LPG Price Today: कमर्शियल LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा अपडेट, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

LPG Price Today: इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर पिछले दो महीनों से लागू सभी पाबंदियां हटा दी हैं और सिलेंडरों की सप्लाई को फिर से सामान्य स्तर पर बहाल कर दिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के इस फैसले के पीछे पश्चिम एशिया में तनाव कम होना, होर्मुज (Strait of Hormuz) के फिर से सामान्य रूप से खुलना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को प्रमुख वजह माना जा रहा है। क्योंकि इन परिस्थितियों के चलते समुद्री मार्ग से LPG का आयात फिर से सामान्य हो गया है।

क्यों लगाई गई थी पाबंदियां?

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़े तनाव के चलते सरकार ने अप्रैल में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर 15 दिन का लॉक-इन नियम लागू किया था। इसका मकसद सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाना था। इस नियम के कारण होटल, रेस्तरां, पीजी और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान 15 दिनों के भीतर दूसरा कमर्शियल गैस सिलेंडर बुक नहीं कर सकते थे। अब हालात सामान्य होने के बाद सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे कारोबारी जरूरत के अनुसार फिर से कमर्शियल सिलेंडर बुक करा सकेंगे।

इस बीच, आज देश भर में LPG की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3113.5 रुपये है। चलिए जानते हैं आपके शहर में क्या है रेट?

जानिए अपने शहर का रेट 

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये3113.5 रुपये
मुंबई941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता968.0 रुपये3256.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3283.0 रुपये
बेंगलुरु944.5 रुपये 3198.0 रुपये
पोर्ट ब्लेयर1018.0 रुपये3544.0रुपये
नोएडा939.50 रुपये3113.50 रुपये
गाजियाबाद939.50 रुपये3113.50 रुपये
पटना1031.5 रुपये3400.5 रुपये

यह भी पढ़ें: Crude Oil Price: होर्मुज स्ट्रेट से शिपमेंट फिर से शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रू़ड $75 के नीचे फिसला

LPG Price Today: गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी, जानें दिल्ली, मुंबई, नोएडा समेत आपके शहर का रेट

LPG Price Today: बुधवार, 24 जून को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें स्थिर रही, जबकि US-ईरान शांति वार्ता में प्रगति के कारण ग्लोबल ऑयल की कीमतों में कमी आई है। बता दें कि 7 जून को हुई बढ़ोतरी के बाद से रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उस समय तेल कंपनियों (OMCs) ने 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 29 रुपये बढ़ाए थे। इससे पहले 7 मार्च को भी सिलेंडर 60 रुपये महंगा किया गया था। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में पिछली बार करीब 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसकी वजह ऊर्जा की बढ़ती कीमतें और हॉर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते सप्लाई में आई दिक्कतें थीं।

गौरतलब है कि US-ईरान तनाव के कारण पश्चिम एशिया से एनर्जी सप्लाई प्रभावित हुई है और LPG का आयात प्रति माह 2 मिलियन टन से घटकर अप्रैल में 696,000 टन रह गया। पिछले चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में लगभग 79% की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि इसकी कीमत सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (CP) पर आधारित होती है, जिसे सऊदी अरामको हर महीने की शुरुआत में तय करती है।

शहर के हिसाब से घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें

शहरघरेलू LPG (14.2 किलोग्राम)कमर्शियल LPG (19 किलोग्राम)
नई दिल्ली₹942.00 (+₹29.00)₹3,113.50 (+₹42.00)
कोलकाता₹968.00 (+₹29.00)₹3,255.50 (+₹53.50)
मुंबई₹941.50 (+₹29.00)₹3,067.50 (+₹43.50)
चेन्नई₹957.50 (+₹29.00)₹3,283.00 (+₹46.00)
गुरुग्राम₹950.50 (+₹29.00)₹3,130.00 (+₹42.00)
नोएडा₹939.50 (+₹29.00)₹3,113.50 (+₹42.00)
बेंगलुरु₹944.50 (+₹29.00)₹3,198.00 (+₹46.00)
भुवनेश्वर₹968.00 (+₹29.00)₹3,290.00 (+₹52.00)
चंडीगढ़₹951.50 (+₹29.00)₹3,136.00 (+₹43.50)
हैदराबाद₹994.00 (+₹29.00)₹3,367.00 (+₹52.00)
जयपुर₹945.50 (+₹29.00)₹3,141.00 (+₹42.00)
लखनऊ₹979.50 (+₹29.00)₹3,236.00 (+₹42.00)
पटना₹1,031.50 (+₹29.00)₹3,400.00 (+₹53.50)
तिरुवनंतपुरम₹951.00 (+₹29.00)₹3,152.00 (+₹46.

US-Iran डील के बाद भारत आने वाले कितने जहाज होर्मुज से गुजरे?

पिछले हफ्ते US और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद, भारत आने वाले कुल 11 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे। मंगलवार को एक मीडिया ब्रीफिग में विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “17 जून को MoU (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर होने के बाद से, भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज से गुजरे हैं।”

इन जहाजों में 3 भारतीय झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर शामिल हैं, जिनमें प्रत्येक में 2.85 लाख मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल है। इसके अलावा विदेशी झंडे वाला एक LPG कैरियर, विदेशी झंडे वाला एक कच्चे तेल का टैंकर और विदेशी झंडे वाले छह बल्क कैरियर शामिल हैं, जिनमें उर्वरक (खाद) लदा था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय झंडे वाले 10 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में हैं, जबकि दो हाल ही में वहां पहुंचे हैं।

क्या भारत के लिए वेस्ट एशिया से आने वाली LPG का कोई स्थायी विकल्प है?

रॉयटर्स ने इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि जून में अमेरिका से भारत का LPG इंपोर्ट 1 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचने वाला है, जो अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसी महीने संयुक्त अरब अमीरात से सप्लाई में सुधार हुआ है और यह 3,00,000 से 4,00,000 टन के आसपास पहुंच गई है। साथ ही, जून में OMCs को कुवैत से भी लगभग 45,000 टन LPG मिलेगी।

आपको बताते चलें कि अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी से पहले, भारत अपने LPG आयात के लिए पश्चिमी एशिया पर बहुत ज्यादा निर्भर था; इसका लगभग 90% हिस्सा इसी व्यापार मार्ग से आता था।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आज आपके शहर में क्या है कीमत

LPG Price Today: सऊदी अरामको ने बढ़ाई कॉन्ट्रैक्ट प्राइस, क्या भारत में महंगा होगा गैस सिलेंडर?

LPG Price Today: LPG सिलेंडर के रेट आज सोमवार को ना तो बढ़े हैं और ना ही घटे हैं। आखिरी बार 7 जून को कंपनियों ने 29 रुपये की बढ़ोतरी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में की थी। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में तब 42 रुपये से 53.50 रुपये का इजाफा हुआ था। अच्छी बात यह है कि अमेरिका-ईरान समझौते बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल हो गया है। ऐसे में भारत जो कि LPG के लिए पूरी तरह से आयात पर निर्भर है वो अब आसानी से इंपोर्ट कर पाएगा।

ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में दो बार इजाफा हुआ था। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तब से अबतक 79% बढ़ चुके हैं।

शहरवार देखें कीमतें

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमतकमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 942.0 रुपये3113.5 रुपये
मुंबई941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता968.0 रुपये3256.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3283.0 रुपये
बेंगलुरु944.5 रुपये 3198.0 रुपये
आईजॉल1094.0 रुपये3598.5 रुपये
लखनऊ979.5 रुपये3236.0 रुपये
गाजियाबाद939.50 रुपये3113.50 रुपये
पटना1031.5 रुपये3400.5 रुपये

भारत में LPG की कीमत पड़ोसी देशों से भी कम

सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत पड़ोसी और कई विकसित देशों के मुकाबले बहुत कम है। नई दिल्ली में 14.2 किलों का एक सिलेंडर 942 रुपये में उपलब्ध है, जबकि पाकिस्तान में इसकी कीमत 1046 रुपये, नेपाल में 1207 रुपये, बांग्लादेश में 1225 रुपये और श्रीलंका में 1241 रुपये, अमेरिका में 1755 रुपये, आस्ट्रेलिया में 1765 रुपये और कनाडा में 2411 रुपये हैं। उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को यही सिलेंडर 642 रुपये में मिलता है, जो इन देशों के मुकाबले बेहत कम है।

सऊदी अरामको ने बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट प्राइस

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी सऊदी अरामको ने जून महीने के लिए LPG के आधिकारिक विक्रय मूल्य (OSP) में 1% से 3% तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी ने प्रोपेन की कीमत में 10 डॉलर प्रति मीट्रिक टन और ब्यूटेन की कीमत में 20 डॉलर प्रति मीट्रिक टन का इजाफा किया है। इसके बाद प्रोपेन का नया भाव 760 डॉलर प्रति मीट्रिक टन और ब्यूटेन का 820 डॉलर प्रति मीट्रिक टन हो गया है।

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के दोबारा बंद होने की आशंकाओं ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि वैश्विक बाजार में गैस की कीमतों को बढ़ावा मिल रहा है।

क्या होगा असर?

सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस में हुई इस बढ़ोतरी का असर सरकारी खाजने के साथ-साथ आम आदमी की जेब पर भी पड़ेगा। अगर अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में इसी तरह गैस के दाम ऊंचे स्तर पर बने रहे, तो हो सकता है कि 1 जुलाई को सरकारी तेल कंपनियों की अगली समीक्षा बैठक में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी जाए।

बता दें कि सऊदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस एक अंतर्राष्ट्रीय बेंचमार्क रेट है, जिस पर सऊदी अरामको हर महीने दुनिया भर के देशों को एलपीजी बेचती है। चूंकि सऊदी अरब दुनिया में LPG का सबसे बड़ा एक्सपोर्टर है इसलिए इसके द्वारा तय की गई कीमत को दुनिया का एलपीजी का आधिकारिक रेट मान लिया जाता है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें आईं सामने, जानें आपके शहर का हाल

 

LPG Price Today: घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा रेट जारी, आपके शहर में कितनी है कीमत?

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की खबर है। आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। 7 जून को आखिरी बार घरेलू सिलेंडर में 29 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले मार्च में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में पहले ही 42 रुपये से 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। सबसे खास बात यह है कि युद्ध शुरू होने के बाद घरेलू सिलेंडर की कीमतों में सिर्फ दो बार इजाफा हुआ है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर लगातार महंगा होता गया है।

आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम (रुपये में)

शहरघरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किग्रा)कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किग्रा)
नई दिल्ली942.003,113.50
कोलकाता968.003,255.50
मुंबई941.503,067.50
चेन्नई957.503,283.00
गुरुग्राम950.503,130.00
नोएडा939.503,113.50
बेंगलुरु944.503,198.00
भुवनेश्वर968.003,290.00
चंडीगढ़951.503,136.00
हैदराबाद994.003,367.00
जयपुर945.503,141.00
लखनऊ979.503,236.00
पटना1,031.503,400.00
तिरुवनंतपुरम951.003,152.00

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से राहत

अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के चलते अब होर्मुज से जहाजों का आवागमन आसान हो जाएगा। हालांकि, ये इतनी जल्दी नहीं होगा लेकिन आने वाले समय में स्थिति एक बार फिर से सामान्य हो सकती है। मौजूदा समय में भारत को एक घरेलू LPG सिलेंडर पर 1600 रुपये का खर्च पड़ रहा है। लेकिन देश में इसे 1000 रुपये के करीब बेचा जा रहा है। यानी सीधा-सीधा लगभग 600 रुपये का नुकसान कंपनियों को हो रहा है। वहीं, सप्लाई के सामान्य होने के बाद कीमतों में गिरावट हो सकती है।

आपको बता दें कि भारत अपनी LPG की जरूरत का लगभग 90 फीसदी हिस्सा विदेशों से आयात करता रहा है। लेकिन पश्चिमी देशों में युद्ध शुरू होने के बाद भारत की सप्लाई पर असर पड़ा है। जिस वजह से देश में LPG सिलेंडर की किल्लत महसूस होने लगी। वहीं, सरकार ने इस समस्या से बचने के लिए घरेलू स्तर पर प्रोडक्शन को शुरू किया। मौजूदा समय में 25 दिन में शहरों में और 45 दिन में गावों में LPG सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: कहां सबसे महंगा और सबसे सस्ता मिल रहा पेट्रोल-डीजल? जानिए आज के ताजा रेट