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव और पैसों से जुड़ी आदतों के बारे में भी कुछ संकेत दे सकता है। कुछ मूलांक वाले लोग कमाई अच्छी होने के बाद भी ज्यादा खर्च करने, शौक पूरे करने या बिना सोचे पैसे लगाने की वजह से आर्थिक परेशानी में पड़ सकते हैं।

 

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12 या 21 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इसके स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं।

ये लोग लोग आमतौर पर आगे बढ़ने और पैसा कमाने की सोच रखते हैं। इन्हें नई चीजें सीखना और खुद को बेहतर बनाना पसंद होता है। इसी वजह से कई बार ये अपनी पढ़ाई, ग्रूमिंग, शौक और पसंद की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं। कभी-कभी भावनाओं में आकर भी पैसा खर्च करने की आदत बन सकती है, जिससे अच्छी कमाई के बावजूद बचत कम रह जाती है।

 

मूलांक 5

5, 14 या 23 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 5 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी बुध ग्रह माना जाता है।

ये लोग लोग तेज दिमाग और नई चीजें आजमाने वाले माने जाते हैं। इन्हें एक ही तरह की जिंदगी या काम ज्यादा समय तक पसंद नहीं आता। इसी वजह से ये कई बार नौकरी, काम या अपनी पसंद की चीजें जल्दी-जल्दी बदल लेते हैं। नई चीजों और अनुभवों पर खर्च करने की आदत भी इनके लिए परेशानी बन सकती है। कमाई अच्छी होने के बावजूद अगर खर्च पर ध्यान न दिया जाए, तो भविष्य के लिए पैसा बचाना मुश्किल हो सकता है।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 माना जाता है। अंक ज्योतिष में इस मूलांक का स्वामी शुक्र ग्रह माना जाता है।

इन लोगों को आराम, खूबसूरत चीजें और अच्छी लाइफस्टाइल पसंद मानी जाती है। ये अपने कपड़े, लुक, ग्रूमिंग और घर की सजावट पर दिल खोलकर खर्च कर सकते हैं। कई बार दूसरों को प्रभावित करने के लिए भी ज्यादा खर्च हो जाता है। यही आदत अगर कंट्रोल में न रहे, तो अच्छी आमदनी के बाद भी सेविंग कम हो सकती है और आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।

 

बचत जरूरी

इन मूलांकों से जुड़ी बातें अंक ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि इन तारीखों को जन्म लेने वाले हर व्यक्ति को आर्थिक परेशानी हो। असल जिंदगी में पैसे की स्थिति कमाई, खर्च करने की आदत, बचत और सही वित्तीय योजना पर भी निर्भर करती है। इसलिए कमाई अच्छी हो तो खर्च के साथ भविष्य के लिए बचत पर भी ध्यान देना जरूरी है।

मूलांक के हिसाब से चुनें कपड़ों का रंग, इंटरव्यू और मीटिंग में मिलेगा पॉजिटिव लुक

अंक शास्त्र में जन्म तारीख के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी कई बातों का अनुमान लगाया जाता है। जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है, जो व्यक्ति के लिए खास महत्व रखता है। मान्यता है कि मूलांक के अनुसार कुछ रंग शुभ माने जाते हैं, जिन्हें पहनने से कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। आइए जानते हैं इंटरव्यू(interview), मीटिंग(meeting) या खास मौकों पर किस मूलांक के लोगों के लिए कौन-से रंग शुभ माने जाते हैं:

मूलांक 1- सूर्य से जुड़ी ऊर्जा

This may contain: a man sitting in the middle of a field with an orb above his head, surrounded by trees and mountains

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 होता है। अंक शास्त्र के अनुसार इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। इनके लिए पीला( yellow), गोल्डन(golden) और नारंगी(orange) रंग शुभ माना जाता है। खास मौकों पर इन रंगों के कपड़े पहनना कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला माना जाता है।

मूलांक 2- चंद्रमा की शांति

अमेरिकन एक्सप्रेस बिजनेस गोल्ड कार्ड के लिए आपको कितने क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता है? - द पॉइंट्स गाइ

जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह चंद्रमा माने जाते हैं। इनके लिए सफेद(white), क्रीम(cream) और हल्के नीले(light blue) रंग शुभ माने जाते हैं। ये रंग शांति, बैलेंस और पॉजिटिव सोच से जुड़े माने जाते हैं।

मूलांक 3- गुरु का प्रभाव

This may contain: a woman standing in front of a clock with fireworks coming out of her face and the city lights behind her

जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) माने जाते हैं। इनके लिए पीला(yellow), हल्का नारंगी(light orange) और सुनहरा रंग(golden) शुभ माना जाता है। ये रंग नॉलेज, कॉन्फिडेंस और सक्सेस से जुड़े माने जाते हैं।

मूलांक 4- राहु का रहस्यमय प्रभाव

5 Non-financial Rewards to Motivate | JAC Recruitment Thailand

जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु माने जाते हैं। इनके लिए नीला(blue), ग्रे(grey) और हल्के हरे(light green) रंग शुभ माने जाते हैं। इन रंगों को स्टेबिलिटी और पॉजिटिव चेंज से जोड़कर देखा जाता है।

मूलांक 5- बुध की रचनात्मकता

Page 26 | Successful business person Images - Free Download on Freepik

जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं। इनके लिए हरा(green), हल्का नीला(light blue) और सफेद(white) रंग शुभ माना जाता है। ये रंग इंटेलिजेंस, क्रिएटिविटी और कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाले माने जाते हैं।

मूलांक 6- शुक्र की सुंदरता

This may contain: the number six is surrounded by planets and stars in this artistic photo, it appears to be an astro sign

जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शुक्र माने जाते हैं। इनके लिए सफेद(white), गुलाबी(pink) और पेस्टल(pastel) रंग शुभ माने जाते हैं। ये रंग चार्म, ब्यूटी और पॉजिटिव एनर्जी से जुड़े माने जाते हैं।

मूलांक 7- शांति और मेंटल बैलेंस 

9,100+ Business Man Yellow Shirt Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह केतु माने जाते हैं। इनके लिए हल्का पीला(yellow), सफेद(white) और हरा(green) रंग शुभ माना जाता है। ये रंग शांति और मेंटल बैलेंस से जुड़े माने जाते हैं।

मूलांक 8- शनि की तरह डिसिप्लिन 

This may contain: the number eight is surrounded by clouds in this artistic photo, with an orange and blue design

जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। इनके लिए नीला(blue), काला(black) और बैंगनी(purple) रंग शुभ माना जाता है। इन रंगों को डिसिप्लिन, पेसेंस और मजबूती से जोड़कर देखा जाता है।

मूलांक 9- एनर्जी और कॉन्फिडेंस का प्रतीक

77,800+ Business Women In Red Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। इनके लिए लाल(red), मैरून(maroon) और गुलाबी(pink) रंग शुभ माने जाते हैं। ये रंग एनर्जी और कॉन्फिडेंस का प्रतीक माने जाते हैं।

नोट: अंक शास्त्र मान्यताओं पर आधारित है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।